• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अप्रैल 2024 में मारुति ब्रेजा, हुंडई वेन्यू और टाटा नेक्सन जैसी सब-4 मीटर एसयूवी कार पर चल रहा है कितना वेटिंग पीरियड, जानिए यहां

    रेनो काइगर और निसान मैग्नाइट जैसी सबकॉम्पैक्ट एसयूवी इस महीने सबसे जल्दी घर लाई जा सकती है

    सोनू
    सोनू
    Published On अप्रैल 08, 2024 12:11 ist
    info icon
    published onApr 08, 2024 12:11 IST
    last updated onApr 08, 2024 12:11 IST
    208 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Nexon, Maruti Brezza, and Hyundai Venue

    अगर आप अप्रैल 2024 में नई सब-4 मीटर एसयूवी कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। मारुति ब्रेजा, हुंडई वेन्यू और टाटा नेक्सन पर इस समय सबसे ज्यादा वेटिंग पीरियड चल रहा है, जबकि निसान और रेनो की सबकॉम्पैक्ट एसयूवी कुछ शहरों में तुरंत डिलीवरी के लिए उपलब्ध है। यहां हमनें भारत के टॉप 20 शहरों में सबकॉम्पैक्ट एसयूवी कारों पर चल रहे वेटिंग पीरियड की लिस्ट साझा की है, जिससे आपको यह समझने में आसानी रहेगी कि यदि आप अभी कोई सब-4 मीटर एसयूवी कार लेते हैं तो आपको इसकी डिलीवरी कब तक मिलेगीः

    नोटः हमनें इस लिस्ट में महिंद्रा एक्सयूवी300 को शामिल नहीं किया है क्योंकि कंपनी ने इसकी बुकिंग कुछ समय के लिए बंद कर दी है, हमारा मानना है कि इसके फेसलिफ्ट वर्जन से पर्दा उठने के कुछ समय बाद इसकी बुकिंग फिर से शुरू हो सकती है।

    वेटिंग पीरियड

    शहर

    मारुति ब्रेजा

    हुंडई वेन्यू

    टाटा नेक्सन

    किया सोनेट

    निसान मैग्नाइट

    रेनो काइगर

    नई दिल्ली

    1-3 महीने

    2-3 महीने

    2-2.5 महीने

    3 महीने

    1 महीना

    0.5 महीना

    बेंगलुरु

    2.5 महीने

    2-3 महीने

    2 महीने

    2 महीने

    1 महीना

    0.5 महीना

    मुंबई

    2-3 महीने

    3 महीने

    1-1.5 महीने

    1 महीना

    1 महीना

    0.5 महीना

    हैदराबाद

    1 महीना

    3 महीने

    1 महीना

    1-2 महीने

    0.5 महीना

    0.5 महीना

    पुणे

    2-3 महीने

    3 महीने

    2-3 महीने

    2 महीने

    1 महीना

    0.5 महीना

    चेन्नई

    2-3 महीने

    2.5-3.5 महीने

    1.5-2 महीने

    1 महीना

    0.5 महीना

    वेटिंग पीरियड नहीं

    जयपुर

    2-3 महीने

    3 महीने

    2 महीने

    1-2 महीने

    0.5 महीना

    वेटिंग पीरियड नहीं

    अहमदाबाद

    2-3 महीने

    2 महीने

    2 महीने

    1-2 महीने

    1 महीना

    वेटिंग पीरियड नहीं

    गुरुग्राम

    2-3 महीने

    2 महीने

    2 महीने

    1 महीना

    1 महीना

    0.5 महीना

    लखनऊ

    2-3 महीने

    2 महीने

    2 महीने

    2-3 महीने

    1 महीना

    0.5 महीना

    कोलकाता

    1 महीना

    3 महीने

    2-3 महीने

    वेटिंग पीरियड नहीं

    1 महीना

    1 महीना

    ठाणे

    3 महीने

    2.5-3.5 महीने

    2 महीने

    1 महीना

    1 महीना

    वेटिंग पीरियड नहीं

    सूरत

    2-3 महीने

    3 महीने

    2 महीने

    1 महीना

    1 महीना

    वेटिंग पीरियड नहीं

    गाजियाबाद

    2-3 महीने

    2-3 महीने

    2-3 महीने

    1 महीना

    1 महीना

    1 महीना

    चंडीगढ़

    2-3 महीने

    3-3.5 महीने

    2-3 महीने

    2 महीने

    1 week

    0.5 महीना

    कोयंबटूर

    3-4 महीने

    2.5-3.5 महीने

    2-3 महीने

    2 महीने

    वेटिंग पीरियड नहीं

    1 महीना

    पटना

    2-3 महीने

    2 महीने

    2 महीने

    2 महीने

    1 महीना

    वेटिंग पीरियड नहीं

    फरीदाबाद

    2-3 महीने

    3 महीने

    2-3 महीने

    1-2 महीने

    1 महीना

    1 महीना

    इंदौर

    3-4 महीने

    2.5-3.5 महीने

    2-3 महीने

    1 महीना

    0.5-1 महीना

    0.5-1 महीना

    नोएडा

    2-3 महीने

    3 महीने

    2-3 महीने

    0.5 महीना

    0.5-1 महीना

    1 महीना

    Maruti Brezza

    • मारुति ब्रेजा ना केवल अपने सेगमेंट बल्कि भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार में से भी एक है। इस पर अधिकांश शहरों में 3 महीने तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है। अगर आप हैदराबाद और कोलकाता के रहने वाले हैं तो आप इसकी डिलीवरी एक महीने के अंदर ले सकते हैं।

    • अप्रैल 2024 में हुंडई वेन्यू पर औसत 3 महीने तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है।

    • टाटा नेक्सन पर औसत 2.5 महीने तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है। पुणे, कोलकाता, गाजियाबाद, चंडीगढ़, कोयंबटूर, फरीदाबाद, इंदौर और नोएडा में 2 से 3 महीने के बीच वेटिंग पीरियड चल रहा है।

    Kia Sonet

    • किया सोनेट पर औसत वेटिंग पीरियड 1.5 महीने तक है, जो मारुति, हुंडई और टाटा एसयूवी से कम है। दिल्ली में सोनेट कार पर सबसे ज्यादा 3 महीने का वेटिंग पीरियड है, वहीं कोलकाता में इसकी तुरंत डिलीवरी मिल जाएगी।

    • इस महीने अधिकांश शहरों में निसान मैग्नाइट पर औसत वेटिंग पीरियड 1 महीने तक का चल रहा है। कोयंबटूर में रहने वाले ग्राहकों को मैग्नाइट कार घर लाने के लिए इंतजार करने की जरूरत नहीं है। इस महीने रेनो काइगर सबसे जल्दी डिलीवरी मिलने वाली एसयूवी है। इस पर औसत वेटिंग पीरियड आधा महीना है। चेन्नई, जयपुर, अहमदाबाद, ठाणे, सूरत और पटना जैसे शहरों में काइगर की तुरंत डिलीवरी ली जा सकती है।

    • नोटः कार का वेटिंग पीरियड आपके द्वारा चुने गए वेरिएंट, इंजन ऑप्शन और कलर के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है। ऐसे में ज्यादा जानकारी के लिए कृपया अपने नजदीकी डीलरशिप पर संपर्क करें।

    यह भी देखेंः मारुति ब्रेजा कार की कीमत

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki Brezza 2022-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है