• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा एक्सयूवी300 3एक्सओ एमएक्स3 वेरिएंट डीलरशिप्स पर पहुंचना हुए शुरू,तस्वीरों के साथ डीटेल में जानिए इसमें क्या कुछ दिया गया है खास

    नई महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ को 5 वेरिएंट्स:एमएक्स1,एमएक्स2,एमएक्स3,एएक्स5 और एएक्स7 में पेश किया गया है।

    भानु
    भानु
    Published On मई 03, 2024 18:09 ist
    info icon
    published onMay 03, 2024 18:09 IST
    last updated onMay 03, 2024 18:09 IST
    1.8K Views
    • Write a कमेंट

    XUV 3XO MX3

    हाल ही में महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ को लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत से पर्दा उठाए जाने बाद अभी इसकी बुकिंग शुरू नहीं हुई है। मगर इसके कई वेरिएंट्स की यूनिट्स डीलरशिप्स पर पहुंचना शुरू हो चुकी है। इस आर्टिकल में आप इसके मिड वेरिएंट एमएक्स3 की 9 रियल इमेज के साथ साथ ये भी जानेंगे कि इसमें क्या कुछ दिया गया है खास:

    फ्रंट

    XUV 3XO MX3 Frontफ्रंटXUV 3XO MX3 Headlights

    इस एसयूवी के ​मिड वेरिएंट में ग्रिल और बंपर का डिजाइन टॉप वेरिएंट जैसा ही है। हालांकि इसमें प्रोजेक्टर हेडलैंप्स दिए गए हैं जिससे ये इसका लोअर वेरिएंट ही नजर आता है। इसमें एलईडी डीआरएल के साथ टर्न इंडिकेटर्स दिए गए हैं मगर इसमें फॉग लैंप्स नहीं दिए गए हैं। 

    साइड

    XUV 3XO MX3 Side

    साइड प्रोफाइल की बात करें तो एक्सयूवी300 3एक्सओ में बॉडी कलर्ड डोर हैंडल्स दिए गए हैं वहीं ए और सी पिलर्स के साथ साथ ओआरवीएम्स पर ब्लैक कलर किया गया है। एक्सयूवी 3एक्सओ के इसी वेरिएंट में व्हील कवर के साथ 16 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं मगर इसमें रूफ रेल्स का फीचर नहीं दिया गया है। 

    रियर

    XUV 3XO MX3 Rear

    एक्सयूवी300 3एक्सओ एमएक्स3 वेरिएंट में एलईडी टेललाइट्स दी गई है मगर इसमें कनेक्टेड सेटअप नहीं दिया गया है जो इससे एक उपर वाले वेरिएंट एमएक्स3 प्रो वेरिएंट में दिया गया है। इस वेरिएंट में एक्सटेंडेड रूफ स्पॉयलर,रियर वायपर वॉशर और रियर डिफॉगर जैसे फीचर्स नहीं दिए गए हैं इसलिए इसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये इस कार का लोअर वेरिएंट ही है। हालांकि इसके बंपर का डिजाइन टॉप वेरिएंट्स जैसा ही है। 

    इंटीरियर

    XUV 3XO MX3 DashboardXUV 3XO MX3 Dashboard

    जहां इसके एक्सटीरियर को देखकर इसके लोअर वेरिएंट होने का पता चल जाता है तो वहीं अंदर से 3एक्सओ एमएक्स3 एक मिड वेरिएंट होने का अहसास होता है। इसमें ड्युअल टोन ब्लैक एंड व्हाइट डैशबोर्ड और डोर पैडल्स दिए गए हैं। इस वेरिएंट में दिया गया क्लाइमेट कंट्रोल पैनल प्री फेसलिफ्ट मॉडल से लिया गया है। 

    XUV 3XO MX3 Touchscreen
    XUV 3XO MX3 Wireless Charging

    इसमें वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और वायर्ड एप्पल कारप्ले के साथ 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जर, एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 4-स्पीकर साउंड सिस्टम और सिंगल-पेन सनरूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    XUV 3XO MX3 Front seats
    XUV 3XO MX3 Rear Seats

    सेफ्टी के लिए इसमें छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    मिड वेरिएंट होने के नाते एक्सयूवी300 एमएक्स3 वेरिएंट में ब्लैक फैब्रिक सीट अपहोल्स्ट्री दी गई है। जबकि कंफर्ट के लिए इस वेरिएंट में रियर एसी वेंट का फीचर भी दिया गया है। 

    पावरट्रेन

    महिंद्रा एक्सयूवी 3 एक्सओ के एमएक्स3 वेरिएंट में टर्बो पेट्रोल और डीजल इंजन के ऑप्शंस दिए गए हैं। इस वेरिएंट में दिए गए इंजन का स्पेसिफिकेशन कुछ इस प्रकार से है:
     

    इंजन

    1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल

    1.5-लीटर डीजल

    पावर 

    112 पीएस

    117 पीएस

    टॉर्क

    200 एनएम

    300 एनएम

    ट्रांसमिशन

    6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड ऑटोमैटिक

    6-स्पीड मैनुअल,6-स्पीड एएमटी

    हालांकि इसमें टीजीडीआई (डायरेक्ट इंजेक्शन) टर्बो पेट्रोल इंजन की चॉइस नहीं दी गई है। 

    कीमत और मुकाबला

    महिंद्रा एक्सयूवी300 एमएक्स3 प्रो वेरिएंट की कीमत 9.49 लाख रुपये से लेकर 11.69 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम) के बीच है। सेगमेंट में इसका मुकाबला टाटा नेक्सन, किया सोनेट, और हुंडई वेन्यू है। इसके अलावा इसकी टक्कर रेनो काइगर, निसान मैग्नाइट और मारुति ब्रेजा से भी है।

    यह भी देखेंः महिन्द्रा एक्सयूवी 3एक्सओ ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है