• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा थार रॉक्स एएक्स7एल वेरिएंट का साउंड सिस्टम हुआ अपडेट, अब 4-चैनल डॉल्बी एटमॉस साउंड सेटअप मिलेगा

    महिंद्रा ने यह भी कहा है कि उसने थार रॉक्स का प्रोड़क्शन बढ़ा दिया है ताकि इसका वेटिंग पीरियड कम किया जा सके

    सोनू
    सोनू
    Published On मई 30, 2025 15:42 ist
    info icon
    published onMay 30, 2025 15:42 IST
    last updated onMay 30, 2025 15:42 IST
    263 Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra Thar Roxx gets Dolby Atmos sound setup now

    महिंद्रा थार रॉक्स में बेहतर ऑडियो की चाहत रखने वालों के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि कंपनी ने इसके एएक्स7एल वेरिएंट में 9-स्पीकर हरमन कार्डन साउंड सिस्टम को अब 4-चैनल डॉल्बी एटमॉस इमर्सिव ऑडियो सेटअप से रिप्लेस कर दिया है। यह टेक्नोलॉजी कंपनी अपनी ज्यादा प्रीमियम महिंद्रा बीई 6 और महिंद्रा एक्सईवी 9ई में पहले से दे रही है। साथ ही महिंद्रा ने यह भी कहा है कि उसने वेटिंग पीरियड कम करने के लिए थार रॉक्स कार का प्रोडक्शन बढ़ा दिया है।

    Mahindra Thar Roxx 9-speaker Harman Kardon sound system

    महिंद्रा थार रॉक्स के 9-स्पीकर हरमन कार्डन साउंड सिस्टम में 6 स्पीकर, 2 ट्विटर और एक सबवुफर दिया है। यह ऑडियो सेटअप शानदार और दमदार ध्वनि उत्पन्न करता है, जिससे ड्राइव करना मजेदार हो जाता है। अब डॉल्बी एटमॉस सराउंड साउंड सिस्टम आने से यह और भी बेहतर होने की उम्मीद है।

    यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि यह पहली बार नहीं है जब थार रॉक्स में इमर्सिव ऑडियो सिस्टम शामिल किया गया है, क्योंकि इससे पहले मिड वेरिएंट में डीटीएस साउंड पेश किया गया था।

    महिंद्रा थार रॉक्स: अन्य फीचर

    Mahindra Thar Roxx dashboard

    महिन्द्रा थार रॉक्स कार में दो 10.25-इंच डिस्प्ले (एक इंफोटेनमेंट और दूसरी इंस्ट्रूमेंट के लिए), एक पैनोरमिक सनरूफ, एक वायरलेस फोन चार्जर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, 6 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट, रियर वेंट्स के साथ ऑटो एसी और एक कूल्ड ग्लवबॉक्स जैसे फीचर दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें: स्कोडा कायलाक टर्बो-पेट्रोल मैनुअल : जानिए हमारे टेस्ट में इस एसयूवी कार ने कैसा किया परफॉर्म

    महिंद्रा थार रॉक्स: सेफ्टी

    Mahindra Thar Roxx gets 6 airbags (as standard)

    पैसेंजर की सुरक्षा के लिए महिंद्रा थार रॉक्स में 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड) सभी पहियों पर डिस्क ब्रेक, ऑटो होल्ड फंक्शन के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, 360 डिग्री कैमरा, और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। इसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) भी दिया गया है, जिसके तहत लेन कीप असिस्ट और अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फंक्शन मिलते हैं। महिंद्रा थार रॉक्स का 2024 में भारत एनकैप क्रैश टेस्ट हुआ था, जिसमें इसे 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली थी।

    महिंद्रा थार रॉक्स: इंजन

    महिंद्रा थार रॉक्स में एक टर्बो-पेट्रोल और एक डीजल इंजन का विकल्प दिया गया है, जिनके स्पेसिफिकेशन इस प्रकार है:

    इंजन

    2-लीटर टर्बो-पेट्रोल

    2.2-लीटर डीजल

    पावर

    177 पीएस तक

    175 पीएस तक

    टॉर्क

    380 एनएम तक

    370 एनएम तक

    गियरबॉक्स

    6-स्पीड एमटी/ 6-स्पीड एटी^

    6-स्पीड एमटी/ 6-स्पीड एटी

    ड्राइवट्रेन*

    रियर-व्हील-ड्राइव

    रियर-व्हील-ड्राइव/4-व्हील-ड्राइव

    *एटी - टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स

    महिंद्रा थार रॉक्स: प्राइस और कंपेरिजन

    Mahindra Thar Roxx front

    इस अपडेट के साथ महिंद्रा थार रॉक्स की कीमत में बदलाव नहीं हुआ है और पहले की तरह ऑफ रोडिंग एसयूवी कार की प्राइस 12.99 लाख रुपये से 23.09 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) के बीच है। इसका मुकाबला 5 डोर फोर्स गुरखा और मारुति जिम्नी से है।

    यह भी देखें: महिंद्रा थार रॉक्स ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    महिंद्रा थार रॉक्स पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    S
    sherry sidhu
    May 31, 2025, 11:17:15 AM

    I have purchased Thar Roxx AX7L Automatic last year. Can I upgrade my Roxx to Dolmy Atmos ?

      जवाब
      Write a Reply

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है