• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा थार एएक्स बेस मॉडल पहली बार कैमरे में हुआ कैद, जानिए क्या मिलेगा इसमें खास

    नई महिंद्रा थार को तीन वेरिएंट्स एएक्स, एएक्स ऑप्शनल और एलएक्स में लॉन्च किया जाएगा।  इसके बेस वेरिएंट एएक्स को पहली बार देखा गया है। इस महिंद्रा कार के एंट्री लेवल वेरिएंट में स्टील व्हील्स, फिक्सड सॉफ्ट टॉप और ट्यूब्युलर साइड स्टेप्स दिए गए हैं। एएक्स वेरिएंट में 2.2-लीटर डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड एमटी का ऑप्शन रखा गया है। इसमें पेट्रोल इंजन का विकल्प नहीं दिया गया है। महिंद्रा थार एएक्स की प्राइस 10 लाख रुपए के आसपास रखी जा सकती है।  

    स्तुति
    स्तुति
    Published On सितंबर 22, 2020 14:52 ist
    info icon
    published onSep 22, 2020 14:49 IST
    last updated onSep 22, 2020 14:52 IST
    4.3K Views
    • Write a कमेंट
    • नई महिंद्रा थार को तीन वेरिएंट्स एएक्स, एएक्स ऑप्शनल और एलएक्स में लॉन्च किया जाएगा। 

    • इसके बेस वेरिएंट एएक्स को पहली बार देखा गया है।

    • इस महिंद्रा कार के एंट्री लेवल वेरिएंट में स्टील व्हील्स, फिक्सड सॉफ्ट टॉप और ट्यूब्युलर साइड स्टेप्स दिए गए हैं।

    • एएक्स वेरिएंट में 2.2-लीटर डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड एमटी का ऑप्शन रखा गया है। इसमें पेट्रोल इंजन का विकल्प नहीं दिया गया है।

    • महिंद्रा थार एएक्स की प्राइस 10 लाख रुपए के आसपास रखी जा सकती है।

    भारत में महिंद्रा थार 2020 (Mahindra Thar 2020) को 2 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। यह एसयूवी कुल तीन वेरिएंट्स में पेश की जाएगी। हमें अपकमिंग थार के टॉप वेरिएंट एलएक्स को टेस्ट करने का मौका शोकेस इवेंट के दौरान मिला था। अब इसके बेस वेरिएंट एएक्स की झलक पहली बार देखने को मिली है।

    नई महिंद्रा थार के एएक्स वेरिएंट में रियर साइड पर क्लासिक जंप सीट्स दी जाएंगी। वहीं, दूसरे वेरिएंट्स में ज्यादा प्रैक्टिकल ऑप्शन के तौर पर फ्रंट फेसिंग रियर सीटें मिलेंगी। थार 2020 के केवल बेस वेरिएंट में ही फिक्स्ड सॉफ्ट टॉप दिया जाएगा, जबकि टॉप वेरिएंट्स में कन्वर्टिबल सॉफ्ट टॉप या फिर हार्ड टॉप का ऑप्शन मिलेगा। इस जल्द लॉन्च होने वाली कार में 16-इंच के स्टील व्हील्स और ट्यूब्युलर स्टील साइड स्टेप्स जैसे फीचर्स भी देखने को मिलेंगे। टेस्टिंग के दौरान नज़र आई महिंद्रा थार जीप मॉडल के बेस वेरिएंट को ब्लैक कलर ऑप्शन में देखा गया है। इसके अलावा यह एंट्री लेवल वेरिएंट रेड कलर ऑप्शन में भी उपलब्ध होगा। 

    यह भी पढ़ें : लॉन्च से पहले जानिए महिंद्रा थार की प्राइस!

    इस अपकमिंग ऑफ-रोडर एसयूवी के बेस मॉडल एएक्स में केवल 2.2-लीटर डीजल इंजन ही दिया जाएगा। पावर ट्रांसमिशन के लिए इसमें इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा। नई थार में फोर-व्हील-ड्राइव ऑप्शन स्टैंडर्ड दिया जाएगा। इसका डीजल इंजन 130 पीएस की पावर और 300 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। वहीं, इसके टॉप वेरिएंट्स में डीजल इंजन के अलावा 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी दिया जाएगा। वेरिएंट अनुसार इसमें दोनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन दिया जाएगा।

    अनुमान है की महिंद्रा थार एएक्स की प्राइस 10 लाख रुपए के आसपास रखी जा सकती है। इसका मुकाबला फ़ोर्स गुरखा से होगा। गुरखा कार का अपडेटेड मॉडल 2020 के अंत तक लॉन्च किया जाएगा। प्राइस के मामले में इसका कम्पेरिज़न हुंडई वेन्यू, हुंडई क्रेटा, किया सॉनेट और रेनो डस्टर से भी होगा। 

    यह भी पढ़ें : महिंद्रा थार की एसेसरीज की जानकारी हुई लीक  

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा थार 2020-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    m
    meennaakshi
    Sep 25, 2020, 10:35:42 PM

    If I could just own one, it would be living a Maha- Indra life in one life

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है