• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा ने माइक्रो एसयूवी केयूवी-100 से हटाया पर्दा

    लंबे अरसे से चर्चा में बनी महिंद्रा की माइक्रो एसयूवी एस-101 से पर्दा हट गया है। महिंद्रा ने शुक्रवार को इसे पेश किया। इसका आधिकारिक नाम केयूवी-101 होगा। इसके अलावा और एक बड़ी बात, वो ये कि केयूवी-101 महिंद्रा की नई इंजन रेंज एम-फाल्कॉन के साथ आएगी। कार की संभावित कीमत 4-7 लाख रूपए के बीच रहने की उम्मीद है। कार की बुकिंग शनिवार, 19 दिसंबर से शुरू हो जाएगी। ऑफिशियल लॉन्चिंग 15 जनवरी को होगी।

    नबील
    नबील
    Published On दिसंबर 18, 2015 16:20 ist
    info icon
    published onDec 18, 2015 16:18 IST
    last updated onDec 18, 2015 16:20 IST
    29 Views
    • Write a कमेंट

    यह भी पढ़ें : महिंद्रा टीयूवी-300 का कौन सा वेरिएंट रहेगा सही, जाने यहां

    नए माइक्रो एसयूवी सेगमेंट (सब 4-मीटर से नीचे की एसयूवी) की शुरुआत करने वाली केयूवी-101 दो इंजन ऑप्शन में मिलेगी। पेट्रोल में 1.2 लीटर का एम-फल्कॉन जी-80 इंजन मिलेगा, जो 82 बीएचपी की ताकत और 114 एनएम का टॉर्क देगा। वहीं, डीजल में 1.2 लीटर का एम-फल्कॉन डी-75 इंजन मिलेगा जो 77 बीएचपी की ताकत और 190 एनएम का टॉर्क देगा। गाड़ी के गियर ट्रांसमिशन की जानकारियां फिलहाल नहीं दी गई हैं। माना जा रहा है कि यह 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन में आएगी।

    ऑटोमेटेड-मैनुअल गियरबॉक्स बनाने वाली कंपनी मैग्नेटी मरेली भी महिन्द्रा के साथ जुड़ी हुई है, इसे देखते हुए माना जा रहा है कि इसमें ऑटो गियर शिफ्ट का विकल्प भी मिल सकता है। कार के चार वेरिएंट  हैं। हर वेरिएंट में दो विकल्प मौजूद हैं। सेफ्टी फीचर्स में एबीएस स्टैंडर्ड और एयरबैग विकल्प के तौर पर उपलब्ध होगा।  

    केयूवी-101 के वेरिएंट्स ...

    बेस वेरिएंट

    के-2 और के-2प्लस (एयरबैग्स के साथ)

    मिड वेरिएंट

    के-4 और के-4प्लस (एयरबैग्स के साथ)

    हाई वेरिएंट

    के-6 और के-6 प्लस (एयरबैग्स के साथ)

    टॉप एंड वेरिएंट

    के-8 (एयरबैग के साथ)

    केयूवी-101 सात रंगों में आएगी। ये रंग होंगे डेज़लिंग सिल्वर, एक्वामरीन ब्लू पर्ल व्हाइट, डिजाइनर ग्रे, फिएरी ऑरेंज, फ्लैमबॉएंट रेड और मिडनाइट ब्लैक।  

    यह भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट का फैसला: दिल्ली में 2000 सीसी से ज्यादा की डीज़ल कारों की बिक्री पर बैन

     

       

    was this article helpful ?

    नबील
    Nabeel Khan is an Associate Editor with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 12 years of experience covering cars, motorcycles, and ever-evolving mobility trends. A Mechanical Engineering graduate, he specialises in vehicle testing, buyer guidance, ownership analysis, and automotive video content. His hands-on automotive experience began early, working on everything from tanks and motorcycles to project cars with his dad, and later rebuilding two-stroke engines during his engineering studies. He combines technical expertise with real-world driving experience to help consumers make informed vehicle purchase decisions.और देखें

    महिंद्रा केयूवी 100 एनएक्सटी पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है