इसके इंटीरियर में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे। हालांकि, अब इसका केबिन लेआउट पहले से ज्यादा प्रीमियम नज़र आता है। केयूवी 100 एनएक्सटी में पुरानी ड्यूल-टोन कलर स्कीम की बजाए ऑल-ब्लैक कलर थीम दी गई है। गाड़ी का डार्क इंटीरियर कलर सीटों तक फैला हुआ है। सीटों पर नए फैब्रिक पैटर्न का भी इस्तेमाल किया गया है। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि इसमें ऑल-ब्लैक लेआउट केवल टॉप-वेरिएंट के8 में ही मिलता है। हमारे अनुसार महिंद्रा इसमें ऑल-ब्लैक इंटीरियर सभी वेरिएंट्स के साथ स्टैंडर्ड दे सकती थी।
केयूवी 100 एनएक्सटी में 6-सीटिंग लेआउट स्टैंडर्ड मिलता है। वहीं, 5-सीटर लेआउट को ऑर्डर के आधार पर प्राप्त किया जा सकता है। गाड़ी की फ्रंट मिडल सीट बडों से लेकर बच्चों तक के बैठने के लिए भी बिलकुल कम्फर्टेबल नहीं है। सेंट्रल कंसोल और हैंडब्रेक लीवर के बड़े साइज़ के चलते कार की फ्रंट सीटों पर मामूली नी-रूम स्पेस ही मिल पाता है। इसमें लैप बेल्ट दी गई है, लेकिन इसके बावजूद भी फ्रंट मिडल सीट बिलकुल भी आरामदायक और सुरक्षित साबित नहीं होती। हालांकि, इसमें मिडल सीट को फोल्ड भी किया जा सकता है। ऐसे में इसे फ्रंट पैसेंजर व ड्राइवर द्वारा आर्मरेस्ट के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

इसमें नया एसी कंसोल दिया गया है, हालांकि अभी भी यह मैनुअल फंक्शन के साथ आती है। सिंपल इलेक्ट्रॉनिक सेटअप के लिए इसमें केवल एक ही डायल दिया गया है, जिससे फैन की स्पीड को कंट्रोल किया जा सकता है।
कार में सिंपल थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील को सिल्वर एक्सेंट्स के साथ दिया गया है। साउंड सिस्टम को ऑपरेट करने और कॉल्स को रिसीव करने के लिए स्टीयरिंग माउंटेड बटन दिए गए हैं। बटन की क्वॉलिटी ज्यादा अच्छी नहीं है, इसमें सस्ती क्वॉलिटी के प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है। स्टीयरिंग व्हील को ड्राइवर अपने हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं, लेकिन इसमें इसे केवल ऊपर करके ही एडजस्ट किया जा सकता है।
गाड़ी का केबिन काफी हद तक पुराने मॉडल जैसा ही रखा गया है। यह एक स्पेशियस कार है, इसमें 6 फ़ीट के पैसेंजर एक दूसरे के पीछे आसानी से बैठ पाते हैं। फ्रंट व बैक पर गाड़ी में अच्छा-खासा नीरूम व हैडरूम स्पेस मिलता है, ऐसे में पैसेंजर्स का लंबी दूरी के सफर में कम्फर्टेबल होकर बैठना आसान हो जाता है। रियर साइड पर तीन पैसेंजर्स की सीटिंग के लिए अच्छी-खासी जगह दी गई है। हालांकि, पीछे बैठे पैसेंजर्स अपने शोल्डर को एक दूसरे से टकराते हुए जरूर महसूस कर सकते हैं। कार के पुराने मॉडल में रियर साइड के पैसेंजर्स के लिए एडजस्टेबल रियर हैडरेस्ट का विकल्प रखा गया है, जो सेगमेंट की किसी भी कार में पहली बार देखने को मिलता है। मगर, नई केयूवी 100 एनएक्सटी की जहां तक बात है तो इसमें मिडल पैसेंजर के लिए हैडरेस्ट की सुविधा नहीं दी गई है। ऐसे में इस फीचर की कमी इसमें काफी खलती है।
इसमें पैसेंजर कंफर्ट को ध्यान में रखते अच्छा-खासा स्टोरेज स्पेस दिया गया है। कार के दरवाजों पर 1-लीटर तक की बोतल रखने के लिए बॉटल होल्डर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें बड़े साइज़ का कूल्ड ग्लवबॉक्स, को-ड्राइवर सीट के नीचे स्टोरेज स्पेस (रिमूवेबल बिन के साथ) मिलता है। इसमें रियर सीट और फ्लोर के नीचे भी स्टोरेज स्पेस दी गई है, जहां किसी भी कीमती समान को स्टोर किया जा सकता है। लगेज के लिए गाड़ी में 243 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। वहीं, रियर सीट को फोल्ड करने पर इसमें 473 का लगेज स्पेस मिलता है। ऐसे में लंबी दूरी के सफर में समान को आसानी से कैरी किया जा सकता है।
टेक्नोलॉजी
इसमें 7.0-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। हालांकि, यह फीचर केवल के6+ और के8 वेरिएंट में ही दिया गया है। गाड़ी का के8 वेरिएंट ऑक्स/यूएसबी/ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और बिल्ट-इन नेविगेशन सिस्टम से भी लैस है। इसमें ड्राइवर इन्फॉर्मेशन सिस्टम दिया गया है, जिसे महिंद्रा ब्लू सेन्स ऐप के जरिये चलाया जा सकता है। पीछे की सीट पर बैठे पैसेंजर्स के लिए इसे उपयोग करना अधिक सुविधाजनक है। ड्राइवर इन्फॉर्मेशन सिस्टम का इंटरफेस एकदम आसान है, इसकी टच सेंसिटिविटी भी काफी अच्छी है। यह सेटअप रियर साइड के कैमरे के साथ भी अनुकूल है। हालांकि, महिंद्रा ने इसे के8 वेरिएंट में शामिल नहीं किया है।
के6+ वेरिएंट में हेड यूनिट के साथ 4 स्पीकर्स दिए गए हैं। वहीं, के8 वेरिएंट में दो अतिरिक्त ट्वीटर्स मिलते हैं। इंफोटेनमेंट सिस्टम की साउंड क्वालिटी ठीक-ठाक है, इसमें 'वाव फैक्टर' जैसा कुछ भी नहीं है जो आपको लुभाएगा। जो ग्राहक एफएम सुनना और ब्लूटूथ स्ट्रीमिंग पसंद करते हैं उनके लिए यह सिस्टम अच्छा साबित हो सकता है। पैसेंजर्स अपने स्मार्टफोन को यूएसबी और ऑक्स-केबल के जरिये भी कनेक्ट कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें माइक्रो-हाइब्रिड सिस्टम (इंजन ऑटो स्टार्ट/स्टॉप) और पावर/ईको ड्राइव मोड्स जैसे फ़ीचर्स भी मिलते हैं।