• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फिर सामने आई महिन्द्रा केयूवी-100, कैमरे में कैद हुआ इंटीरियर

    महिन्द्रा अपनी माइक्रो एसयूवी केयूवी-100 को लेकर इन दिनों काफी सुर्खियो में है। वैसे तो इस कार को कई बार स्पाॅट किया जा चुका है। लेकिन एक बार फिर हमारी एक सहयोगी संस्था ने इसे अपने कैमरे में कैद कर लिया है। साथ ही इसकी इंटीरियर की कुछ जानकारी भी सांझा की है।

    मनीष
    मनीष
    Published On जनवरी 05, 2016 15:30 ist
    info icon
    published onJan 05, 2016 15:30 IST
    last updated onJan 05, 2016 15:30 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra KUV100

    Mahindra KUV100 Dashboard

    स्पाई शाॅट्स पर एक नज़र डाले तो केयूवी-100 एक 6 सीटर (5 + 1) कार है। इसके फ्रंट में सिंगल ड्राइवर सीट के बगल में एक बैंच सीट भी दी गई है। इसका सीटिंग स्टाइल डैटसन गो प्लस और फिएट मल्टीप्ला की यादें ताजा करता है। इसके अलावा फ्रंट कंसोल में डेशबोर्ड पर गियर शिफ्टर लगाया गया है। फीचर्स की बात करें तो इसमें हैंडब्रेक व वर्टिकल एसी कंट्रोल के लिए पुल हैंडल मशीन लगाई गई है। बेंच सीट होने के बावजूद कार का इंटीरियर स्पेस भी काफी बेहतर रखा गया है। एडवांस फीचर्स में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम व सिंगल बिन्नाकले इंस्ट्रूमेंट कलस्टर को शामिल किया गया है जो मल्टी-इंफोरमेशन डिस्प्ले से जोड़ा गया है।

    Mahindra KUV100 Bench Seats

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो केयूवी-100 में महिन्द्रा का नया एम-फाल्कन पेट्रोल व डीज़ल इंजन मिलेगा। इसके पेट्रोल वेरिएंट में 1.2-लीटर एम-फाल्कन जी80 इंजन आएगा, जो 82पीएस की पावर देगा। इसका पेट्रोल इंजन हुंडई ग्रैंड आई10, मारूति स्विफ्ट व टाटा बोल्ट को कड़ी टक्कर देगा। वहीं इसका 1.2-लीटर एम-फाल्कन जी75 डीज़ल इंजन 77पीएस की पावर जनरेट करेगा।

    यह भी पढ़ें

    इमेज सोर्सः आॅटोकार इंडिया

    was this article helpful ?

    मनीष
    <p>Manish has always been interested in automotive design. Developing his own portfolio, he has revered automobiles to be an example of human spirit's triumph over the most adverse challenges. The same passion brought him to CarDekho. Manish is a die hard fan of Alec Issigonis and believes that designs should always be function-oriented, as "<em>Fashion dates</em> , <em>but logic</em> is timeless.&rdquo;-SIR ALEC ISSIGONIS. &nbsp;</p>और देखें

    महिंद्रा केयूवी 100 एनएक्सटी पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है