• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इंतजार खत्म... कल आएगी महिन्द्रा केयूवी-100

    कुछ अलग और हटकर दिखने वाली कारों की चाहत रखने वालों के लिए महिन्द्रा की केयूवी-100 का इंतजार बस खत्म होने वाला है। बड़े लुक वाली इस छोटी कार को 15 जनवरी यानी शुक्रवार को लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही माइक्रो यानी छोटी एसयूवी कारों का ट्रेंड शुरू होने जा रहा है। हालांकि मारूति सुज़ुकी भी इसी सेगमेंट में इग्निस मॉडल को लाने वाली है। इग्निस अगले साल लॉन्च होगी। हाल ही में महिन्द्रा केयूवी-100 का स्पाई वीडियो सामने आया था। जिसमें इसके इंटीरियर से जुड़ी काफी जानकारी पता चली।

    मनीष
    मनीष
    Published On जनवरी 14, 2016 13:06 ist
    info icon
    published onJan 14, 2016 12:59 IST
    last updated onJan 14, 2016 13:06 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra KUV100

    केयूवी-100 का इंटीरियर नया अनुभव देने वाला है। यह 6 सीटर कार है। आगे की ओर ड्राइवर सीट के साथ एक बैंच सीट भी दी गई है जिस पर दो पैसेंजर बैठ सकते हैं। गियर लीवर डैशबोर्ड पर दिया गया है।

    Mahindra KUV100

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो केयूवी-100 में महिन्द्रा का नया एम-फाल्कन पेट्रोल व डीज़ल इंजन आएगा। पेट्रोल वेरिएंट में 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर इंजन मिलेगा, जो 82 पीएस की पावर देगा। इसे एम-फाल्कन जी-80 नाम दिया गया है। पेट्रोल इंजन इसे ग्रैंड आई10, मारूति स्विफ्ट व टाटा बोल्टा से मुकाबला करने में मदद करेगा। डीज़ल वेरिएंट में 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर इंजन है, जो 77 पीएस की पावर देगा। इसे एम-फाल्कन डी-75 नाम दिया गया है। पावर के मामले में ये डीज़ल इंजन फोर्ड फीगो के 100 पीएस के आंकड़े से पिछड़ा हुआ नज़र आता है।

    यह भी पढ़ें

    was this article helpful ?

    मनीष
    <p>Manish has always been interested in automotive design. Developing his own portfolio, he has revered automobiles to be an example of human spirit's triumph over the most adverse challenges. The same passion brought him to CarDekho. Manish is a die hard fan of Alec Issigonis and believes that designs should always be function-oriented, as "<em>Fashion dates</em> , <em>but logic</em> is timeless.&rdquo;-SIR ALEC ISSIGONIS. &nbsp;</p>और देखें

    महिंद्रा केयूवी 100 एनएक्सटी पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है