• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    केयूवी100 में महिन्द्रा ने किए हैं ये बदलाव...

    पहली एनिवर्सरी पर कंपनी ने केयूवी100 के टॉप वेरिएंट में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए हैं

    रचित शैड
    रचित शैड
    Published On जनवरी 30, 2017 18:24 ist
    info icon
    published onJan 30, 2017 18:22 IST
    last updated onJan 30, 2017 18:24 IST
    21 Views
    • Write a कमेंट

    महिन्द्रा की केयूवी100 को बाज़ार में आए एक साल पूरा हो गया है। इस मौके कंपनी ने इस में कुछ नए कॉस्मेटिक बदलाव किए हैं, जो इसे पहले से ज्यादा स्पोर्टी बनाते हैं। हालांकि ये बदलाव सिर्फ केयूवी100 के टॉप वेरिएंट के8 में ही हुए हैं।

    यहां जानिये क्या नई खासियतें जुड़ी हैं केयूवी100 के के8 वेरिएंट में...

    के8 वेरिएंट

    के8 वेरिएंट में अब दो ड्यूल-टोन बॉडी कलर का विकल्प मिलेगा, इसमें फ्लेमबॉयंट रेड और डैज़लिंग सिल्वर बॉडी कलर के साथ मैटालिक ब्लैक रूफ का कॉम्बिनेशन दिया गया है। इस में 14 इंच के अलॉय व्हील की जगह अब 15 इंच के अलॉय व्हील मिलेंगे। केबिन में भी बदलाव हुए हैं, इसका केबिन अब ऑल-ब्लैक कलर स्कीम में आएगा। इन बदलावों के बाद इसकी कीमत में करीब 13,000 रूपए का इजाफा हुआ है। के8 पेट्रोल की नई कीमत 6.37 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।

    के6 और के6 प्लस वेरिएंट

    के6 और के6 प्लस वेरिएंट में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। इन दोनों वेरिएंट में 14 इंच के अलॉय व्हील स्टैंडर्ड तौर पर मिलेंगे। संभावना है कि कंपनी के यह कदम केयूवी100 की बिक्री बढ़ाने में अहम साबित हो सकते हैं। हालांकि इस वजह से बिक्री कितनी बढ़ेगी यह देखने वाली बात होगी।

    महिन्द्रा केयूवी100 कुल 12 वेरिएंट में आती है। यह पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन में मिलती है। एक केयूवी100 को दूसरी केयूवी-100 से अलग और ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए इस में चार एक्सेसरीज़ किट, स्पोर्टी इंटीरियर, प्रीमियम इंटीरियर, स्पोर्टी एक्सटीरियर और प्रीमियम एक्सटीरियर का विकल्प भी उपलब्ध है।

    महिन्द्रा केयूवी100 के बेस वेरिएंट की कीमत 4.58 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है। अब तक इसकी 42,000 से ज्यादा यूनिट बेची जा चुकी हैं। केयूवी100 के कॉस्मेटिक बदलाव वाले के8 वेरिएंट को महिन्द्रा डीलरशिप पर बुक किया जा सकता है।

    was this article helpful ?

    रचित शैड
    <p><span>Simplicity is the name of the game for Rachit Shad Trehan. An electronics engineer by education, he has over six years of work experience in various industries. It was his passion towards cars, which has only grown stronger since he was three years old, that motivated him and drove him out of his monotonous job profile. Before joining us as Content Writer for CarDekho, Rachit was an automotive blogger. He wants to carve out a compelling life story on which, some day, he&rsquo;d like to write a book on.</span></p>और देखें

    महिंद्रा केयूवी 100 एनएक्सटी पर अपना कमेंट लिखें

    10 कमेंट्स
    1
    n
    naushad khan
    Jan 31, 2017, 1:26:08 PM

    mahindra KUVs 100 car is the best.

      जवाब
      Write a Reply
      1
      n
      naushad khan
      Jan 31, 2017, 1:22:58 PM

      i like car

        जवाब
        Write a Reply
        1
        A
        adarsh
        Jan 31, 2017, 12:25:06 PM

        Mahindra recalling all the KUVs which facing Milage Issue.they have changing the FDM.Kindly contact ur Authorized Dealer.

          जवाब
          Write a Reply

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है