• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कैमरे में कैद हुआ महिन्द्रा केयूवी-100 का सीएनजी अवतार

    महिन्द्रा केयूवी-100 के सीएनजी अवतार की टेस्टिंग चल रही है, इसे अगले साल के मध्य तक लॉन्च किया जा सकता है।

    रचित शैड
    रचित शैड
    Published On दिसंबर 30, 2016 16:30 ist
    info icon
    published onDec 30, 2016 16:21 IST
    last updated onDec 30, 2016 16:30 IST
    21 Views
    • Write a कमेंट

    महिन्द्रा केयूवी-100 के सीएनजी अवतार को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। संभावना है कि इसे अगले साल के मध्य तक लॉन्च किया जा सकता है। यह मौजूदा केयूवी-100 से करीब 50,000 रूपए तक महंगा हो सकता है। केयवूी-100 की शुरूआती कीमत 4.58 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।  

    सीएनजी किट वाली केयूवी-100 में 1.2 लीटर का जी80 एम-फाल्कन पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 83 पीएस की पावर और 115 एनएम का टॉर्क देगा। इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस होगा।

    बात करें मौजूदा केयूवी-100 की तो इसे जनवरी 2016 में लॉन्च किया था। इस कार से फैंस और कंपनी को जितनी उम्मीदें थीं उस पर यह खरी नहीं उतर पाई।

    केयूवी-100 पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन में 12-12 वेरिएंट के विकल्प उपलब्ध हैं। पेट्रोल वेरिएंट में 1.2 लीटर का एम-फाल्कन इंजन लगा है, जो 82 पीएस की पावर और 114 एनएम का टॉर्क देता है। डीज़ल वेरिएंट में 1.2 लीटर का टर्बो इंजन लगा है, जो 77 पीएस की पावर और 190 एनएम का टॉर्क देता है। दोनों इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़े हैं।

    was this article helpful ?

    रचित शैड
    <p><span>Simplicity is the name of the game for Rachit Shad Trehan. An electronics engineer by education, he has over six years of work experience in various industries. It was his passion towards cars, which has only grown stronger since he was three years old, that motivated him and drove him out of his monotonous job profile. Before joining us as Content Writer for CarDekho, Rachit was an automotive blogger. He wants to carve out a compelling life story on which, some day, he&rsquo;d like to write a book on.</span></p>और देखें

    महिंद्रा केयूवी 100 एनएक्सटी पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है