• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा ने बढ़ाए अपनी एसयूवी कारों के दाम, 63,000 रुपये तक हुईं महंगी

    कंपनी ने अपने लाइनअप में मौजूद एसयूवी कारों की कीमत में 10,000 रुपये से लेकर अधिकतम 63,000 रुपये तक का इजाफा कर दिया है।

    भानु
    भानु
    Published On अप्रैल 15, 2022 11:27 ist
    info icon
    published onApr 15, 2022 11:23 IST
    last updated onApr 15, 2022 11:27 IST
    446 Views
    • Write a कमेंट

    नया फाइनेंशियल ईयर शुरू होने के साथ कई कार मैन्युफैक्चरर्स ने अपनी कारों की प्राइस बढ़ाना शुरू कर दिया है जिसमें महिंद्रा भी शामिल है। इन मॉडल्स में थार और एक्सयूवी700 भी शामिल है जिनका वेटिंग पीरियड भी और लंबा हो गया है। इनके अलावा बोलेरो,स्कॉर्पियो और एक्सयूवी300 की कीमतों में भी इजाफा किया गया है। 

    14 अप्रैल से कंपनी के उन सभी मॉडल्स पर बढ़ी हुई कीमतें लागू रहेंगी जिनकी डिलीवरी कस्टमर्स को अभी नहीं मिली है। महिंद्रा ने कीमत बढ़ने के पीछे के कारणों का कोई विशेष खुलासा नहीं किया है। मगर इसके पीछे मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट बढ़ने को एक बड़ा कारण माना जा सकता है। कंपनी के किस मॉडल के कौनसे वेरिएंट की कीमत में इजाफा हुआ है ये भी अभी सामने नहीं आया है। ऐसे में ज्यादा जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट पर अपडेटेड रहें। 

    बता दें कि महिंद्रा के लाइनअप में  फिलहाल 9 कारें शामिल है जिनमें एक्सयूवी700,अल्टुरस जी4,थार,स्कॉर्पियो,एक्सयूवी300,केयूवी100 एनएक्सटी,मराजो,बोलेरो और बोलेरो निओ शामिल है। कंपनी इस समय स्कॉर्पियो एसयूवी के न्यू जनरेशन मॉडल को तैयार करने में जुटी है जिसका 2023 की शुरूआत तक डेब्यू हो सकता ​है और वहीं एक्सयूवी300 के इलेक्ट्रिक अवतार को भी 2023 के तीसरे या चौथे क्वार्टर तक लॉन्च किया जा सकता है। 

    यह भी पढ़ें:एडवेंचर के शौकीनों के लिए बेस्ट चॉइस हैं ये अफोर्डेबल 4डब्ल्यूडी और एडब्ल्यूडी कारें

    जुलाई में महिंद्रा के नए इलेक्ट्रिक कार कॉन्सेप्ट शोकेस भी होने जा रहे हैं जिसके बाद 2025 से कंपनी इन इलेक्ट्रिक कारों की सीरीज लॉन्च करना शुरू करेगी। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा एक्सयूवी700 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है