• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा बोलेरो बीएस6 की बुकिंग हुई शुरू, ग्राहक 10,000 रुपये में करा सकते हैं इसे बुक

    बीएस4 मॉडल के मुकाबले बीएस6 बोलेरो 80,000 रुपए तक महंगी हो सकती है। बीएस4 मॉडल की प्राइस 7.61 लाख रुपए से 8.99 लाख रुपए के बीच है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मार्च 20, 2020 14:27 ist
    info icon
    published onMar 20, 2020 14:27 IST
    last updated onMar 20, 2020 14:27 IST
    6.8K Views
    • Write a कमेंट
    • इसमें रेगुलर मॉडल वाला 1.5-लीटर डीजल इंजन मिलना जारी रहेगा।
    • नई बोलेरो में पावर+ बैजिंग नहीं दी जाएगी।  
    • यह कई कॉस्मेटिक बदलावों के साथ पेश की जाएगी।  

    Mahindra Bolero BS6

    महिंद्रा (Mahindra) अपनी बेस्ट सेलिंग एसयूवी बोलेरो (Bolero) के बीएस6 वर्जन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हाल ही में इस अपकमिंग कार के प्रोडक्शन मॉडल की साफ तस्वीर कैमरे में कैद हुई थी। अब कंपनी ने इसे  डीलरशिप पर पहुंचाना भी शुरू कर दिया है। इसी के साथ कंपनी के चुनिंदा डीलरों ने इसकी बुकिंग लेनी भी शुरू कर दी है। इच्छुक ग्राहक इसे 10,000 रुपये की टोकन राशि देकर बुक करवा सकते हैं। 

    Mahindra Bolero BS6 front 

    बोलेरो के बीएस6 वर्जन में एक्सटीरियर पर थोड़े बहुत बदलाव किए गए हैं। इसका फ्रंट लुक पहले से काफी हद तक अलग है। वहीं, रियर साइड पर इसमें क्लियर-लेंस टेललैंप्स दिए गए हैं। कुल मिलाकर, इसके बाहरी लेआउट में ज्यादा फर्क देखने को नहीं मिलगा। इंटीरियर की बात करें तो इसका डैशबोर्ड लेआउट मौजूदा बीएस4 मॉडल से काफी हद तक मिलता-जुलता दिखाई पड़ता है। बीएस6 वर्जन में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम नहीं दिया जाएगा। इसमें पहले वाला ही ब्लूटूथ और यूएसबी कनेक्टिविटी से लैस म्यूज़िक सिस्टम मिलना जारी रहेगा। इसे सेंट्रल एसी वेंट्स के नीचे की ओर पोज़िशन किया जाएगा। 

    यह भी पढ़ें : जून 2020 तक लॉन्च होगा महिंद्रा थार का न्यू जनरेशन मॉडल

    Mahindra Bolero BS6 engine 

    इस 7-सीटर कार में मौजूदा मॉडल (बोलेरो पावर+) वाला ही एमहॉक डी70 1.5-लीटर डीजल इंजन मिलेगा। हालांकि, नई बोलेरो में इसे अपडेट करके पेश किया जाएगा। आपको बता दें कि इस इंजन को बीएस6 इमिशन नॉर्म्स पर पहले ही अपडेट किया जा चुका है। वर्तमान में बोलेरो पावर प्लस वाला बीएस4 इंजन 71पीएस की अधिकतम पावर और 195 एनएम का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। अनुमान है कि डी75 बैजिंग के साथ इस इंजन का आउटपुट फिगर पहले से ज्यादा होगा। पावर ट्रांसमिशन के लिहाज से इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया जाएगा। 

    यह भी पढ़ें : टेस्टिंग के दौरान दिखी महिंद्रा स्कॉर्पियो बीएस6, जल्द होगी लॉन्च

    Mahindra Bolero BS6 side 

    नई बोलेरो में पावर+ बैजिंग नहीं दी जाएगी। यह कुल दो वेरिएंट्स बी4 और बी6 में उपलब्ध हो सकती है। वर्तमान में बोलेरो पावर+ की प्राइस (Bolero Power+ Price) 7.61 लाख रुपए से 8.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। बीएस6 इंजन अपडेट के चलते नई बोलेरो (Bolero Price) 80,000 रुपए तक महंगी हो सकती है।

    यह भी पढ़ें : महिंद्रा बोलेरो बीएस6: क्या कुछ होगा ख़ास?

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा बोलेरो पर अपना कमेंट लिखें

    7 कमेंट्स
    1
    u
    user
    Nov 22, 2022, 5:29:09 PM

    Ex showroom prize too much

      जवाब
      Write a Reply
      1
      D
      deepu kumar
      Mar 22, 2020, 5:40:23 PM

      is se to achha pahle wala hi the. Aur jo you tub pe aaya tha Scorpio ka headlight and bumper ke sath.

        जवाब
        Write a Reply
        1
        S
        sameer siddiqui
        Mar 22, 2020, 12:24:36 PM

        Look me bekar kr diye Mhouk engine me dum hi nhi he Fail ho jayegi

          जवाब
          Write a Reply

          कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          संबंधित समाचार

          ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है