• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा बोलेरो बीएस6: क्या कुछ होगा ख़ास?

    नई बोलेरो बीएस6 एन्वॉयरमेंट फ्रेंडली इंजन और कुछ कॉस्मेटिक बदलावों के साथ आएगी।   

    निखिल
    निखिल
    Published On मार्च 19, 2020 19:37 ist
    info icon
    published onMar 19, 2020 19:30 IST
    last updated onMar 19, 2020 19:37 IST
    5.5K Views
    • Write a कमेंट

    महिंद्रा अपनी बेस्ट-सेलर बोलेरो एसयूवी का बीएस6 वर्ज़न उतारने की तैयारी में है। नए सेफ्टी नॉर्म्स को देखते हुए मौजूदा मॉडल की तुलना में इसमें कुछ कॉस्मेटिक बदलाव भी किए गए हैं। हाल ही में इसे बिना कवर के देखा गया है। तो आईये इन फोटोज के माध्यम से जानें की 2020 महिंद्रा बोलेरो में क्या कुछ होगा ख़ास:-

    1. नई फ्रंट डिज़ाइन

    लेटेस्ट क्रैश टेस्ट नॉर्म्स और पेडेस्ट्रियन सेफ्टी नॉर्म्स को ध्यान मे रखते हुए महिंद्रा ने 2020 बोलेरो में नए डिज़ाइन का बम्पर दिया है। साथ ही इसकी ग्रिल, हेडलाइट और बोनट की डिज़ाइन में भी बदलाव किया गया है। यह अब पहले से ज्यादा स्लीक और स्मूथ नज़र आ रही है। 

    2. बीएस6 डीजल इंजन

    नई बोलेरो में मौजूदा मॉडल (बोलेरो पावर+) वाला ही 1.5-लीटर डीजल इंजन मिलेगा। बीएस6 इमिशन नॉर्म्स पर अपडेट के बाद इस इंजन को "एमहॉक डी75" बैजिंग दी जाएगी। वर्तमान में बीएस4 नॉर्म्स पर इस इंजन को डी70 इंजन कहा जाता है और 71पीएस की अधिकतम पावर और 195एनएम का अधिकतम टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। ऐसे में अंदाजा है कि डी75 बैजिंग के साथ यह इंजन 75पीएस की पावर जनरेट करेगा। वहीं, टॉर्क आउटपुट में भी वृद्धि होने की उम्मीद है। यह 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आना जारी रहेगा। अपडेटेड बोलेरो में भी आइडल स्टार्ट/स्टॉप टेक्नोलॉजी मिलना जारी रहेगी जो कि फ्यूल के खर्च को कम कर माइलेज बढ़ाने में मदद करता है। जानकारी के लिए बता दें कि महिंद्रा ने 2019 में ही बोलेरो के 2.5-लीटर इंजन को बंद कर दिया था।    

    3. मिलेगी दो फ्यूल कैप

    डीजल इंजन को बीएस 6 नॉर्म्स पर अपडेट करना एक जटिल प्रक्रिया है।  हानिकारक उत्सर्जन तत्वों को कम करने के लिए इसमें "एडब्लू" नामक लिक्विड का प्रयोग किया जाता है। इस तरल तत्व को समय-समय पर रिफिल करने की जरूरत पड़ेगी। जिसके चलते नई बोलेरो में दोनों साइड एक-एक फ्यूल कैप मिलेगी। जिसमे से एक से डीज़ल और दूसरी से एडब्लू लिक्विड भरा जा सकेगा। 

    4. डैशबोर्ड में नहीं होगा कोई बदलाव

    अपडेटेड बोलेरो के डैशबोर्ड की डिज़ाइन मौजूदा मॉडल के जैसी ही होगी। बीएस6 अपडेट के साथ इसमें अब भी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है। जो मॉडल हममें स्पाई किया इसमें डैशबोर्ड पर  मौजूदा मॉडल के जैसी ही डिजिटल डिस्प्ले और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया था। उसमे अब भी ब्लूटूथ और यूएसबी कनेक्टिविटी वाला म्यूजिक सिस्टम मिलेगा। 

    5. पहले से ज्यादा कीमत

    2020 महिंद्रा बोलेरो बीएस6 इसके मौजूदा मॉडल से ज्यादा महंगी होगी। वर्तमान में बोलेरो पावर+ की प्राइस 7.61 लाख से 8.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। उम्मीद है कि इस अपडेट के बाद इसकी कीमत 80 हज़ार तक बढ़ सकती है।   

    Mahindra Bolero Power+

    6. नहीं मिलेगा पावर+ की बैजिंग 

    बीएस6 बोलेरो सिर्फ एक ही इंजन के साथ आएगी इसके चलते कंपनी बोलेरो के नाम से पावर+ का प्रत्यय हटा देगी। 

    साथ ही पढ़ें: जून 2020 तक लॉन्च होगा महिंद्रा थार का न्यू जनरेशन मॉडल

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    महिंद्रा बोलेरो पर अपना कमेंट लिखें

    4 कमेंट्स
    1
    s
    sgma bharthana
    Mar 20, 2020, 7:10:12 PM

    Crash test me ye fail hai

      जवाब
      Write a Reply
      1
      s
      sgma bharthana
      Mar 20, 2020, 7:10:11 PM

      Crash test me ye fail hai

        जवाब
        Write a Reply
        1
        Y
        yogesh mishra
        Mar 20, 2020, 1:52:48 PM

        Mileage hi iska ek disadvantage. Need Mileage minimum 18 to 20 km/L ..?

          जवाब
          Write a Reply

          कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          संबंधित समाचार

          ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है