• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टेस्टिंग के दौरान महिंद्रा बोलेरो बीएस6 का प्रोडक्शन मॉडल आया नज़र, जानिए कब होगी लॉन्च

    महिन्द्रा बोलेरो बीएस6 को एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस बार इसकी साफ झलक कैमरे में कैद हुई है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मार्च 13, 2020 19:43 ist
    info icon
    published onMar 13, 2020 19:43 IST
    last updated onMar 13, 2020 19:43 IST
    5.4K Views
    • Write a कमेंट

    BS6 Mahindra Bolero

    महिंद्रा (Mahindra) इन दिनों अपनी ऑफ-रोडिंग एसयूवी बोलेरो के बीएस6 वर्जन (BS6 Bolero) पर काम कर रही है। पिछले साल दिसंबर में इसके बीएस6 वर्जन को पहली बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया था, हालांकि उस समय इसे अच्छे से कवर किया हुआ था। लेकिन इस बार इसकी साफ तस्वीर कैमरे में कैद हुई है। ऐसा में माना जा रहा कि यह अपने प्रोडक्शन स्टेज में हो सकती है। अनुमान है कि कंपनी भारत में इसे बीएस6 नॉर्म्स लागू होने से पहले लॉन्च करेगी। 

    बोलेरो पावर प्लस की बात करें तो इस में 1.5 लीटर एम-हॉक डी70 बीएस4 डीजल इंजन दिया गया है, जो 71 पीएस की पावर और 195 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी इस इंजन को बीएस6 अपडेट पहले ही दे चुकी है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। अनुमान है कि बीएस6 इंजन वाली महिन्द्रा बोलेरो भी मौजूदा मॉडल वाली ही पावर ट्यूनिंग के साथ आएगी। आपको बता दें कि इससे पहले बोलेरो में 2.5-लीटर डीजल इंजन दिया गया था, जिसे पिछले साल सितंबर में बंद कर दिया था।

    BS6 Mahindra Bolero front

    महिंद्रा ने नई बोलेरो को केवल बीएस6 अपडेट ही नहीं दिया है, बल्कि इसमें कई कॉस्मेटिक बदलाव भी किए गए हैं। आगे की ओर इसमें नई डिज़ाइन की ग्रिल और बंपर दिया गया है। फ्रंट में हेडलैंप्स पर क्रोम और ब्लैक इंसर्ट का प्रयोग किया गया है। इस एसयूवी के हुड में भी थोड़े बहुत बदलाव किए गए हैं। इन अपडेट को देखकर कहा जा सकता है कि कंपनी ने इसे नए क्रैश टेस्ट नॉर्म्स के अनुरूप तैयार किया है।

    यह भी पढ़ें : लेना चाहते हैं नई महिंद्रा एक्सयूवी500? तो करना होगा इतना इंतज़ार 

    सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो बोलेरो के रेगुलर मॉडल में ड्राइवर-साइड एयरबैग, स्पीड अलर्ट, फ्रंट सीटबेल्ट रिमाइंडर, सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम के साथ मैनुअल ओवरराइड (अंदर से दरवाजा खोलने के लिए) और रियर पार्किंग सेंसर्स दिए गए हैं। उम्मीद है कि कंपनी 2020 बोलेरो में नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दे सकती है। 

    यह भी पढ़ें : टेस्टिंग के दौरान दिखी महिंद्रा स्कॉर्पियो बीएस6, जल्द होगी लॉन्च

    Mahindra Bolero Power+

    वर्तमान में बोलेरो पावर+ कुल चार वेरिएंट एलएक्स, एसएलई, एसएलएक्स और ज़ेडएलएक्स में उपलब्ध है। इनकी प्राइस 7.61 लाख रुपए से 8.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। बीएस6 इंजन अपडेट के चलते नई बोलेरो की कीमत 80,000 रुपए तक महंगी हो सकती है। इस अपकमिंग कार में पावर+ बैजिंग भी शायद ही देखने को मिलेगी। उम्मीद है कि कंपनी इस अपडेटेड एसयूवी को 'बोलेरो' नाम से उतार सकती है।

    यह भी पढ़ें : जून 2020 तक लॉन्च होगा महिंद्रा थार का न्यू जनरेशन मॉडल

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा बोलेरो पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    K
    kiran kumar b k
    Mar 19, 2020, 8:12:05 PM

    This suv come's with only one air bags in this generation.

      जवाब
      Write a Reply

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है