• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा बीई 6: इसके सभी 5 वेरिएंट के डिजाइन में कितना है अंतर? जानिए यहां

    हाल ही में लॉन्च हुई इस नई इलेक्ट्रिक कार को पहले ही दिन 13,200 बुकिंग्स ​मिल चुकी है जिसे देखकर ऐसा ही माना जा सकता है कि लोगों को ये फ्यूचरिस्टिक कार काफी पसंद आ रही है।

    भानु
    भानु
    Published On फरवरी 18, 2025 19:31 ist
    info icon
    published onFeb 18, 2025 19:21 IST
    last updated onFeb 18, 2025 19:31 IST
    518 Views
    • Write a कमेंट

    mahindra BE 6 design detailed

    महिंद्रा बीई 6 इस इंडियन कारमेकर की लेटेस्ट इलेक्ट्रिक कार है। बीई6 को 5 वेरिएंट्स में पेश किया गया है और हर वेरिएंट का डिजाइन एकदूसरे से अलग है। इस रिपोर्ट में आप जानेंगे किस वेरिएंट के एक्सटीरियर में क्या कुछ दिया गया है अलग:

    बता दें कि महिंद्रा की वेबसाइट पर इसके एक्सटीरियर ​डिजाइन के अंतर दिखाए गए हैं ना कि इंटीरियर के अंतर। 

    महिंद्रा बीई6: पैक वन

    Mahindra BE 6 Pack One

    इस बेस वेरिएंट में ड्युअल टोन पॉड ऑटो एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स दिए गए हैं मगर इसमें एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स टॉप मॉडल की तरह नीचे की ओर नहीं जा रहे हैं। इसके फ्रंट बंपर पर ब्लैक स्किड प्लेट्स दी गई है और गौर से देखने पर नजर आएगा कि इस वेरिएंट में फॉग लैंप्स नहीं दिए गए हैं। चूंकि ये इसका लोअर वेरिएंट है,ऐसे में इसमें एयरो कवर्स के साथ 18 इंच के स्टील व्हील्स दिए गए हैं। वेबसाइट पर इसका रियर प्रोफाइल नहीं दिखाया गया है और नतीजतन हम इसके बारे में यहां कुछ बता नहीं सकते हैं। 

    महिंद्रा बीई6: पैक वन अबव

    Mahindra BE 6 Pack One Above

    ये इसका सेकंड बेस वेरिएंट है जो बेस वेरिएंट जैसा ही नजर आता है मगर इसमें प्लास्टिक कवर के साथ 19 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। 

    महिंद्रा बीई6: पैक टू

    Mahindra BE 6 Pack Two

    पैक वन अबव वेरिएंट के मुकाबले इस पैक टू वेरिएंट के फ्रंट में ग्रे कलर की स्किड प्लेट और फ्रंट फॉग लैंप्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें ड्युअल टोन कलर स्कीम के साथ 19 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। 

    महिंद्रा बीई 6: पैक थ्री सलेक्ट

    Mahindra BE 6 Pack Three

    बीई 6 के सेकंड टॉप वेरिएंट पैक थ्री में लोअर वेरिएंट्स के मुकाबले कुछ अंतर नजर आते हैं। इस वेरिएंट में सी शेप्ड एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स दिए गए हैं जबकि इसका बाकी का फ्रंट प्रोफाइल वैसे का वैसा ही है। इसके साइड में नए पैटर्न वाले ड्युअल टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। 

    महिंद्रा बीई 6: पैक थ्री

    Mahindra BE 6 Pack Three

    इस टॉप वेरिएंट में ऑप्शनल 20 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। बाकी जो इसमें अंतर है वो केवल कंफर्ट,फीचर्स और सेफ्टी के मोर्चे तक ही सीमित है। हमनें महिंद्रा बीई 6 की वेरिएंट अनुसार फीचर लिस्ट को एक्सप्लेन किया है जो आप लिंक पर​ क्लिक कर पढ़ सकते हैं। 

    महिंद्रा बीई6 पावरट्रेन

    महिंद्रा बीई 6 में दो बैटरी पैक के ऑप्शंस दिए गए हैं जिनके इलेक्ट्रिक मोटर का स्पेसिफिकेशन अलग है। इसमें बड़े बैटरी पैक का ऑप्शन केवल टॉप मॉडल में ही रखा गया है। इनका स्पेसिफिकेशन इस प्रकार से है:

    स्पेसिफिकेशन

    महिंद्रा बीई 6

    बैटरी पैक

    59 केडब्ल्यूएच

    79 केडब्ल्यूएच

    इलेक्ट्रिक मोटर की संख्या

    1

    1

    पावर

    231 पीएस

    286 पीएस

    टॉर्क

    380 एनएम

    380 एनएम

    सर्टिफाइड रेंज (एमआईडीसी पार्ट 1+ पार्ट 2)

    557 किलोमीटर

    683 किलोमीटर

    ड्राइवट्रेन

    रियर-व्हील-ड्राइव

    रियर-व्हील-ड्राइव

    इसकी दोनों बैटरी डीसी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और 180 केडब्ल्यूएच की स्पीड के साथ ये 20 मिनट में 20 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है। 

    बीई 6: कीमत एवं कंपेरिजन


    महिंद्रा बीई 6 की कीमत 18.9 लाख रुपये से 26.9 लाख रुपये के बीच है। इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, टाटा कर्व ईवी, एमजी जेडएस ईवी और अपकमिंग मारुति ई विटारा से है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा बीई 6 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on महिंद्रा बीई 6

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है