• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा बीई 6 इलेक्ट्रिक कार की डिलीवरी हुई शुरू

    महिंद्रा बीई 6 इलेक्ट्रिक कार की डिलीवरी शुरू हो गई है। कंपनी ने बीई 6 और एक्सईवी 9 ई कार के ऑर्डर वैलेंटाइन 2025 वाले दिन लेने शुरू किए थे। महिंद्रा बीई 6 कार को अब तक 13,000 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है। महिंद्रा बीई 6 में क्या कुछ मिलता है खास जानेंगे आगे:-

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मार्च 24, 2025 12:01 ist
    info icon
    published onMar 24, 2025 12:01 IST
    last updated onMar 24, 2025 12:01 IST
    151 Views
    • Write a कमेंट

    महिंद्रा बीई 6 कार पांच वेरिएंट में उपलब्ध है और इसकी कीमत 18.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन इंडिया) से शुरू होती है

    महिंद्रा बीई 6 इलेक्ट्रिक कार की डिलीवरी शुरू हो गई है। कंपनी ने बीई 6 और एक्सईवी 9 ई कार के ऑर्डर वैलेंटाइन 2025 वाले दिन लेने शुरू किए थे। महिंद्रा बीई 6 कार को अब तक 13,000 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है। महिंद्रा बीई 6 में क्या कुछ मिलता है खास जानेंगे आगे:

    एक्सटीरियर

    Mahindra BE 6

    महिंद्रा बीई 6 एक एसयूवी कार है जिसमें स्लोपिंग रूफलाइन दी गई है। इस इलेक्ट्रिक कार का एक्सटीरियर लेआउट पारंपरिक एसयूवी कार से एकदम अलग है। एक्सटीरियर पर इसमें चारों तरफ शार्प कट्स दिए गए हैं जो इसे फ्यूचरिस्टिक लुक देते हैं। बीई 6 कार में फ्लश फिटिंग डोर हैंडल्स, 19-इंच अलॉय व्हील (20-इंच ऑप्शनल) और एलईडी हेडलाइट और टेललाइट दी गई है।

    इंटीरियर

    Mahindra BE 6 Interior

    बीई कार का इंटीरियर एयरक्राफ्ट के कॉकपिट की तरह लगता है, इसमें एक डिवाइडर दिया गया है जो ड्राइवर को को-पैसेंजर से अलग करता है। केबिन के अंदर इसमें ड्यूल टोन कलर थीम और लेयर्ड डैशबोर्ड दिया गया है जिस पर ड्यूल-डिजिटल डिस्प्ले मिलते हैं। हालांकि, यह एक फीचर लोडेड कार है , लेकिन डिजाइन के मामले में यह काफी मिनिमलिस्टिक है।

    फीचर

    महिंद्रा बीई 6 एसयूवी कार में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ ड्यूल 12.3 इंच डिजिटल डिस्प्ले (एक इंफोटेनमेंट के लिए और दूसरा इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए), ड्यूल-जोन ऑटो-एसी, 16-स्पीकर हरमन कार्डन साउंड सिस्टम, दो वायरलेस फोन चार्जर, कीलेस एंट्री और एक ऑग्मेंटेड रिएलिटी हेड-अप डिस्प्ले जैसे फीचर दिए गए हैं। पैसेंजर सेफ्टी के लिए इसमें 7 एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) दिया गया है जिसके तहत अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल शामिल हैं।

    बैटरी पैक, मोटर और रेंज

    बीई 6 कार में दो बैटरी पैक दिए गए हैं जिसमें से बड़ा बैटरी पैक केवल टॉप वेरिएंट पैक थ्री के साथ मिलता है:

    बैटरी पैक 

    59 केडब्ल्यूएच 

    79 केडब्ल्यूएच 

    इलेक्ट्रिक मोटर 

    1

    1

    पावर 

    231 पीएस 

    286 पीएस 

    टॉर्क 

    380 एनएम 

    380 एनएम 

    सर्टिफाइड रेंज (एमआईडीसी पी1+पी2) 

    557 किलोमीटर 

    683 किलोमीटर 

    Drivetrain ड्राइवट्रेन 

    आरडब्ल्यूडी*

    आरडब्ल्यूडी*

    *आरडब्ल्यूडी = रियर व्हील ड्राइव

    प्राइस व कंपेरिजन

    Mahindra BE 6

    महिंद्रा बीई 6 कार की कीमत 18.90 लाख रुपये से 26.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन इंडिया) के बीच है। सेगमेंट में इसका मुकाबला टाटा कर्व ईवी, हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक और एमजी जेडएस ईवी से है।

    यह भी देखें: महिंद्रा बीई 6 ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा बीई 6 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on महिंद्रा बीई 6

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है