• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होंडा सिटी फेसलिफ्ट टेस्टिंग के दौरान आई नज़र, 2023 तक हो सकती है लॉन्च

    होंडा सिटी फेसलिफ्ट के रेगुलर में एडीएएस फीचर दिया जा सकता है। वर्तमान में यह फीचर इसके केवल हाइब्रिड वर्जन के साथ ही मिलता है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On नवंबर 03, 2022 15:29 ist
    info icon
    published onNov 03, 2022 15:29 IST
    last updated onNov 03, 2022 15:29 IST
    438 Views
    • Write a कमेंट

    2023 Honda City

    • 2023 होंडा सिटी को नए अलॉय व्हील्स और मॉडिफाइड टेललैंप्स के साथ देखा गया है।
    • इस गाड़ी में सिटी हाइब्रिड वाले कई फीचर्स जैसे एडीएएस दिए जा सकते हैं।
    • नई होंडा सिटी में मौजूदा मॉडल वाला 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलना जारी रह सकता है। कंपनी इसमें से डीजल इंजन का ऑप्शन हटा सकती है।
    • भारत में इसकी प्राइस रेगुलर मॉडल से ज्यादा रखी जा सकती है। वर्तमान में होंडा सिटी की कीमत 11.67 लाख रुपये से 15.62 लाख रुपये के बीच है।

    पांचवी जनरेशन होंडा सिटी के फेसलिफ्ट मॉडल को भारत में पहली बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इसकी बिक्री भारत में अगले साल तक शुरू हो सकती है। होंडा सिटी फेसलिफ्ट में कई कॉस्मेटिक अपडेट्स और नए फीचर भी शामिल किए जा सकते हैं क्योंकि 2020 में लॉन्चिंग के बाद से इसमें कोई नए बदलाव नहीं हुए हैं।

    2023 Honda City

    कैमरे में कैद मॉडल को नए अलॉय व्हील्स और मॉडिफाइड टेललैंप्स के साथ देखा गया है। उम्मीद है कि कंपनी इसमें नई फ्रंट ग्रिल और नए कलर ऑप्शंस भी दे सकती है।

    अनुमान है कि इस गाड़ी के केबिन में कई नए अपडेट्स दिए जा सकते हैं, हालांकि इसका केबिन लेआउट पहले जैसा ही रहेगा। फीचर्स की बात करें तो कंपनी इसमें वायरलैस चार्जिंग, वेंटिलेटेड सीटें, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ऑटो होल्ड और कई कनेक्टेड कार फीचर्स शामिल कर सकती है।

    यह भी पढ़ें : होंडा भारत में उतारेगी नई स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड कारें

    फेसलिफ्ट सिटी सेडान के रेगुलर वेरिएंट्स में सिटी हाइब्रिड की तरह एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) दिया जा सकता है। सिटी हाइब्रिड में एडीएएस टेक्नोलॉजी के तहत कोलिजन मिटिगेशन ब्रेकिंग, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, रोड डिपार्चर मिटिगेशन, ऑटो हाई बीम असिस्ट और लेन-कीप असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

    2023 Honda City

    2023 होंडा सिटी कार में मौजूदा मॉडल वाला 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलना जारी रह सकता है जिसके साथ मैनुअल ट्रांसमिशन और सीवीटी गियरबॉक्स की चॉइस मिलती है। कंपनी इसमें डीजल इंजन का ऑप्शन शायद नहीं देगी। इस सेडान कार में स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन भी दी गई है जिसका माइलेज 26.5 किलोमीटर प्रति लीटर है।

    यह भी पढ़ें : मारुति ग्रैंड विटारा Vs टोयोटा हाइराइडर Vs होंडा सिटी हाइब्रिड - प्राइस व स्पेसिफिकेशन कंपेरिजन

    भारत में फेसलिफ्ट होंडा सिटी की प्राइस मौजूदा मॉडल से ज्यादा रखी जा सकती है। वर्तमान में होंडा सिटी की कीमत 11.67 लाख रुपये से 15.62 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। अनुमान है कि कंपनी इसे 2023 तक लॉन्च कर सकती है।

    यह भी देखें : होंडा सिटी ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    होंडा सिटी 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on होंडा सिटी 2020-2023

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है