• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होंडा भारत में उतारेगी नई स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड कारें

    होंडा सिटी हाइब्रिड भारत में लॉन्च होने वाली पहली मास-मार्केट स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड कार थी। इस गाड़ी को ग्राहकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है जिसके चलते इसका वेटिंग पीरियड 10 महीने तक पहुंच गया है। अब होंडा ने संकेत दिए हैं कि निकट भविष्य में उसके भारतीय लाइनअप में और भी नए स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड मॉडल्स शामिल होने की संभावनाएं हैं।

    स्तुति
    स्तुति
    modified on सितंबर 20, 2022 20:00 ist
    info icon
    published onSep 20, 2022 19:57 IST
    last updated onSep 20, 2022 20:00 IST
    1.1K Views
    • Write a कमेंट

    सिटी हाइब्रिड के नया हाइब्रिड मॉडल अपकमिंग एसयूवी हो सकती है।

    Honda City Hybrid

    • होंडा जल्द भारत में अपनी नई स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड कारों को लॉन्च करेगी।
    • कंपनी की अपकमिंग एसयूवी कार में सिटी हाइब्रिड वाला 1.5-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है।
    • कंपनी का दावा है कि सिटी हाइब्रिड 26.5 किलोमीटर/लीटर का माइलेज देती है।
    • होंडा 2023 तक क्रेटा को टक्कर देने वाली कॉम्पेक्ट एसयूवी कार उतार सकती है।
    • भारत में उपलब्ध दो मास मार्केट स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड कारों में मारुति ग्रैंड विटारा और टोयोटा हाइराइडर शामिल हैं।

    होंडा सिटी हाइब्रिड (Honda City hybrid) भारत में लॉन्च होने वाली पहली मास-मार्केट स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड कार थी। इस गाड़ी को ग्राहकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है जिसके चलते इसका वेटिंग पीरियड 10 महीने तक पहुंच गया है। अब होंडा ने संकेत दिए हैं कि निकट भविष्य में उसके भारतीय लाइनअप में और भी नए स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड मॉडल्स शामिल होने की संभावनाएं हैं।

    Honda City Hybrid

    वर्तमान में होंडा सिटी कार की सेल्फ-चार्जिंग पावरट्रेन के तहत 1.5-लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन, इलेक्ट्रिक मोटर और स्मॉल बैटरी पैक मिलते हैं। इस गाड़ी में लगा इंजन बैटरी पैक को रिचार्ज करता है और फ्रंट व्हील्स तक पावर पहुंचाता है। यह गाड़ी 26.5 किलोमीटर/लीटर का माइलेज देने में सक्षम है। इसमें इंजन के साथ ई-सीवीटी (सिंगल-स्पीड ट्रांसमिशन) गियरबॉक्स दिया गया है।

    होंडा की अपकमिंग एसयूवी कारों में सिटी वाली पावरट्रेन दी जा सकती है जिसमें पेट्रोल और हाइब्रिड ऑप्शंस शामिल हो सकते हैं। हाल ही में जारी हुई मिडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी पावरफुल 1.5-लीटर डीजल इंजन को अपनी कारों में देना बंद कर सकती है। यदि ऐसा होता है तो इन एसयूवी कारों में डीजल इंजन का ऑप्शन नहीं मिलेगा।

    New Honda SUV

    अनुमान है कि होंडा भारत में सबसे पहले क्रेटा को टक्कर देने वाली कॉम्पेक्ट एसयूवी कार उतार सकती है। चूंकि इस सेगमेंट में दो हाइब्रिड कारें पहले से ही मौजूद हैं, होंडा की नई एसयूवी लॉन्च होने से इस सेगमेंट में एक और ऑप्शन शामिल हो जाएगा और इससे कंपनी की सेल्स में भी सुधार हो सकता है।

    ईवी कारों में लगने वाले कंपोनेंट्स की कॉस्ट काफी ज्यादा होती है और भारत में ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर भी अभी बेहतर नहीं है। आईसीई पावर्ड मॉडल के मुकाबले सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड मॉडल्स की रनिंग कॉस्ट काफी कम होती है।

    यह भी पढ़ें : होंडा सिटी हाइब्रिड मॉडल में दिया जाने वाला ई:एचईवी सिस्टम कैसे करेगा काम, सबकुछ जानिए यहां

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    होंडा सिटी हाइब्रिड 2022-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है