• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कल लॉन्च होगी स्कोडा ऑक्टाविया आरएस

    ऑक्टाविया आरएस में 2.0 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलेगा, इसकी पावर होगी

    रौनक
    रौनक
    Published On अगस्त 31, 2017 12:26 ist
    info icon
    published onAug 31, 2017 12:26 IST
    last updated onAug 31, 2017 12:26 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    Skoda Octavia RS

    स्कोडा ऑक्टाविया आरएस शुक्रवार यानी एक सितंबर को भारत में लॉन्च होगी। यह रेग्यूलर ऑक्टाविया का ही पावरफुल अवतार है। डिजायन और फीचर के मामले में कैसी होगी स्कोडा ऑक्टाविया आरएस, जानेंगे यहां...

    संभावित कीमत

    भारत आने वाली स्कोडा ऑक्टाविया आरएस केवल एक वेरिएंट और एक टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन में मिलेगी। भारत में इसे एसेंबल करके बेचा जाएगा। इसकी कीमत करीब 23 लाख रूपए के आसपास हो सकती है।

    इंजन

    • इंजन क्षमता: 2.0 लीटर टीएसआई टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल
    • पावर: 230 पीएस
    • टॉर्क: 350 एनएम
    • गियरबॉक्स: 6-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक
    • टायर: 225/45 आर17
    • माइलेज: 14.45 किमी प्रति लीटर

    30 लाख रूपए कीमत के आसपास आने वाली कारों में स्कोडा ऑक्टाविया आरएस सबसे पावरफुल कार है। इसका मुकाबला फॉक्सवेगन पोलो जीटीआई, मिनी कूपर एस और अबर्थ 500 कंपेटिजियोन से होगा।

    VW Golf GTI

    कलर

    • कैंडी व्हाइट
    • रेस ब्लू
    • कोरिडा रेड
    • स्टील ग्रे

    2017 Skoda Octavia RS

    ऑक्टाविया आरएस में आगे की तरफ नया बंपर और बड़ा एयर डैम दिया गया है, जो इसे रेग्यूलर ऑक्टाविया से अलग बनाता है। पीछे की तरफ ड्यूल ट्रेपजोडियल एग्जॉस्ट पाइप दिए गए हैं। केबिन में सबसे पहले ध्यान आगे वाली सीटें खींचेगी, इन पर बोल्स्टरिंग और वीआरएस बैजिंग दी गई है।

    2017 Skoda Octavia RS

    केबिन को ऑल-ब्लैक लेआउट में रखा गया है, स्पोर्टी अहसास लाने के लिए इस में अलकंतारा और लैदर के साथ कॉन्ट्रास्ट रेड स्टीचिंग का इस्तेमाल किया गया है। इस में नया फ्लैट बोटम स्टीयरिंग व्हील भी दिया गया है। ऊपर दिए गए फीचरों को छोड़कर बाकी सभी फीचर फेसलिफ्ट ऑक्टाविया आरएस के टॉप वेरिएंट से लिये गए हैं।

    2017 Skoda Octavia RS

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    स्कोडा ऑक्टाविया 2013-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है