• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कल लॉन्च होगी फेसलिफ्ट ऑडी ए3

    ए3 में नया पेट्रोल इंजन मिलेगा, इसका माइलेज है…

    रौनक
    रौनक
    Published On अप्रैल 05, 2017 12:55 ist
    info icon
    published onApr 05, 2017 12:55 IST
    last updated onApr 05, 2017 12:55 IST
    21 Views
    • Write a कमेंट

    ऑडी ए3 का फेसलिफ्ट अवतार गुरूवार यानी 6 अप्रैल को लॉन्च होगा। इसका मुकाबला मर्सिडीज़-बेंज सीएलए से होगा। फेसलिफ्ट ए3 से पिछले साल अप्रैल में पर्दा उठा था और यूरोप समेत कई दूसरे देशों में यह बिक्री के लिए उपलब्ध है।

    नई ए3 के डिजायन में कई अहम बदलाव हुए हैं, इसका अगला हिस्सा ऑडी ए4 से मिलता-जुलता है। ए3 में नई सिंगल-फ्रेम हैक्सागोनल ग्रिल दी गई है, जबकि हैडलैंप्स नई ए4 से लिए गए हैं। साइड वाले हिस्से में नए अलॉय व्हील के अलावा कोई बदलाव नहीं हुआ है। टेललैंप्स भी नए ग्राफिक्स वाले हैं, इसके पिछले बंपर में भी बदलाव हुए हैं।

    केबिन में नए थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील के अलावा बाकी सब पहले जैसा है। फीचर्स की बात करें तो इस में फुल एलईडी हैडलैंप्स दिए गए हैं, जबकि बाय-जेनन हैडलैंप्स स्टैंडर्ड है। टेललैंप्स पर ऑडी के डायनामिक टर्न इंडिकेटर्स दिए गए हैं। इंफोटेंमेंट सिस्टम में ऑडी की नई एमएमआई यूनिट दी गई है।

    फेसलिफ्ट ए3 में पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन मिलेंगे। डीज़ल इंजन मौजूदा मॉडल से लिया गया है, इसकी पावर 143 पीएस और टॉर्क 320 एनएम है। पेट्रोल इंजन ए3 कैब्रियोलेट से लिया गया है, ए3 कैब्रियोलेट में 1.4 लीटर का टीएफएसआई पेट्रोल लगा है, जो 150 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क देता है। मौजूदा पेट्रोल इंजन की तुलना में इस में 30 पीएस की कम पावर मिलती है लेकिन टॉर्क पहले जितना ही है। इसके माइलेज का दावा 19.2 किमी प्रति लीटर का है। पेट्रोल इंजन में 7-स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स मिलेगा, जबकि डीज़ल इंजन के साथ 6-स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स मिलेगा।

    यह भी पढें : ऑडी लाई फेसलिफ्ट ए3 कैब्रियोलेट, कीमत 47.98 लाख रूपए से शुरू

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    ऑडी ए3 2006-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है