• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कल लॉन्च होगी स्कोडा ऑक्टाविया फेसलिफ्ट

    टोयोटा कोरोला एल्टिस और हुंडई एलांट्रा को देगी टक्कर

    जगदेव
    जगदेव
    Published On जुलाई 12, 2017 15:16 ist
    info icon
    published onJul 12, 2017 13:35 IST
    last updated onJul 12, 2017 15:16 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    स्कोडा ऑक्टाविया का फेसलिफ्ट अवतार गुरूवार यानी 13 जुलाई को भारत में लॉन्च होगा, इसका मुकाबला टोयोटा कोरोला एल्टिस और हुंडई एलांट्रा से होगा, इसकी कीमत 15 लाख रूपए से 23 लाख रूपए के बीच हो सकती है। फेसलिफ्ट ऑक्टाविया के डिजायन, फीचर और इंजन से जुड़ी जानकारी इस प्रकार है...

    आगे का डिजायन

    फेसलिफ्ट ऑक्टाविया के आगे वाले हिस्से का डिजायन नया है, यह मौजूदा मॉडल से ज्यादा आकर्षक है, इसके हैडलैंप्स, ग्रिल, एयर डेम, फॉग लैंप्स और बंपर में बदलाव नज़र आएगा।

    साइड का डिजायन

    साइड वाले हिस्से का डिजायन काफी हद तक मौजूदा मॉडल से मिलता-जुलता है, इस में 16 इंच के नए अलॉय व्हील मिलेंगे, आगे की तरफ लगे फॉग लैंप्स की मामूली झलक साइड वाले हिस्से में दिखाई देती है और यह वो खासियत है जो इसे मौजूदा मॉडल से थोड़ा अलग बनाएगी।

    पीछे का डिजायन

    पीछे वाले हिस्से का डिजायन भी लगभग मौजूदा मॉडल से मिलता-जुलता है, हालांकि यहां भी कुछ मामूली बदलाव नज़र आएंगे, इसके पिछले बंपर और एलईडी टेललैंप्स में बदलाव देखने को मिलेंगे। एलईडी टेललैंप्स का डिजायन तो मौजूदा मॉडल जैसा होगा, लेकिन इसकी ग्राफिक्स नई होगी।

    केबिन

    फेसलिफ्ट ऑक्टाविया में 8.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम मिलेगा, जो एपल कारप्ले, एंड्रॉयड ऑटो और मिररलिंक कनेक्टिविटी सपोर्ट करेगा। इस में मल्टी कलर वाली एम्बिएंट लाइटिंग और हैंड्स-फ्री पार्किंग की सुविधा भी मिलेगी।

    इंजन

    फेसलिफ्ट ऑक्टाविया में मौजूदा मॉडल वाले दो पेट्रोल और एक डीज़ल इंजन का विकल्प मिलेगा। पेट्रोल में पहला है 1.8 लीटर का टीएसआई इंजन जो 7-स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स के साथ आएगा, दूसरा है 1.4 लीटर का इंजन जो 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आएगा। डीज़ल वेरिएंट में 2.0 लीटर का इंजन 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आएगा।

    was this article helpful ?

    जगदेव
    <p><span>Unlike a lot of enthusiasts, Jagdev Kalsi does not judge cars on their outright performance, but on their VFM factor. He speaks less but understands the languages that cars speak.</span></p>और देखें

    स्कोडा ऑक्टाविया 2013-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है