• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    क्विड ने बढ़ाई रेनो की बिक्री, 144 प्रतिशत का उछाल

    एंट्री लेवल हैचबैक सेगमेंट में लॉन्च हुई रेनो क्विड को मिली सफलता और बढ़ती डिमांड ने कंपनी के बिक्री के आंकड़ों में खासा इजाफा किया है। पिछले साल के मुकाबले नवम्बर, 2015 में रेनो की बिक्री में 144 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है। पिछले महीने रेनो ने कुल 7,819 यूनिट की बिक्री की। जो पिछले साल नवम्बर, 2014 में केवल 3,201 यूनिट ही थी।

    अक्षित
    अक्षित
    Published On दिसंबर 03, 2015 13:19 ist
    info icon
    published onDec 03, 2015 13:19 IST
    last updated onDec 03, 2015 13:19 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    इस बारे में रेनो इंडिया के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित साहनी ने कहा कि ‘जब हमने क्विड के साथ भारतीय कार बाजार में लाए थे, तब हम यहां एक नए दौर और नए पैमाने तय करने की सोच लेकर आए थे। क्विड को मिली सफलता और ग्राहकों की अच्छी प्रतिक्रिया ने इसे सही साबित भी किया है।’

    बातों का सिलसिला आगे बढ़ाते हुए उन्होंने बताया कि ‘इस समय हम अपना फोकस क्विड का उत्पादन बढ़ाने पर दे रहे हैं ताकि ग्राहकों की बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके। पहली बार ऐसा हुआ है कि शहरों के साथ ही गांवों में भी क्विड को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। जो सभी के लिए एक नया, स्टाइलिश व किफायती प्रॉडक्ट देने के हमारे वायदो को दर्शाता है।’

    रेनो इंडिया क्विड का उत्पादन तो बढ़ा ही रही है, साथ ही कंपनी अपने सेल्स और सर्विस नेटवर्क को बढ़ाने में भी लगी हुई है। साल 2011 में जब रेनो की भारत में एंट्री हुई थी तब इसके देश में सेल्स-सर्विस सेंटरों की संख्या केवल 14 थी, जो अभी 190 हो चुकी है। वहीं, कंपनी इस संख्या को अगले साल के आखिर तक 240 करने के प्रयासों में लगी हुई है। ताकि शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी खुद के लिए बड़ा बाजार तैयार किया जा सके।

    यह भी पढ़ें

    रेनो क्विड की सफलता का दौर जारी, एक महीने में मिले 50,000 आॅर्डर

    भारतीय सड़कों पर जल्द दौड़ती दिखेंगी यह कारें

    अधिक जानें : रेनो क्विड

    was this article helpful ?

    अक्षित
    <p><span>While growing up, anything on wheels fascinated Akshit. Since then he turned into a Wheel-O-Addict and automobiles became the love of his life. His zeal to explore more about wheels, pushed him to pursue Automobile Engineering, which certainly helps in adding more technicalities to his over-all passion. He began working as an automobile journalist- the field that allows him to explore both two-wheeler and four-wheeler market existing in India and form a substantial perception about them. A true Punjabi by heart, jolly by nature and a food buff; Akshit believes in spreading happiness around and make every possible one smile.</span></p>और देखें

    रेनॉल्ट क्विड 2015-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है