• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किआ सिरोस Vs महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ: कौनसी सब-4 मीटर एसयूवी कार है ज्यादा सुरक्षित, जानिए यहां

    क्या किआ सिरोस सब-4 मीटर एसयूवी कार सेगमेंट में सेफ्टी को लेकर नया बेंचमार्क सेट कर रही है? आइए भारत एनकैप रिजल्ट के आधार पर इसका महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ से कंपेरिजन करें।

    सोनू
    सोनू
    Published On अप्रैल 15, 2025 12:45 ist
    info icon
    published onApr 15, 2025 12:45 IST
    last updated onApr 15, 2025 12:45 IST
    130 Views
    • Write a कमेंट

    किआ सिरोस और महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ दोनों भारत में पॉपुलर सब-4 मीटर एसयूवी कार है। इन दोनों मॉडल का भारत एनकैप क्रैश टेस्ट हो चुका है और दोनों गाड़ी को 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है। हालांकि सिरोस का टेस्ट हाल ही में हुआ है जबकि एक्सयूवी 3एक्सओ का टेस्ट 2024 की शुरूआत में हुआ था। वास्तव में पैसेंजर की सुरक्षा के लिए कौनसी एसयूवी कार आगे है? जानेंगे आगे:

    भारत एनकैप क्रैश टेस्ट रिजल्ट

    Kia Syros Bharat NCAP test

    पैरामीटर

    किआ सिरोस

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ

    वयस्क पैसेंजर सेफ्टी रेटिंग

    ⭐⭐⭐⭐⭐

    ⭐⭐⭐⭐⭐

    वयस्क पैसेंजर प्रोटेक्शन स्कोर

    30.21 / 32 पॉइंट

    29.36 / 32 पॉइंट

    फ्रंटल ऑफसेट डिफोरमेबल बैरियर टेस्ट स्कोर

    14.21 / 16 पॉइंट

    13.36 / 16 पॉइंट

    साइड मूवेबल डिफोरमेबल बैरियर टेस्ट स्कोर

    16 / 16 पॉइंट

    16 / 16 पॉइंट

    चाइल्ड सेफ्टी रेटिंग

    ⭐⭐⭐⭐⭐

    ⭐⭐⭐⭐⭐

    चाइल्ड पैसेंजर प्रोटेक्शन स्कोर

    44.42 / 49 पॉइंट

    43 / 49 पॉइंट

    चाइल्ड सेफ्टी डायनामिक स्कोर

    23.42 / 24 पॉइंट

    24 / 24 पॉइंट

    सीआरएस इंस्टॉलेशन स्कोर

    12 / 12 पॉइंट

    12 / 12 पॉइंट

    व्हीकल असेसमेंट स्कोर

    9 / 13 पॉइंट

    7 / 13 पॉइंट

    किआ सिरोस भारत एनकैप टेस्ट

    Kia Syros Bharat NCAP Adult Occupant Protection (AOP) tests

    फ्रंटल ऑफसेट डिफोरमेबल बैरियर टेस्ट में किआ सिरोस ने ड्राइवर के अधिकांश बॉडी पार्ट्स को अच्छी सुरक्षा दी, हालांकि छाती और दोनों टिबिया को पर्याप्त प्रोटेक्शन मिला। वहीं फ्रंट पैसेंजर की दाई टिबिया को पर्याप्त प्रोटेक्शन मिला जबकि अन्य सभी बॉडी पार्ट्स को अच्छी सुरक्षा मिली।

    Kia Syros Bharat NCAP test

    साइड इंपेक्ट और पोल इंपेक्ट टेस्ट में सिरोस में सभी जगह अच्छी सुरक्षा मिली। आगे से हुए क्रैश टेस्ट में चाइल्ड पैसेंजर सेफ्टी के लिए सिरोस का स्कोर 18 महीने के बच्चे की डमी के लिए 8 में से 7.58 पॉइंट और 3 साल के बच्चे की डमी के लिए स्कोर 8 में से 7.84 पॉइंट रहा। साइड इंपेक्ट प्रोटेक्शन में दोनों डमी को पूरे 4 में से 4 पॉइंट मिले।

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ भारत एनकैप टेस्ट

    वहीं फ्रंटल ऑफसेट डिफोरमेबल बैरियर टेस्ट में महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ में अधिकांश बॉडी पार्ट्स को अच्छा प्रोटेक्शन मिला, इस टेस्ट में इसका स्कोर 16 में से 13.36 पॉइंट था जो सिरोस से थोड़ा कम था। इसमें ड्राइवर और को-ड्राइवर दोनों के अधिकतर सभी प्रमुख बॉडी पार्ट्स को अच्छा प्रोटेक्शन मिला। हालांकि ड्राइवर की छाती, पैर और दाईं टिबिया को पर्याप्त प्रोटेक्शन मिला। बाईं टिबिया को मार्जिनल प्रोटेक्शन मिला। यह देखते हुए कि ड्राइवर को कम प्रोटेक्शन मिला, यह समझ में आता है कि वयस्क पैसेंजर प्रोटेक्शन के मामले में एक्सयूवी 3एक्सओ सिरोस से पीछे क्यों है। साइड मूवेबल डिफोरमेबल बैरियर टेस्ट में एक्सयूवी 3एक्सओ को सिरोस की तरह पूरे पॉइंट मिले और साइड पोल इंपेक्ट टेस्ट में भी ड्राइवर के सभी बॉडी पार्ट्स को अच्छा प्रोटेक्शन मिला। आगे से हुए टेस्ट में 18 महीने और 3 साल के बच्चे की डमी के लिए एक्सयूवी 3एक्सओ को क्रमश: 8 में से 8 पॉइंट और 4 में से 4 पॉइंट मिले।

    यह भी पढ़ें: किआ सिरोस Vs स्कोडा कायलाक: भारत एनकैप क्रैश टेस्ट रिजल्ट कंपेरिजन

    निष्कर्ष

    हालांकि दोनों सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी कार को 5 स्टार भारत एनकैप रेटिंग मिली है, लेकिन किआ सिरोस का ओवरऑल स्कोर एक्सयूवी 3एक्सओ से बेहतर है।

    Kia Syros Bharat NCAP test

    वयस्क पैसेंजर प्रोटेक्शन में सिरोस ने एक्सयूवी 3एक्सओ से थोड़ा बेहतर परफॉर्म किया। ऐसा मुख्य रूप से इसलिए है क्योंकि सिरोस ने पैसेंजर को बेहतर सुरक्षा दी जबकि एक्सयूवी 3एक्सओ में डमी के कुछ पार्ट्स को पर्याप्त और मार्जिनल रेटिंग मिली। अपने स्कोर को और बेहतर बनाने के लिए दोनों कार में छाती और पैर के नीचले हिस्से के प्रोटेक्शन को बेहतर करने की जरूरत है।

    एक्सयूवी 3एक्सओ को चाइल्ड पैसेंजर प्रोटेक्शन डायनामिक टेस्ट में 24 में से 24 पॉइंट मिले, जबकि फ्रंट और साइड क्रैश टेस्ट में सिरोस में डमी के प्रोटेक्शन के लिए पूरा स्कोर नहीं मिला। हालांकि सिरोस ने ओवरऑल चाइल्ड पैसेंजर प्रोटेक्शन स्कोर में एक्सयूवी 3एक्सओ को पीछे छोड़ दिया। इसकी वजह सिरोस का बेहतर व्हीकल असेसमेंट स्कोर (13 में से 9) है, जबकि एक्सयूवी 3एक्सओ का स्कोर 13 में से 7 है।

    हालांकि साइड इंपेक्ट प्रोटेक्शन टेस्ट में दोनों एसयूवी कार ने एक समान परफॉर्म किया और साइड मूवेबल डिफोरमेबल बैरियर टेस्ट में दोनों को 16 में से 16 पॉइंट मिले, और साइड इंपेक्ट टेस्ट में सभी प्रमुख बॉडी पार्ट्स को अच्छा प्रोटेक्शन मिला।

    सेफ्टी फीचर

    किआ सिरोस में 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर के साथ 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ में 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर के साथ 360 डिग्री कैमरा, हिल होल्ड और डिसेंट कंट्रोल के साथ ईएससी, ट्रेक्शन कंट्रोल, सभी सीट के लिए रिमाइंडर के साथ 3-पॉइंट सीटबेल्ट, और सभी पहियों पर डिस्क ब्रेक जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।

    यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि इन दोनों सब-4 मीटर एसयूवी कार में लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) भी दिया गया है।

    प्राइस और कंपेरिजन

    किआ सिरोस को सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में ज्यादा प्रीमियम विकल्प के तौर पर पेश किया गया है और इसकी कीमत महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ समेत अपने मुकाबले में मौजूद कारों से ज्यादा है।

    किआ सिरोस

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ

    9 लाख रुपये से 17.80 लाख रुपये

    7.99 लाख रुपये से 15.56 लाख रुपये

    सभी कीमत एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया के अनुसार है।

    कुल मिलाकर दोनों एसयूवी कार में बेहतरीन सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। तो क्या आप अपना बजट बढ़ाकर महिंद्रा एक्सयूवी3एक्सओ के मुकाबले किआ सिरोस को लेना पसंद करेंगे? हमें नीचे कमेंट में बताएं।

    यह भी देखें: किआ सिरोस ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    किया सिरोस पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है