• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किया सोनेट एचटीके+ पेट्रोल वेरिएंट सनरूफ फीचर से हुआ लैस, कीमत 9.76 लाख रुपये

    सोनेट एचटीके+ वेरिएंट में सनरूफ का ऑप्शन पहले केवल टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ ही मिलता था

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अगस्त 28, 2023 18:23 ist
    info icon
    published onAug 28, 2023 18:23 IST
    last updated onAug 28, 2023 18:23 IST
    678 Views
    • Write a कमेंट

    Kia Sonet

    • किया सोनेट कार में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन का ऑप्शन तीन वेरिएंट्स एचटीई, एचटीके और एचटीके+ के साथ मिलता है।
    • इसके 1.2-लीटर पेट्रोल एचटीके+ वेरिएंट में अब सनरूफ का ऑप्शन भी शामिल कर दिया है। इस वेरिएंट की कीमत 9.76 लाख रुपये रखी गई है।
    • सोनेट एचटीके+ वेरिएंट में ऑटो एसी, 8-इंच टचस्क्रीन और चार एयरबैग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
    • सोनेट कार में 1.2-लीटर इंजन के अलावा 1-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन ऑप्शंस भी मिलते हैं।
    • इस सब-4 मीटर एसयूवी की कीमत 7.79 लाख रुपये से 14.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    किया सोनेट एसयूवी को नया फीचर अपडेट मिला है। इस गाड़ी के 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन से लैस एचटीके+ वेरिएंट में अब सिंगल-पेन सनरूफ फीचर शामिल कर दिया गया है। इस वेरिएंट की कीमत 9.76 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। सोनेट कार में यह इंजन ऑप्शन एचटीई और एचटीके वेरिएंट्स के साथ भी मिलता है। इस एसयूवी कार के 1-लीटर टर्बो पेट्रोल के साथ आने वाले एचटीई और एचटीके वेरिएंट में सनरूफ का ऑप्शन पहले से मिल रहा है। अब सोनेट का सनरूफ के साथ आने वाला वेरिएंट 70,000 रुपये ज्यादा सस्ता हो गया है।

    क्या कुछ हुए हैं नए बदलाव?

    Kia Sonet HTK+ sunroof

    एचटीके+ 1.2-लीटर पेट्रोल वेरिएंट में सनरूफ का ऑप्शन शामिल करने के अलावा कंपनी ने इसकी फीचर लिस्ट में कोई बदलाव नहीं किए हैं। सोनेट 1.2-लीटर एचटीके+ वेरिएंट में ऑटो हेडलाइट्स, ऑटो एसी, 8-इंच टचस्क्रीन यूनिट, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और कीलैस एंट्री जैसे फीचर्स अब भी मिलते हैं।

    Kia Sonet 10.25-inch touchscreen

    इस सब-4 मीटर एसयूवी कार के टॉप वेरिएंट्स में बड़ी 10.25-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस फ़ोन चार्जिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल कर दिए गए हैं।

    पैसेंजर सुरक्षा के लिए इसमें चार एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), रियर डिफॉगर और रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके टॉप वेरिएंट्स में छह एयरबैग, ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम और वॉशर के साथ रियर वाइपर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    इंजन

    Kia Sonet automatic transmission

    किया सोनेट कार में तीन इंजन ऑप्शंस: 1-लीटर टर्बो पेट्रोल  (120 पीएस/172 एनएम), 1.2-लीटर पेट्रोल (83 पीएस/115 एनएम) और 1.5-लीटर डीजल (115 पीएस/250 एनएम) दिए गए हैं। इसमें टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड आईएमटी (क्लचलैस मैनुअल) और 7-स्पीड डीसीटी (ड्यूल क्लच ट्रांसमिशन) का ऑप्शन मिलता है, जबकि 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। वहीं, डीजल इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड आईएमटी और 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की चॉइस दी गई है। किया सोनेट के एचटीके+ वेरिएंट में इन तीनों इंजन के साथ केवल मैनुअल और आईएमटी गियरबॉक्स ऑप्शंस मिलते हैं।

    कीमत व कंपेरिजन

    Kia Sonet rear

    किया सोनेट सब-4 मीटर एसयूवी की कीमत 7.79 लाख रुपये से 14.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। सेगमेंट में सोनेट कार का मुकाबला टाटा नेक्सन, निसान मैग्नाइट, हुंडई वेन्यू, महिंद्रा एक्सयूवी300, मारुति ब्रेज़ा, रेनो काइगर और सब-4 मीटर क्रॉसओवर एसयूवी मारुति फ्रॉन्क्स से है।

    यह भी देखेंः किया सोनेट ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    किया सोनेट 2020-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    N
    neelofer noor
    Oct 2, 2023, 8:14:17 PM

    Htk plus upper varient name and price

      जवाब
      Write a Reply
      1
      K
      kimjalam karthak
      Sep 16, 2023, 8:35:22 PM

      On road price of kia sonet htk+

        जवाब
        Write a Reply

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है