• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2024 किया सोनेट भारत में कल होगी लॉन्च, जानिए क्या कुछ मिलेगा खास

    किया मोटर्स की इस एंट्री-लेवल सबकॉम्पेक्ट एसयूवी कार की डिज़ाइन में कई हल्के फुल्के बदलाव किए गए हैं, साथ ही इसमें कई नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जनवरी 11, 2024 10:58 ist
    info icon
    published onJan 11, 2024 10:47 IST
    last updated onJan 11, 2024 10:58 IST
    499 Views
    • Write a कमेंट

    Kia Sonet Front

    • नई किया सोनेट एसयूवी से दिसंबर 2023 के मध्य में पर्दा उठा था। इस गाड़ी की बुकिंग शोकेस होने के कुछ दिन बाद शुरू हो गई थी

    • इसकी फ्रंट व रियर एक्सटीरियर डिज़ाइन काफी शार्प है। इसके केबिन में कई हल्के फुल्के बदलाव किए गए हैं।

    • किया सोनेट फेसलिफ्ट में एडीएएस, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले समेत कई कंफर्ट फीचर्स दिए गए हैं।

    • 2024 सोनेट कार में तीन इंजन ऑप्शंस : पेट्रोल, टर्बो पेट्रोल और डीजल इंजन मिलना जारी रहेंगे।

    • भारत में नई सोनेट की कीमत 8 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    किया सोनेट फेसलिफ्ट को भारत में कल लॉन्च किया जाएगा। इस गाड़ी को दिसंबर 2023 के मध्य में शोकेस किया गया था। नई किया सोनेट कार की कीमत को छोड़कर बाकी सभी जानकारियां सामने आ चुकी है। कंपनी को इस अपकमिंग कार की बुकिंग शुरू किए लगभग तीन हफ्ते हो चुके हैं। इस सब-4 मीटर एसयूवी कार में क्या कुछ मिलेगा खास इसके बारे में जानेंगे आगे:

    डिजाइन में बदलाव

    2024 किया सोनेट कार की फ्रंट व रियर प्रोफाइल काफी शार्प होगा। आगे की तरफ इसमें नए लाइटिंग एलिमेंट्स जैसे एलईडी डीआरएल और कनेक्टेड टेललैंप्स दिए जाएंगे। इस गाड़ी के केबिन में भी कई हल्के फुल्के बदलाव नजर आएंगे, हालांकि इसकी डैशबोर्ड डिज़ाइन पहले जैसी ही होगी, लेकिन इसमें नया क्लाइमेट कंट्रोल पैनल दिया जाएगा।

    2024 Kia Sonet

    फीचर अपडेट

    2024 सोनेट में कई सारे नए फीचर अपडेट मिलेंगे जिसके चलते यह अब सेगमेंट की सबसे ज्यादा फीचर लोडेड एसयूवी कार होगी। इसमें 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 360-डिग्री कैमरा, छह एयरबैग (स्टैंडर्ड) और 4 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट दी जाएगी। किया की इस सबकॉम्पेक्ट एसयूवी कार में सबसे बड़ा फीचर एडिशन एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) का होगा।

    2024 Kia Sonet interior

    किया सोनेट एसयूवी कार तीन वेरिएंट्स - टेक लाइन, जीटी लाइन और एक्स-लाइन में मिलेगी, जिसके कई सब-वेरिएंट मिलेंगे। इस प्रकार यह गाड़ी कुल सात वेरिएंट में उपलब्ध होगी।

    यह भी पढ़ें: 2024 किया सोनेट एसयूवी के किस वेरिएंट में मिलेंगे कौनसे फीचर, जानिए यहां

    इंजन और ट्रांसमिशन

    नई सोनेट में प्री-फेसलिफ्ट मॉडल वाले तीन इंजन ऑप्शंस मिलेंगे, जिनमें 1.2-लीटर पेट्रोल, 1-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन शामिल होंगे। इसमें डीजल इंजन के साथ अब मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन फिर से मिलेगा। इसके अलावा इसमें डीजल इंजन के साथ आईएमटी (मैनुअल बिना क्लच पैडल के) गियरबॉक्स का ऑप्शन भी मिलेगा। यहां देखें इसके इंजन स्पेसिफिकेशन:

     

    1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल 

    1-लीटर टर्बो पेट्रोल 

    1.5-लीटर डीजल 

    पावर 

    83 पीएस 

    120 पीएस 

    116 पीएस 

    टॉर्क 

    115 एनएम 

    172 एनएम 

    250 एनएम 

    ट्रांसमिशन 

    5-स्पीड एमटी 

    6-स्पीड आईएमटी, 7-स्पीड डीसीटी 

    6-स्पीड आईएमटी, 6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी 

    यह भी पढ़ें: 2024 किया सोनेट के किस वेरिएंट में मिलेंगे कौनसे इंजन और गियरबॉक्स ऑप्शन, जानिए यहां

    कीमत व मुकाबला 

    2024 Kia Sonet HTX+ rear

    2024 किया सोनेट की कीमत 8 लाख रुपये से 15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी जा सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला हुंडई वेन्यू, मारुति ब्रेजा, टाटा नेक्सन, महिंद्रा एक्सयूवी300, निसान मैग्नाइट और रेनो काइगर से रहेगा।

    यह भी देखेंः किया सोनेट ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    किया सोनेट‎‌ पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on किया सोनेट‎‌

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है