• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किया सॉनेट की डिलीवरी हुई शुरू, जानिये क्या है इसमें खास

    किया सॉनेट को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसकी प्राइस 6.71 लाख रुपए से 11.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच रखी गई है। दिलचस्प बात ये है कि कंपनी ने इसकी डिलीवरी लॉन्च के दिन यानी आज से ही शुरू कर दी है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On सितंबर 18, 2020 18:51 ist
    info icon
    published onSep 18, 2020 18:51 IST
    last updated onSep 18, 2020 18:51 IST
    4.8K Views
    • Write a कमेंट
    • किया सॉनेट की प्राइस 6.71 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) से शुरू होती है।
    • यह गाड़ी छह वेरिएंट्स एचटीई, एचटीके, एचटीके प्लस, एचटीएक्स, एचटीएक्स प्लस और जीटीएक्स+ में आती है।
    • इसमें हुंडई वेन्यू वाले दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन दिए गए हैं। 
    • यह एकमात्र सब-4 मीटर एसयूवी है जिसमें डीजल इंजन के साथ टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स दिया गया है।  

    किया सॉनेट को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसकी प्राइस 6.71 लाख रुपए से 11.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच रखी गई है। वहीं, इसके टॉप वेरिएंट जीटीएक्स+ पेट्रोल डीसीटी और जीटीएक्स+ डीजल एटी की कीमतों का खुलासा सितंबर के अंत तक किया जाएगा। कंपनी को अब तक इस कार की करीब 25,000 से ज्यादा बुकिंग (हर दिन 1000 बुकिंग) मिल चुकी है। दिलचस्प बात ये है कि कंपनी ने इसकी डिलीवरी लॉन्च के दिन यानी आज से ही शुरू कर दी है।

    इस कार की वेरिएंट वाइज कीमत (एक्स शोरूम दिल्ली) कुछ इस प्रकार हैः-

    इंजन

    एचटीई

    एचटीके

    एचटीके+

    एचटीएक्स

    एचटीएक्स+

    जीटीएक्स+

    1.2-लीटर पेट्रोल एमटी

    6.71 लाख रुपये

    7.59 लाख रुपये

    8.45 लाख रुपये

     

     

     

    1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल आईएमटी

     

     

    9.49 लाख रुपये

    9.99 लाख रुपये

    11.65 लाख रुपये

    11.99 लाख रुपये

    1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल डीसीटी

     

     

    10.49 लाख रुपये

     

     

    जल्द आएगी

    1.5-लीटर डीजल एमटी

    8.05 लाख रुपये

    8.99 लाख रुपये

    9.49 लाख रुपये

    9.99 लाख रुपये

    11.65 लाख रुपये

    11.99 लाख रुपये

    1.5-लीटर डीजल एटी

     

     

    10.39 लाख रुपये

     

     

    जल्द आएगी

    किया सोनेट छह वेरिएंट्स एचटीई, एचटीके, एचटीके प्लस, एचटीएक्स, एचटीएक्स प्लस और जीटीएक्स  प्लस में उपलब्ध है।  इसमें हुंडई वेन्यू वाले ही 1.2-लीटर नैचुरली एस्पीरेटेड पेट्रोल, 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन दिए गए हैं।  इन इंजन का पावर आउटपुट और इसके साथ मिलने वाले ट्रांसमिशन ऑप्शंस कुछ इस प्रकार हैं:-

     

    1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल

    1.2 लीटर पेट्रोल

    1.5 लीटर डीजल एमटी/एटी

    पावर

    120 पीएस

    83 पीएस

    100 पीएस/ 115 पीएस

    टॉर्क

    172 एनएम

    115 एनएम

    240 एनएम/ 250 एनएम

    गियरबॉक्स

    6-स्पीड आईएमटी/ 7-स्पीड डीसीटी

    5-स्पीड एमटी

    6-स्पीड एमटी/ 6-स्पीड एटी

    माइलेज

    18.2 किलोमीटर प्रति लीटर (आईएमटी)/ 18.3 किलोमीटर प्रति लीटर (डीसीटी)

    18.4 किलोमीटर प्रति लीटर

    24.1 किलोमीटर प्रति लीटर (एमटी)/ 19 किलोमीटर प्रति लीटर (एटी)

    सेगमेंट की दूसरी एसयूवी के मुकाबले केवल सॉनेट में ही डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स दिया गया है। यह हुंडई वेन्यू के बाद दूसरी ऐसी सब-4 मीटर एसयूवी है जिसमें हुंडई-किया का नया आईएमटी (क्लचलैस मैनुअल) गियरबॉक्स दिया गया है।  

    इस 5-सीटर कार में कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स भी दिए गए हैं।  सेल्टोस की तरह ही इसमें भी इंटीग्रेटेड स्क्रीन डिस्प्ले (एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले स्पोर्ट करने वाला 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम) और वेन्टीलेटेड सीट्स दी गई हैं। किया सॉनेट के वेरिएंट वाइज़ फीचर्स की जानकारी हासिल करने के लिए यहां क्लिक करें।  

    सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में किया सॉनेट का कंपेरिजन मारुति विटारा ब्रेजा, हुंडई वेन्यू, फोर्ड इकोस्पोर्ट, महिंद्रा एक्सयूवी300 और टाटा नेक्सन से है। जल्द ही इसके मुकाबले में टोयोटा अर्बन क्रूजर, रेनो काइगर और निसान मैग्नाइट को भी पेश किया जाएगा।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    किया सोनेट 2020-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on किया सोनेट 2020-2024

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है