• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किआ इंडिया ने नेशनल सर्विस कैंप आयोजित करने का किया ऐलान:27 जून से लेकर 3 जुलाई के बीच होगा आयोजन,जानिए कस्टमर्स को मिलेंगे क्या कुछ फायदे?

    कस्टमर्स किआ के आधिकृत सर्विस सेंटर्स पर जाकर अपनी कार का 36 चैकपॉइन्ट्स के जरिए चैकअप करा सकेंगे।

    भानु
    भानु
    Published On जून 25, 2024 18:22 ist
    info icon
    published onJun 25, 2024 18:22 IST
    last updated onJun 25, 2024 18:22 IST
    469 Views
    • Write a कमेंट

    Kia India Announces a week long Service Camp

    • 27 जून से 3 जुलाई 2024 तक लगेगा ये राष्ट्रव्यापी किआ सर्विस कैंप
    • किआ के सर्विसमैन द्वारा 36 चैकपॉइन्ट्स के जरिए कारों का किया जाएगा चैकअप
    • कस्टमर्स को कॉम्पिल्मेंट्री कार वॉश और कार केयर सर्विस पर 20 प्रतिशत तक का​ दिया जाएगा डिस्काउंट 
    • रोड साइड असिस्टेंस और किआ एसेसरीज पर दिया जाएगा क्रमश: 10 और 5 प्रतिशत तक डिस्काउंट
    • इस दौरान ब्लड डोनेशन और फ्री आई चैकअप का भी होगा आयोजन

    किआ ने अपने सभी कस्टमर्स के लिए पूरे भारत में एक हफ्ते का सर्विस कैंप लगाने की घोषणा की है। इस सर्विस कैंप का आयोजन 27 जून से लेकर जुलाई 3 के बीच किया जाएगा जिसकी डीटेल्स इस प्रकार से है:

    Kia logo

    इस सर्विस कैंप में कार के एक्सटीरियर,इंटीरियर,इंजन और अंडरबॉडी से जुड़े प्रमुख कंपोनेंट्स को चैक किया जाएगा। इसके अलावा इस सर्विस कैंप में ब्लड डोनेशन ड्राइव्स और फ्री आई चैक अप भी होगा। 

    कस्टमर्स को ये मिलेंगे फायदे

    इस सर्विस कैंप में आने वाले किआ ओनर  को कॉम्पिलमेंट्री एसी डिसइंफेक्टेंट और कार वॉश सर्विस के साथ साथ कार केयर सर्विस पर 20 प्रतिशत का डिस्काउंट, रोडसाइड असिस्टेंस पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट और कार एसेसरीज पर 5 प्रतिशत तक के डिस्काउंट की पेशकश की जाएगी। 

    किआ इंडिया कार लाइनअप

    Kia Seltos

    भारतीय मार्केट में किआ के चार प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं जिनमें सोनेट,सेल्टोस,कैरेंस और ऑल इलेक्ट्रिक ईवी6 क्रॉसओवर शामिल है। किआ जल्द ही यहां कुछ नए प्रोडक्ट्स भी लॉन्च करेगी और इनमें सबसे पहले न्यू जनरेशन कार्निवल और इलेक्ट्रिक फ्ललैगशिप एसयूवी ईवी9 शामिल है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    किया सेल्टोस 2023-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है