• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जीप की अपकमिंग सब-4 मीटर एसयूवी को 2022 में किया जा सकता है लॉन्च, विटारा ब्रेज़ा और वेन्यू से होगा मुकाबला

    इंवेस्टर समिट 2018 में फिएट क्रिस्लर ऑटोमोबाइल्स ने 2018-2022 के फाइव ईयर प्लान में एक छोटी एसयूवी को शामिल करने की बात कही थी।

    भानु
    भानु
    Published On दिसंबर 18, 2019 11:07 ist
    info icon
    published onDec 17, 2019 20:36 IST
    last updated onDec 18, 2019 11:07 IST
    465 Views
    • Write a कमेंट

    Jeep Renegade

    • जीप ने की भारत में सब-4 मीटर एसयूवी को लॉन्च करने की पुष्टि
    • 2022 तक लॉन्च किए जाने की उम्मीद, इससे पहले 2020 में जीप कंपास फेसलिफ्ट और जीप की 7-सीटर एसयूवी को 2021 में किया जाएगा लॉन्च

    भारत में सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट की कारें काफी पॉपुलर है। ऐसे में जीप भी इस सेगमेंट में 2022 तक एक एसयूवी लॉन्च करने की योजना बना रही है। जीप के ब्रांडिंग हैड मार्को पिगोज़ी ने अब इसको लॉन्च किए जाने के समय को लेकर इशारा किया है। 

    इंटरनेशनल मार्केट में इस एसयूवी को 2022 तक लॉन्च किया जाएगा और उसी साल इसे भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है। यहां ये गाड़ी मारुति विटारा ब्रेज़ा और हुंडई वेन्यू को कड़ी टक्कर देगी। जीप की इस छोटी एसयूवी को लेकर फिलहाल तो कोई ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। मगर एफसीए और ग्रुप पीएसए की ओर से बताया गया है कि इस कार को रेनेगेड के नीचे पोजिशन किया जाएगा। इस एसयूवी में क्या होगा खास ये जानेंगे यहां:

    • जीप की यह नई एसयूवी 4 मीटर से कम लंबी होगी और उम्मीद है कि इसे पीएसए ग्रुप के कॉमन मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म सीएमपी पर तैयार किया जाएगा। इसी प्लेटफॉर्म पर प्यूजो और सिट्रॉएन भी अपनी मिड-साइज़ और प्रीमियम हैचबैक, कॉम्पैक्ट और मिड साइज़ सेडान और कॉम्पैक्ट एसयूवी तैयार करेगी। माना जा रहा है कि नेक्सट जनरेशन फिएट पांडा को भी इसी प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। 
    • 2020 में सिट्रॉएन कंपनी भारतीय बाज़ार में दस्तक देगी। यहां यह कंपनी जीप कंपास के मुकाबले में मिड साइज़ एसयूवी सी5 एयरक्रॉस को लॉन्च करेगी। इसके अलावा सिट्रॉएन कॉमन मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म को भारत में ही तैयार करेगी। 

    Jeep 7-Seater SUV In The Works For India

    • सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में मौजूद कारों से मुकाबला करने के लिए एफसीए को लोकल प्लेटफॉर्म की जरूरत पड़ेगी जो कि ग्रुप के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है। 
    • इसमें एफसीए के यूरोपियन बाज़ार में उपलब्ध लेटेस्ट 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया जा सकता है, जो 120 पीएस की पावर देता है। इसके अलावा पीएसए ग्रुप के 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। 
    • जीप जैसी कंपनी से इन इंजन के साथ ऑल व्हील ड्राइव पावरट्रेन का विकल्प देने की उम्मीद की जा सकती है। 
    • जीप रेनेगेड और कंपास प्लग इन हाइब्रिड की तरह कंपनी नई सब कॉम्पैक्ट एसयूवी में भी प्लग इन हाइब्रिड पावरट्रेन शामिल करेगी। 
    • जीप की अपकमिंग सब-4 मीटर एसयूवी में एलईडी हेडलैंप, क्लाइमेट कंट्रोल, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ कनेक्टेड टेक्नोलॉजी और सनरूफ जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। 
    • जीप के लिए आने वाले साल काफी महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। कंपनी 2020 में कंपास के फेसलिफ्ट को लॉन्च करेगी, इसके बाद कंपनी की 7-सीटर एसयूवी को लॉन्च करने की भी योजना है। इस 7-सीटर एसयूवी का मुकाबला फोर्ड एंडेवर और टोयोटा फॉर्च्यूनर से होगा। 

    यह भी पढ़े: भविष्य में एमजी जेडएस ईवी में मिलेगी ज्यादा क्षमता वाली बैटरी, देगी 500 किमी की रेंज

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    जीप रेनेगेड पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है