• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जीप मेरिडियन के दो नए स्पेशल एडिशन हुए लॉन्च,कीमत 33.41 लाख रुपये से शुरू

    वेरिएंट के अनुसार इन स्पेशल एडिशन की कीमत 33.41 लाख रुपये से लेकर 38.46 लाख रुपये के बीच रखी गई है।

    भानु
    भानु
    Published On अप्रैल 11, 2023 18:02 ist
    info icon
    published onApr 11, 2023 18:02 IST
    last updated onApr 11, 2023 18:02 IST
    569 Views
    • Write a कमेंट

    • रूफ कैरियर और साइड स्टेप्स के साथ सनशेड्स,कार्गो मैट्स और टायर इंफ्लेटर जैसे फीचर्स दिए गए हैं इसके अपलैंड एडिशन में 
    • ग्रे रूफ, अलॉय व्हील्स के साथ ग्रे पॉकेट्स और एंबिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं मेरिडियन एक्स में 
    • सिल्वर मून और गैलेक्सी ब्लू जैसे नए कलर ऑप्शंस दिए गए हैं इनमेंं 
    • 32.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है जीप मेरिडियन की शुरूआती कीमत 

    जीप ने मेरिडियन एसयूवी के दो स्पेशल एडिशन 'अपलैंड' और 'एक्स' को लॉन्च किया है। इन स्पेशल एडिशन में कंपनी ने कॉस्मैटिक बदलाव किए हैं और इनमें नए कलर ऑप्शंस और कुछ एक्सट्रा फीचर्स दिए हैं। हालांकि इनकी वेरिएंट अनुसार कीमत का भी खुलासा नहीं हुआ है मगर इनकी बुकिंग शुरू की जा चुकी है। 

    कीमत 

    Jeep Meridian

    इन स्पेशल एडिशन की कीमत आपके द्वारा चुनी गई एसेसरीज पर भी काफी निर्भर करेगी। 

    क्या नया है इनमें 

    Jeep Meridian X Special Edition

    मे​रेडियन एक्स स्पेशल एडिशन को एक अर्बन लाइफस्टाइल एसयूवी के तौर पर पेश किया गया है जिसमें सिल्वर ग्रे कलर का ऑप्शन रखा गया है और इसमें ग्रे कलर की रूफ,ग्रे पॉकेट्स के साथ अलॉय व्हील्स,साइड मोल्डिंग और पडल लैंप्स दिए गए हैं। 

    Jeep Meridian Upland Special Edition

    वहीं मेरिडियन अपलैंड को एक ऑफ रोडिंग एसयूवी के तौर पर पेश किया गया है जिसमें गैलेक्सी ब्लू कलर दिया गया है। साथ ही इसमें रूफ कैरियर, स्प्लैश गार्ड, बूट ऑर्गनाइजर, सनशेड, कार्गो मैट और एक टायर इन्फ्लेटर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अपलैंड एडिशन बोनट पर डेकेल का फीचर भी दिया गया है। इन दोनों ​एडिशन में साइड स्टेप्स,एंबिएंट लाइटिंग और अलग स्टाइल के फ्लोर मैट्स भी दिए गए हैं। 

    यह भी पढ़ें: जीप रैंगलर फेसलिफ्ट से अमेरिका में उठा पर्दा, क्या भारत आएगी यह कार?

    इसके अलावा कंपनी इन स्पेशल एडिशन के साथ आधी कीमत पर 11.6 इंच की रियर स्क्रीन्स की पेशकश भी कर रही है। 

    मौजूदा फीचर्स

    Jeep Meridian Cabin

    स्टैंडर्ड मेरिडियन में 10.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, रिक्लाइन सेकंड और थर्ड रो सीटें, वायरलेस फोन चार्जर, और 9-स्पीकर एल्पाइन साउंड सिस्टम जैसे फीचर दिए गए हैं।

    पैसेंजर सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), हिल स्टार्ट असिस्ट, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर दिए गए हैं। 

    पावरट्रेन

    Jeep Meridian EngineJeep Meridian Engine

    इसमें 2.0 लीटर टर्बो डीजल इंजन दिया है, जो 170 पीएस की पावर और 350 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 9-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की चॉइस मिलती है। यह टू-व्हील-ड्राइव और फोर-व्हील-ड्राइव में उपलब्ध है।

    कीमत और कंपेरिजन

    Jeep Meridian

    इन स्पेशल एडिशन की प्राइस के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा, लेकिन हम यह जरूर कह सकते हैं इनकी कीमत स्टैंडर्ड मेरिडियन से ज्यादा होगी। स्टैंडर्ड जीप मेरिडियन की कीमत 32.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। इसका मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर, स्कोडा कोडिएक और एमजी ग्लोस्टर से है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    जीप मेरिडियन पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है