• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जीप मेरेडियन की बुकिंग हुई शुरू,जून 2022 में कीमत से उठेगा पर्दा

    मेरेडियन जीप कंपनी का ऐसा दूसरा मॉडल जिसका पूरी तरह से प्रोडक्शन भारत में ही होगा। 

    भानु
    भानु
    Published On मई 03, 2022 10:13 ist
    info icon
    published onMay 03, 2022 10:13 IST
    last updated onMay 03, 2022 10:13 IST
    576 Views
    • Write a कमेंट

    जीप की अपकमिंग 3 रो एसयूवी मेरेडियन का कंपनी के रंजनगांव प्लांट में प्रोडक्शन शुरू हो गया है। साथ ही साथ कंपनी ने इस कार की बुकिंग भी ओपन कर दी है और जून 2022 तक इसकी कीमतों से पर्दा उठा दिया जाएगा। 

    मेरेडियन जीप कंपनी का ऐसा दूसरा मॉडल जिसका पूरी तरह से प्रोडक्शन भारत में ही होगा। इस कार के एक्सटीरियर में कुछ कुछ समानताएं कंपनी की कंपास और ग्रांड चेरोकी से मिलती जुलती है। हालांकि मेरेडियन और कंपास के इंटीरियर काफी हद तक एक जैसे ही है जहां इनका डैशबोर्ड लेआउट और फीचर्स एक दूसरे से मैच करते हैं। मेरेडियन एक 7 सीटर कार है जिसमें सभी रो पर रिक्लाइन फंक्शन वाली सीटें दी गई है। 

    jeep meridian

    नई जीप मेरेडियन 2022 में 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, हर रो में डेडिकेटेड वेंट्स के साथ मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, और 8-वे पावर एडजस्टेबल और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं।  सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड,कई स्टेबिलिटी एवं ट्रेक्शन असिस्ट और 360 डिग्री कैमरा का फीचर दिया गया है। 

    इसमें कंपास वाला 2.0 लीटर डीजल इंजन दिया जाएगा जो 170 पीएस की पावर और 350 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 9-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की चॉइस मिलती है। यह फ्रंट-व्हील-ड्राइव और ऑल-व्हील-ड्राइव वेरिएंट में मिलेगी। 

    यह भी पढ़ें: जीप मेरिडियन के किस वेरिएंट में मिलेंगे कौनसे फीचर्स, जानिए यहां

    मार्केट में जीप मेरेडियन एसयूवी का मुकाबला  टोयोटा फॉर्च्यूनर, एमजी ग्लोस्टर और स्कोडा कोडिएक से होगा।इस कार को दो ट्रिम: लिमिटेड और लिमिटेड (ऑप्शनल) में पेश किया गया है जिसकी शुरूआती कीमत 30 लाख रुपये रखी जा सकती है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    जीप मेरिडियन पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है