• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    दिवाली पर शुरू होगी जीप कंपास पेट्रोल की डिलीवरी

    कंपास पेट्रोल में 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा

    रौनक
    रौनक
    Published On अक्टूबर 13, 2017 11:25 ist
    info icon
    published onOct 13, 2017 11:25 IST
    last updated onOct 13, 2017 11:25 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    Jeep Compass

    अमेरिकन एसयूवी मेकर जीप ने घोषणा की है कि वह भारत में कंपास एसयूवी के पेट्रोल वेरिएंट की डिलीवरी दिवाली पर शुरू करेगी। जीप कंपास को शुरू से ही ग्राहकों ने अच्छा रिस्पॉन्स दिया है, कयास लगाए जा रहे हैं कि पेट्रोल वेरिएंट की डीलिवरी शुरू होने के बाद इसकी बिक्री में और भी इजाफा हो सकता है। इसका मुकाबला होंडा सीआर-वी, हुंडई ट्यूसॉन और फॉक्सवेगन टिग्वॉन से है।

    Jeep Compass

    कंपास एसयूवी कंपनी की पहली मेड-इन-इंडिया कार है, भारत में इसे जुलाई में लॉन्च किया गया था। कंपास एसयूवी के डीज़ल वेरिएंट की डिलीवरी कंपनी ने अगस्त महीने में शुरू की थी, अब इसके पेट्रोल वेरिएंट की भी डीलिवरी शुरू होने वाली है। कंपनी के अनुसार कंपास एसयूवी की करीब 2,000 यूनिट को अब तक डीलिवर किया जा चुका है।

    Jeep Compass

    जीप कंपास डीज़ल कुल तीन वेरिएंट स्पोर्ट (बेस), लॉन्गिट्यूड और लिमिटेड में उपलब्ध है, वहीं कंपास पेट्रोल केवल टॉप वेरिएंट लिमिटेड में आएगी।

    जीप कंपास पेट्रोल में 1.4 लीटर का मल्टीएयर2 4-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड इंजन मिलेगा, जो 162 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क देगा। इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा।

    यह भी पढें : हुंडई ट्यूसॉन डीज़ल 4डब्ल्यूडी लॉन्च, कीमत 25.19 लाख रूपए

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    जीप कंपास 2017-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है