• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    03 मई को लॉन्च होगी टोयोटा इनोवा क्रिस्टा

    नई टोयोटा इनोवा क्रिस्टा के लॉन्च को लेकर ताजा खबर है कि इसे तीन मई को लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले एक इंटरव्यू में टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वाइस चेयरमैन विक्रम एस. किर्लोस्कर ने यह जानकारी दी थी कि इनोवा क्रिस्टा मई के आखिर तक लॉन्च होगी।

    सुमित
    सुमित
    Published On अप्रैल 15, 2016 19:05 ist
    info icon
    published onApr 15, 2016 17:20 IST
    last updated onApr 15, 2016 19:05 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट



    इनोवा क्रिस्टा में कई बड़े बदलाव हुए हैं। क्रिस्टा मौजूदा इनोवा की तुलना में 150 एमएम ज्यादा लंबी, 700 ज्यादा चौड़ी और 35 एमएम ज्यादा ऊंची होगी। इसके अगले और पिछले हिस्से के डिजायन में काफी बदलाव देखने को मिलेंगे। केबिन में भी पहले से ज्यादा कंफर्ट फीचर आएंगे।  

    नए फीचर्स की बात करें तो इनमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पीछे की तरफ ऑटो कूलर, सात इंच का नेविगेशन सपोर्ट वाला टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, स्मार्ट एंट्री, स्टार्ट/स्टॉप पुश बटन और ज्यादा आसानी से बंद होने वाला बूट गेट शामिल है। टोयोटा ने क्रिस्टा के सस्पेंशन पर भी काफी काम किया है। इसमें पहले से बेहतर राइड मिलेगी। सेफ्टी के मामले में भी कई फीचर्स जोड़े गए हैं इनमें ड्यूल एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (ईबीडी) दिया गया है। हाल ही में हुए क्रैश टेस्ट में क्रिस्टा को 4-स्टार रेटिंग हासिल हुई है।   

    इनोवा क्रिस्टा में 2.4लीटर का 2जीडी एफटीवी 4-सिलेंडर डीज़ल इंजन स्टैंडर्ड रहेगा। इसकी ताकत 150 बीएचपी होगी। इस में 2.8 लीटर का ज्यादा पावरफुल इंजन भी दिया जाएगा। यह वेरिएंट 180 बीएचपी की ताकत देगा। गियर ट्रांसमिशन के लिए इसमें 5-स्पीड मैनुअल के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा।

    यह भी पढ़ेंः टोयोटा इनोवा क्रिस्टा: जानिए, इससे जुड़ी हर बात

    was this article helpful ?

    सुमित
    <p><span>The latest addition to our CarDekho Team, Sumit is an automobile fanatic who keeps in good touch with recent developments in the automobile sector. His passion for vehicles forced him to write a research paper on the recent development in the field and initiate an automobile club in his university. By joining CarDekho, he is able to converge his passion and profession successfully.</span></p>और देखें

    टोयोटा इनोवा क्रिस्टा 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है