• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इनोवा क्रिस्टा को मिली 30 हजार से ज्यादा बुकिंग, टोयोटा ने बढ़ाया प्रोडक्शन

    मई 2016 में आई इनोवा क्रिस्टा को 30 हजार से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी हैं। डिलिवरी के लिए 3 महीने तक की वेटिंग चल रही है। जिसे देखते हुए कंपनी ने क्रिस्टा का प्रोडक्शन बढ़ा दिया है।

    ख़ान मोहम्मद
    ख़ान मोहम्मद
    Published On जुलाई 07, 2016 12:10 ist
    info icon
    published onJul 04, 2016 15:55 IST
    last updated onJul 07, 2016 12:10 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    मई 2016 में आई टोयोटा इनोवा क्रिस्टा को लोगों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। क्रिस्टा को अब तक 30 हजार से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी हैं। इसकी  डिलिवरी के लिए 3 महीने तक की वेटिंग चल रही है। वेटिंग पीरियड को घटाने के लिए कंपनी ने नई इनोवा का प्रोडक्शन बढ़ा दिया है।

    मई 2016 में टायोटा ने 7259 इनोवा क्रिस्टा बेची थीं। जून महीने में क्रिस्टा की 7500 यूनिट बिकी। अच्छा रिस्पॉन्स मिलने की वजह से ही मई 2016 में बिक्री के मामले में टॉप-10 कारों की लिस्ट में इनोवा क्रिस्टा भी शामिल हुई।

    टोयोटा क्रिलोस्कर मोटर के डायरेक्टर और सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स एंड मार्केटिंग) एन राजा ने बताया कि ‘इनोवा क्रिस्टा की मांग लॉन्चिंग से ही निरंतर बनी हुई है। अब तक इसे 30 हजार से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी हैं। इनोवा क्रिस्टा की कुल मांग में 50 फीसदी हिस्सा ऑटोमैटिक वेरिएंट का है। फिलहाल इसके लिए तीन महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है। वेटिंग पीरियड कम करने के लिए हमने प्रोडक्शन बढ़ा दिया है। मई में इनोवा क्रिस्टा का प्रोडक्शन 6,000 यूनिट था। जून में इसे बढ़ाकर 7800 यूनिट किया गया है। उम्मीद है जल्द ही वेटिंग टाइम और कम हो जाएगा।’

    यह भी पढ़ें : एयरबैग में खामी, भारत में भी टोयोटा ने वापस बुलाईं 170 प्रियस हाईब्रिड कारें

    was this article helpful ?

    ख़ान मोहम्मद
    <p>Holding a Bachelor's degree in Biotechnology and later a Master's degree in English Literature, Irfan always loved to play around with words. His aim is to strive hard and gain knowledge which could be then skilfully employed in the journey of life. He believes in learning new things and that's one of the reasons why he is a writer today. Additionally, he keeps an eye on what's the latest buzz on the automobile planet. Managing things and people are some of his tasks at CarDekho. With an experience of half a decade in a variety of domains, his journey to learn is still on...</p>और देखें

    टोयोटा इनोवा क्रिस्टा 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है