• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऐसी होगी भारत आने वाली नई निसान एक्स-ट्रेल

    एक्स-ट्रेल में 2018 से निसान की प्रोपायलट सेमी-ऑटोनॉमस टेक्नोलॉजी आएगी, हालांकि यह फीचर भारत में…

    रौनक
    रौनक
    Published On जून 07, 2017 16:44 ist
    info icon
    published onJun 07, 2017 16:43 IST
    last updated onJun 07, 2017 16:44 IST
    35 Views
    • Write a कमेंट

    निसान ने यूरोप में लॉन्च होने वाली फेसलिफ्ट एक्स-ट्रेल एसयूवी से पर्दा उठा दिया है, यही एक्स-ट्रेल भारत में भी लॉन्च की जाएगी। इसे पिछले साल सितम्बर में दुनिया के पेश किया गया था। अब कंपनी की योजना अमेरिका और यूरोप में मौजूद एक्स-ट्रेल को एक जैसा अपडेट करने की है।

    बात करें भारतीय बाजार की तो निसान ने पहले ही साफ कर दिया है कि एक्स-ट्रेल एसयूवी यहां फिर से वापसी करेगी, कंपनी ने तीसरी जनरेशन की एक्स-ट्रेल को ऑटो एक्सपो-2016 में भी दिखाया था। भारत में नई एक्स-ट्रेल को आने वाले महीनों में लॉन्च किया जा सकता है, कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत में इसे हाइब्रिड अवतार में उतारा जाएगा।

    दिलचस्प बात ये है कि एक्स-ट्रेल में 2018 से निसान की प्रोपायलट सेमी-ऑटोनॉमस टेक्नोलॉजी आएगी, हालांकि भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होने वाली एक्स-ट्रेल में यह टेक्नोलॉज़ी शायद ही देखने को मिले।

    निसान प्रोपायलट टेक्नोलॉजी की शुरूआत साल 2016 में सेरेना एमपीवी के साथ हुई थी, इसके बाद कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो-2017 (सीईएस) में कंपनी ने इस टेक्नोलॉजी को दूसरी जनरेशन की लीफ हैचबैक (इलेक्ट्रिक कार) में देने की बात कही थी।

    प्रोपायलट टेक्नोलॉजी देना, ऑटोनॉमस कारें तैयार करने की दिशा में निसान का पहला कदम है, कंपनी ने साल 2020 तक खुद से चलने वाली यानी ऑटोनॉमस कारें लाने का लक्ष्य रखा है। एक्स-ट्रेल एसयूवी में प्रोपायलट सिस्टम स्टीयरिंग, एक्सीलेरेशन और हाइ-वे के हैवी ट्रैफिक में सिंगल लेन पर कार की ब्रेकिंग को कंट्रोल करेगा।

    यह भी पढें : निसान ने दिखाई फेसलिफ्ट एक्स-ट्रेल, भारत में भी होनी है लॉन्च

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    निसान एक्स-ट्रेल पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    G
    govardhan reddy muthyala
    Aug 22, 2019, 8:44:19 PM

    Waiting for this car

      जवाब
      Write a Reply

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है