• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ब्राज़ील में टेस्टिंग के दौरान नज़र आई जीप की 7-सीटर एसयूवी, जानिए भारत में कब लॉन्च होगी ये कार

    कंपास और रेनेगेड की तरह इस अपकमिंग एसयूवी को एफसीए फिएट क्रिस्लर ऑटोमोबाइल्स के स्माल वाइड 4x4 प्लेटफार्म पर तैयार किया जा सकता है।

    भानु
    भानु
    Published On दिसंबर 06, 2019 15:26 ist
    info icon
    published onDec 06, 2019 15:26 IST
    last updated onDec 06, 2019 15:26 IST
    1.1K Views
    • Write a कमेंट

    Jeep’s 7-Seater SUV For India Could Feature Its Own Unique Design

    • 2021 के अंत या 2022 की शुरूआत तक लॉन्च हो सकती है ये मेड इन इंडिया एसयूवी
    • डिज़ाइन के मामले में कंपास से काफी अलग हो सकती है ये कार
    • रेनेगेड और जीप कंपास वाले ही प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा सकता है इसे 
    • इसमें जीप कंपास वाला 2.0 लीटर डीज़ल इंजन किया जा सकता है पेश
    • 30 लाख रुपये तक हो सकती है कीमत 

    पॉपुलर ऑटोमोबाइल कंपनी जीप भारत और ब्राज़ील जैसे उभरते बाज़ारों के लिए तीन रो वाली एसयूवी तैयार कर रही है। जीप की सहयोगी कंपनी फिएट क्रिस्लर ऑटोमोबाइल्स ने भी 2018 इंवेस्टर समिट में यही घोषणा की थी जहां इस एसयूवी को' लो-डी-3-रो' कोडनेम दिया गया था। बहरहाल, अब तक तो ये बातें केवल कागज़ों तक ही सीमित थी मगर अब ब्राज़ील में इस एसयूवी को पूरे कवर के साथ टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। 

    Jeep 7-Seater SUV

    टेस्टिंग के दौरान नज़र आया मॉडल जीप कंपास के मुकाबले काफी बड़ा दिखाई दे रहा है। 

    Jeep Compass Offers In August 2019

    ऊपर जो तस्वीर दी गई है वो चीन में उपलब्ध 7-सीटर एसयूवी ग्रैंड कमांडर की है।जीप द्वारा काफी समय से इसे वहां बेचा जा रहा है।पहले माना जा रहा था कि ये अपकमिंग एसयूवी जीप ग्रैंड कमांडर पर बेस्ड हो सकती है। मगर, जीप के चीफ डिज़ाइनर ने हाल ही में इस बात का खंडन कर दिया है। 

    Jeep Grand Commander

    इस अपकमिंग एसयूवी में पेट्रोल और डीज़ल इंजन दिए जा सकते हैं। उदाहरण के तौर पर इसमें कंपास, हैरियर और हेक्टर की तरह 2.0 लीटर मल्टीजेट डीज़ल इंजन दिया जा सकता है या फिर इससे बड़ा 2.2 लीटर मल्टीजेट इंजन भी दिया जा सकता है। 

    पेट्रोल यूनिट के तौर पर इसमें एफसीए का लेटेस्ट 1.3 लीटर या 2.0 लीटर इजन दिया जा सकता है। कंपास की तरह इसमें इन इंजन के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जा सकता है। हालांकि, अभी ये देखने वाली बात होगी कि इसके इंडियन वर्जन में कौनसा इंजन दिया जाता है। यहां हमनें एफसीए द्वारा तैयार किए गए मौजूदा इंजन की स्पेसिफिकेशन का ब्यौरा दिया है जो इस प्रकार है:

    एफसीए इंजन

    2.0-लीटर डीज़ल 

    2.2-लीटर डीज़ल 

    1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल

    2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल

    पावर

    170पीएस

    200पीएस

    150पीएस/ 180पीएस

    268पीएस

    टॉर्क

    350एनएम 

    450एनएम 

    270एनएम 

    400एनएम 

    गियरबॉक्स

    6-स्पीडएमटी/ 9-स्पीड एटी

    8-स्पीड एटी 

    7-स्पीड डीसीटी/ 9-स्पीड एटी

    8-स्पीड एटी

    ड्राइवट्रेन सपोर्ट

    एडब्ल्यूडी

    एडब्ल्यूडी

    एडब्ल्यूडी (180पीएस)

    एडब्ल्यूडी

    एफसीए ने भारत में इस अपकमिंग 7-सीटर एसयूवी को लॉन्च करने के समय को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। फिर भी माना जा रहा है कि लो-डी 3-रो एसयूवी को 2021 के अंत या 2022 की शुरूआत तक लॉन्च किया जा सकता है। इससे पहले कंपनी जीप कंपास के फेसलिफ्ट मॉडल को 2020 तक लॉन्च कर सकती है। 

    लॉन्च के बाद इस एसयूवी का मुकाबला होंडा सीआर-वी और स्कोडा कोडिएक के साथ बॉडी ऑन फ्रेम प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई फोर्ड एंडेवर और टोयोटा फॉर्च्यूनर से भी होगा। कंपनी इसकी प्राइस 30 लाख रुपये के आसपास रख सकती है। कंपास की तरह इसे सबसे पहले ब्राज़ील में लॉन्च किया जा सकता है जिसके बाद ही ये कार भारत में लॉन्च होगी। 

    इमेज सोर्स

    यह भी पढ़ें: हुंडई की ये इलेक्ट्रिक कार फुल चार्ज के बाद चलेगी 1000 किलोमीटर!

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    जीप मेरिडियन पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है