• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इंडोनेशिया में लाॅन्च हुआ हुंडई आई-20 का आॅटोमैटिक अवतार

    हुंडई ने इंडोनेशिया बाजार में आई-20 हैचबैक का आॅटोमैटिक अवतार लाॅन्च किया है। इसे इंडोनेशिया इंटरनेशनल आॅटो शो-2016 के दौरान पेश किया गया। भारत में इसे त्यौहारी सीज़न के आसपास लाॅन्च किए जाने की संभावना है।

    अलशार
    अलशार
    Published On अगस्त 19, 2016 13:10 ist
    info icon
    published onAug 19, 2016 13:10 IST
    last updated onAug 19, 2016 13:10 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    हुंडई ने इंडोनेशिया बाजार में आई-20 हैचबैक का आॅटोमैटिक अवतार लाॅन्च किया है। इसे इंडोनेशिया इंटरनेशनल आॅटो शो-2016 के दौरान पेश किया गया। भारत में इसे त्यौहारी सीज़न के आसपास लाॅन्च किए जाने की संभावना है।

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इंडोनेशिया में इसे 1.4 लीटर का 4-सिलेन्डर गामा वीटीवीटी पेट्रोल इंजन दिया गया है। जो 99.3 पीएस की पावर और 130 एनएम का टाॅर्क देता है। भारतीय बाजार में लाॅन्च होने वाली आई-20 आॅटोमैटिक में 1.2 लीटर कप्पा पेट्रोल इंजन मिलेगा। जो 83.3 पीएस की पावर और 114 एनएम का टाॅर्क देगा। आॅटोमैटिक अवतार में 4-स्पीड आॅटोमैटिक गियरबाॅक्स मिलेगा, स्टैंडर्ड वर्जन में 5-स्पीड मैनुअल गियरबाॅक्स रहेगा।

    संभावना है कि आॅटोमैटिक गियरबाॅक्स कम से कम दो वेरिएंट में मिलेगा। इसमें आई-20 का टाॅप वेरिएंट अस्टा भी शामिल है। चर्चा है कि मैनुअल वर्जन की तुलना में इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा होगी। यदि हुंडई इसे आक्रामक कीमत पर उतारती है तो इसमे फीचर्स से कुछ समझौता भी करना पड़ सकता है।

    was this article helpful ?

    अलशार
    <p>Alshaar is a fun-loving, bike-riding travel enthusiast. He's our go-to man for feature stories. When he's not writing, he would either be immersed in his books or glued to a TV, watching sports. Twitter: @alshaark</p>और देखें

    हुंडई एलीट आई20 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है