• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑफिशियल : होण्डा क्रॉसओवर के स्केच जारी

    जापानी वाहन निर्माता कम्पनी होण्डा ने अपकमिंग क्रोसआॅवर एसयूवी के ऑफिशियल स्केच एशियाई  बाजार में जारी कर दिए हैं। कंपनी ने इसे BR-V नाम दिया है जो होण्डा की पोपुलर कार CR-V और हालही में लाॅन्च हुई HR-V की तरह दिखाई देती है। कंपनी के अनुसार BR-V का लुक अग्रेसिव दिया गया है। इसे 20-30 अगस्त से होने वाले वल्र्ड प्रीमियर 2015-गैकिंडो इंडोनेशिया इंटरनेशनल आॅटो शो में प्रदर्शित किया जाएगा। भारत में इसके अगले साल होने वाले आॅटो शो में दिखाए जाने की संभावनाएं जताई जा रही है।

    रौनक
    रौनक
    Published On अक्टूबर 12, 2015 17:43 ist
    info icon
    published onJul 01, 2015 13:59 IST
    last updated onOct 12, 2015 17:43 IST
    29 Views
    • Write a कमेंट

    कार के एक्सटिरियर की बात करें तो इसे अग्रेसिव लुक दिया गया है। होण्डा के अुनसार BR-V को शानदार फीचर्स, दमदार एक्सटिरियर, हाई ग्राउण्ड क्लेरेन्स, बड़े व स्टाइलिश अलाॅय और मजबूत रूफ रेल्स जैसे फंक्शन से लैस किया गया है।’ हालांकि कम्पनी ने इसके प्लेटफार्म के बारे में कुछ नहीं कहा। स्कैच के आधार पर यह होण्डा ब्रियो, मोबिलिया व अमेज के प्लेटफार्म पर बनी नज़र आती है लेकिन अमेज़ और मोबिलियो की तर्ज पर बाॅडी पर खिंची हुई दो क्रिज़ लाइन को छोड़कर कोई समानता दिखाई नहीं देती।  

      

    इस कार को पूरी तरह से काॅम्पेक्ट एसयूवी सेगमेंट को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो रेनो डस्टर, निसान टरेनो और अपकमिंग हुण्डई क्रेटा से मुकाबला करेगी। कंपनी सूत्रों के अनुसार यह एक 7 सीटर कार है जिसका स्पेस काफी आरामदायक और बड़ा है। 3 पंक्तियों में दी गई 3 सीटों पर 7 पेसेन्जर आराम से सफर कर सकते हैं।

    होण्डा की इस क्रोसोवर में 1.5 लीटर i-VTEC इंजन लगा है जो स्पोर्टी परफोरमेंस के साथ ही बेहतर माइलेज भी देगा। इसके दो एडवांस ट्रांसमिशन के साथ आने की उम्मीद है। वहीं, भारत में इसे 1.5 लीटर i-DTEC इंजन के साथ उतारा जाएगा।

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    होंडा विजन एक्सएस 1 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है