• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मर्सिडीज जीएलसी

    4.530 रिव्यूजरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 77 लाख*
    *एक्स-शोरूम कीमत नई दिल्ली
    संपर्क डीलर
    फेस्टिव ऑफर पाने के लिए जल्दी करें!

    मर्सिडीज जीएलसी कीमत एन्ड& वेरिएंट

    GLC के 2 वेरिएंट हैं, शुरुआत ₹77L से, दोनों 48V mild hybrid के साथ 9G-TRONIC और 4MATIC पर, इंडिया की सबसे ज़्यादा बिकने वाली luxury SUV नेमप्लेट. GLC 220d (₹77L) में 2.0L diesel (197 hp / 440 Nm, 8.0s to 100) है; GLC 300 (₹77L) में 2.0L petrol (258 hp, 6.2s). दोनों में एक जैसा सामान मिलता है, 11.9-inch portrait MBUX टचस्क्रीन के साथ wireless CarPlay, 12.3-inch cluster, Burmester 3D (15 speakers / 710W), पैनोरमिक सनरूफ, हीटिंग और वेंटिलेशन वाली 12-way मेमोरी सीट्स, 360° कैमरा, blind spot और lane keeping assist, transparent bonnet वाला off-road package और एक hands-free tailgate. ज़्यादातर बायर्स GLC 220d (₹77L) पर आते हैं, क्योंकि diesel की माइलेज long-haul रोल के लिए सही बैठती है और spec sheet बिल्कुल वही है, GLC 300 तक का ~₹ का कदम सिर्फ petrol रिफाइनमेंट और थोड़ा तेज़ स्प्रिंट देता है, इससे ज़्यादा कुछ नहीं.

    और देखें
    जीएलसी 220डी(बेस मॉडल)1993 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 19.4 किमी/लीटर₹77 लाख*
    टॉप सेलिंग
    जीएलसी 300(टॉप मॉडल)1999 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 8 किमी/लीटर
    ₹77 लाख*

    मर्सिडीज जीएलसी स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

    इंजन1993 सीसी - 1999 सीसी
    पावर194.44 - 254.79 बीएचपी
    टॉर्क400 एनएम - 440 एनएम
    ट्रांसमिशनऑटोमेटिक
    टॉप स्पीड219 किलोमीटर प्रति घंटे
    ड्राइव टाइपएडब्ल्यूडी और 4डब्ल्यूडी

    जीएलसी 2026: लेटेस्ट updates

    प्राइस: मर्सिडीज बेंज जीएलसी की कीमत 73.50 लाख रुपये से शुरू होती है और 74.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

    वेरिएंट: यह गाड़ी दो वेरिएंट जीएलसी 300 और जीएलसी 220डी में उपलब्ध है।

    सीटिंग केपेसिटी: यह एक 5-सीटर एसयूवी कार है जिसमें पांच पैसेंजर बैठ सकते हैं।

    इंजन व ट्रांसमिशन: मर्सिडीज बेंज जीएलसी में 2-लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी दी गई है। इसका पेट्रोल इंजन 258 पीएस की पावर और 400 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है, जबकि इसके डीजल इंजन का पावर आउटपुट 197 पीएस और 440 एनएम है। दोनों इंजन के साथ इसमें 9-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स और मर्सिडीज की 4मैटिक ऑल-व्हील ड्राइवट्रेन स्टैंडर्ड दी गई है। कंपनी का दावा है कि इसका पेट्रोल वेरिएंट 14.7 किलोमीटर/लीटर का माइलेज देता है, जबकि इसका डीजल वेरिएंट 19.4 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है।

    फीचर: इस लग्जरी एसयूवी कार में नया पोर्ट्रेट स्टाइल्ड 11.9-इंच एमबीयूएक्स पावर्ड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12.3-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ड्यूल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, बर्मेस्टर 3डी साउंड सिस्टम, हीटेड और पावर्ड फ्रंट सीटें और 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    सेफ्टी: सुरक्षा के लिए इसमें सात एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस गाड़ी में एक्टिव ब्रेक असिस्ट, एक्टिव लेन कीप असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट असिस्ट और एक्टिव पार्किंग असिस्टेंट जैसे एडीएएस फीचर्स ऑप्शनल भी मिलते हैं।

    कंपेरिजन: मर्सिडीज बेंज जीएलसी का मुकाबला ऑडी क्यू5, बीएमडब्ल्यू एक्स3 और वोल्वो एक्ससी60 से है।

    और देखें

    जीएलसी expert रिव्यू

    पसंद की जाने वाली चीज़े

    • दिखने में काफी दमदार एसयूवी है ये
    • मर्सिडीज की नेक्सट जनरेशन कारों की तरह इसमें फ्रैश एलिमेंट्स का किया गया है इस्तेमाल
    • केबिन की क्वालिटी काफी अच्छी
    अधिक देखें

    नापसंद की जानें वाली चीज़ें

    • फ्रंट सीट्स पर हीटिंग फंक्शन का नहीं दिया गया है फीचर
    • एक परफैक्ट 5 सीटर का नहीं है ये

    मर्सिडीज जीएलसी रिव्यू

    2023 Mercedes-Benz GLC

    मर्सिडीज बेंज की नई जीएलसी भारत में लॉन्च हो गई है। इसकी कीमत 1 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूती छूती रह गई है। हाल ही में हमें इस लग्जरी कार को ड्राइव करने का मौका मिला है, कैसा रहा इसके साथ हमारा एक्सपीरियंस जानेंगे आगे:

    और देखें

    2023 Mercedes-Benz GLC

    मर्सिडीज ने जीएलसी का डिजाइन मेकओवर किया है। हालांकि इसमें पिछले जनरेशन वाले मॉडल की कुछ झलक दिखाई तो देती है, मगर इसबार मर्सिडीज की नेक्सट जनरेशन कारों की तरह इसमें फ्रैश एलिमेंट्स का इस्तेमाल किया गया है। ये अब ज्यादा बड़ी और स्लीक हो गई है। 

    ये काफी मस्क्यूलर एसयूवी नजर आ रही है और मर्सिडीज बेंज का दावा है कि इंडियन रोड कंडीशंस को देखते हुए इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 20 मिलीमीटर तक बढ़ाया गया है। इसमें 19 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं जिससे ये साइड से और भी ज्यादा दमदार नजर आती है। 

    Mercedes-Benz GLC

    मर्सिडीज की दूसरी कारों की तरह इसका डिजाइन काफी सोबर है। मर्सिडीज ने इसमें स्प्लिट हेडलैंप सेटअप नहीं दिए हैं जो कि हमारी नजर में अच्छी बात है। इसमें अब पहले से ज्यादा बड़ी ग्रिल और कनेक्टेड टेललैंप्स दे दिए गए हैं। हमें क्रोम और फॉक्स स्क्डि प्लेट उतनी पसंद नहीं है और इसमें ब्रश्ड सिल्वर शेड दिया जाता तो लुक्स और ज्यादा क्लासी हो सकते थे। 

    इस कार में व्हाइट, ब्लैक, सिल्वर और ग्रे की चॉइस दी गई है। 

    और देखें

    2023 Mercedes-Benz GLC Interior

    जीएलसी के केबिन का फर्स्ट इंप्रैशन काफी सॉलिड है। अंदर से इसमें सी-क्लास की झलक नजर आती है जो कि सेडान कार है। केबिन में भी कंपनी ने तीन कलर ऑप्शंस: बैज, ब्लैक और ब्राउन की चॉइस दी है। 

    फ्रंट सीट पर बैठने के बाद आपको इस कार के अंदर की शानदार क्वालिटी का अनुभव होगा। इसमें लैदर का काफी समझदारी से इस्तेमाल किया गया है और एसी वेंट्स काफी सुंदर नजर आते हैं। दूसरी तरफ डैशबोर्ड पर 'पिन स्ट्राइप' और सेंटर कंसोल में वॉटरफॉल इफेक्ट जैसी चीजों को देखकर अंदाजा हो जाता है कि एक लग्जरी कार को कैसे तैयार किया जाता है। सूरज ढलने के बाद इसमें एम्बिएंट लाइट्स जल उठती है और आप अपने मूड के हिसाब से किसी भी तरह की लाइट को चुन सकते हैं। 

    2023 Mercedes-Benz GLC rear seat

    रियर सीट की बात करें तो एक 6 फुट तक का लंबा पैसेंजर भी यहां कंफर्टेबल होकर बैठ सकता है। इसका सीटबैक थोड़ा अपराइट फील होता है, मगर ​आपको फिर भी कंफर्ट मिलता है। यदि आपको कार में बैठकर जाना पसंद है तो आपको इसमें विंडो ब्लाइंड्स और सेंटर आर्मरेस्ट पर पॉपआउट कपहोल्डर्स काफी पसंद आएंगे।

    जीएलसी को एक 5 सीटर कार कहना गलत होगा। इसके केबिन की चौड़ाई को देखते हुए इसे अच्छी 4 सीटर कार कहा जा सकता है। 

    2023 Mercedes-Benz GLC Interior

    मर्सिडीज बेंज जीएलसी को फुल लोडेड सिंगल वेरिएंट में ही पेश किया गया है। इसमें मेमोरी के साथ पावर्ड फ्रंट सीट्स, स्टीयरिंग के लिए इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट और डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसकी फ्रंट सीट्स पर हीटिंग फंक्शन तो दिया गया है, मगर वेंटिलेशन मौजूद नहीं है। वैसे ये काम रियर पैसेंजर्स के लिए दिए जाने वाले इंडिपेंडेंट क्लाइमेट कंट्रोल के फीचर से भी किया जा सकता है। 

    इस कार में एमबीयूएक्स स्टैंडर्ड दिया गया है जिसके तहत 11.9 इंच की टचस्क्रीन और 12.3 इंच की डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दी गई है। जैसा की उम्मीद थी इसके ग्राफिक्स शानदार है और आप मेन स्क्रीन के जरिए ही हर चीज साफ साफ देख सकते हैं। 

    हालांकि इसमें फिजिकल बटन नहीं दिए गए हैं जो उन लोगों को अच्छे लगते हैं जो सारे काम एनालॉग से ही करना चाहते हैं। मगर एकबार आप बिना बटन के काम करने के आदि हो जाएंगे तो फिर आपको ये चीज पसंद आने लगेगी। उदाहरण के लिए बताएं तो इस कार में आप पैनोरमिक सनरूफ को खोलने या बंद करने के लिए टच सेंसिटिव 'स्वाइप' कर सकते हैं। इसी तरह वॉल्यूम की भी स्लाइड हो जाती है। यदि आप स्क्रीन की मदद नहीं लेना चाहते हैं तो इन कार असिस्टेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

    इसके अलावा इस कार में वायरलेस चार्जर, 15-स्पीकर बर्मेस्टर साउंड सिस्टम और एक पावर्ड टेलगेट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

    और देखें

    2023 Mercedes-Benz GLC

    मर्सिडीज बेंज ने नई जीएलसी में काफी सारे सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड दिए हैं। इनमें 7 एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट और एक 360 डिग्री कैमरा शामिल है। इसके फ्रंट कैमरा को मर्सिडीज ने 'ट्रांसपेरेंट बोनट' नाम दिया है। ये आपको बोनट के अंदर का व्यू दिखाता है और आप फ्रंट व्हील्स की पोजिशन को भी देख सकते हैं। ये चीज ऑफ रोडिंग के दौरान काफी काम आती है। 

    इस कार में एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम के तहत अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट और ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें लेन कीप असिस्ट का फीचर हमारे हाईवे को देखते हुए या तो काम का साबित होगा या फिर कोई काम का नहीं। इसमें दी गई इमरजेंसी ब्रेकिंग कभी कभी कुछ ज्यादा ही सीरियस होकर काम करने लगती है, भले ही सामने कोई व्हीकल सीधेतौर पर मौजूद ना हो फिर भी गाड़ी में ब्रेक लग जाता है। 

    बता दें कि मर्सिडीज बेंज जीएलसी के यूरोपियन मॉडल को यूरो एनकैप क्रैश टेस्ट में फुल 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग दी गई है।

    और देखें

    बूट स्पेस

    इसमें अब एक अच्छी बात ये देखने को मिली है कि स्पेयर व्हील को बूट के अंदर फिट कर दिया गया है। ऐसे में अब आप आराम से इसमें दिए गए 620 लीटर के बूट स्पेस का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चाहें तो 60:40 के अनुपात में सीटों को इलेक्ट्रिकली फोल्ड भी कर सकते हैं। 

    और देखें

    2023 Mercedes-Benz GLC

    नई जीएलसी में 2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 2 लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन दिया गया है। दोनों इंजन के साथ 9 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है जो मर्सिडीज के '4 मैटिक' ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम के जरिए कार के चारों टायरों को पावर सप्लाय करता है। 

    स्पेसिफिकेशन पेट्रोल (जीएलसी 300) डीजल (जीएलसी 220 डी)
    पावर  258पीएस 197पीएस
    टॉर्क 400एनएम 440एनएम
    माइलेज (सर्टिफाइड) 14.72 किलोमीटर प्रति लीटर 19.47 किलोमीटर प्रति लीटर

    दोनों इंजन के साथ 48 वोल्ट माइल्ड हाइब्रिड सेटअप दिया गया है। इसमें दी गई इंटीग्रेटेड स्टार्टर मोटर 23 पीएस की एडिशनल पावर और 200 एनएम का एडिशनल टॉर्क देती है। 

    हमारी इस शॉर्ट ड्राइव के लिए हमनें इसके पेट्रोल मॉडल को टेस्ट किया। जीएलसी 300 बिना किसी शोर के स्टार्ट होती है। थ्रॉटल पर पैर रखते ही ये बड़े आराम से आगे बढ़ती है। सिटी में कम स्पीड पर इसका थ्रॉटल रिस्पॉन्स थोड़ा शार्प हो जाता है, मगर ये बिना किसी परेशानी के स्पीड पकड़ने लगती है। इसमें तीन ड्राइव मोड्स: इको, कंफर्ट और स्पोर्ट दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें एक इंडिविजुअल मोड भी दिया गया है जिससे आप इंजन, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम और स्टीयरिंग की सेटिंग बदल सकते हैं। यदि आपको एडवेंचर राइड करनी हो तो उसके लिए इसमें एक ऑफ रोड मोड भी दिया गया है। 

    2023 Mercedes-Benz GLC

    सिटी में इस कार को ड्राइव करने में कोई परेशानी नहीं आती है। ड्राइवर सीट से मिलने वाला व्यू आपको काफी कॉन्फिडेंस देगा और आपको अपनी लग्जरी एसयूवी कार को ड्राइव करते हुए वक्त जरा भी डर नहीं लगेगा। मगर हाईवे पर जीएलसी 300 का असली रंग नजर आता है। मर्सिडीज का दावा है कि इसे 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने में 6.2 सेकंड्स का समय लगता है जबकि जीएलसी 220 डी को 8 सेकंड लगते हैं। 

     स्पोर्ट मोड पर जीएलसी से काफी अच्छा साउंड बाहर आता है। हंपी से हुबली के बीच 170 किलोमीटर की इस ड्राइव के दौरान हम गजब के पेस के साथ पहुंचे। 

    और देखें

    जीएलसी के साइज को देखते हुए तो हैंडलिंग के मोर्चे पर ये कार अच्छी नजर आती है। इसके मूवमेंट्स का अंदाजा आप जल्दी लगा सकते हैं और आप इसके बॉडी कंट्रोल से भी काफी प्रभावित हो जाएंगे। इसका स्टीयरिंग रिस्पॉन्स काफी फुर्तिला है। 

    इसकी राइड क्वालिटी तो पूरी जर्मन कारों जैसी है। रास्ता बदलने पर आपको नीचे से एक साउंड भी सुनाई देगा, मगर इससे आप केबिन में अनकंफर्टेबल नहीं होंगे। जीएलसी में खराब रास्तों पर आपको साइड टू साइड मूवमेंट भी देखने को नहीं मिलेगा। 

    और देखें

    2023 Mercedes-Benz GLC

    मर्सिडीज बेंज जीएलसी कार के जीएलसी 300 मॉडल की कीमत 73.5 लाख रुपये और जीएलसी 220डी की कीमत 74.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है जो पिछले जनरेशन मॉडल से ज्यादा है। 

    नए मॉडल के साथ मर्सिडीज ने जीएलसी को पहले से ज्यादा अच्छा अपडेट दिया है। इसका डिजाइन काफी क्लासी है और केबिन में अच्छे खासे फीचर्स दिए गए हैं और क्वालिटी तो सेगमेंट में सबसे टॉप लेवल पर है।

    और देखें

    मर्सिडीज जीएलसी कलर

    भारत में मर्सिडीज जीएलसी निम्न कलर में उपलब्ध है। कारदेखो पर अलग-अलग कलर ऑप्शन के साथ कार की फोटो देखें।

    • जीएलसी स्पेक्ट्रल ब्लू कलरस्पेक्ट्रल ब्लू
    • जीएलसी हाई टेक सिल्वर कलरहाई टेक सिल्वर
    • जीएलसी ग्रेफाइट ग्रे कलरग्रेफाइट ग्रे
    • जीएलसी पोलर व्हाइट कलरपोलर व्हाइट
    • जीएलसी ओब्सीडियन ब्लैक कलरओब्सीडियन ब्लैक

    comparing मर्सिडीज जीएलसी rivals

    मर्सिडीज जीएलसी
    मर्सिडीज जीएलसी
    Rs.77 लाख*
    Sponsoredबीएमडब्ल्यू एक्स3
    बीएमडब्ल्यू एक्स3
    Rs.69.90 - 78.20 लाख*
    वोल्वो एक्ससी60
    वोल्वो एक्ससी60
    Rs.68.90 लाख*
    मर्सिडीज जीएलई
    मर्सिडीज जीएलई
    Rs.1 - 1.17 करोड़*
    रेंज रोवर वेलार
    रेंज रोवर वेलार
    Rs.87.50 लाख*
    जगुआर एफ-पेस
    जगुआर एफ-पेस
    Rs.72.90 लाख*
    ऑडी क्यू5
    ऑडी क्यू5
    Rs.63.75 - 69.86 लाख*
    एमजी साइबरस्टर
    एमजी साइबरस्टर
    Rs.82.50 - 87.49 लाख*
    रेटिंग4.5User Review (30)4.3User Review (9)4.8User Review (4)4.3User Review (21)4.5User Review (139)4.3User Review (95)4.2User Review (60)4.7User Review (59)
    फ्यूल टाइपडीजल / पेट्रोलडीजल / पेट्रोलपेट्रोलडीजल / पेट्रोलडीजल / पेट्रोलडीजल / पेट्रोलपेट्रोलइलेक्ट्रिक
    ट्रांसमिशनऑटोमेटिकऑटोमेटिकऑटोमेटिकऑटोमेटिकऑटोमेटिकऑटोमेटिकऑटोमेटिकऑटोमेटिक
    इंजन1993 सीसी - 1999 सीसी1995 सीसी - 1998 सीसी1969 सीसी1950 सीसी - 2999 सीसी1997 सीसी1997 सीसी1984 सीसीलागू नहीं
    पावर194.44 - 254.79 बीएचपी187 - 255 बीएचपी247 बीएचपी265.52 - 375.48 बीएचपी150 - 183.9 बीएचपी201.15 - 246.74 बीएचपी245.59 बीएचपी503 बीएचपी
    टॉप स्पीड219 किलोमीटर प्रति घंटे-180 किलोमीटर प्रति घंटे230 किलोमीटर प्रति घंटे210 किलोमीटर प्रति घंटे217 किलोमीटर प्रति घंटे240 किलोमीटर प्रति घंटे200 किलोमीटर प्रति घंटे
    बूट स्पेस620 लीटर-483 लीटर630 लीटर673 लीटर613 लीटर520 लीटर250 लीटर
    वर्तमान में देख रहे हैंव्यू ऑफरजीएलसी बनाम एक्ससी60जीएलसी बनाम जीएलईजीएलसी बनाम रेंज रोवर वेलारजीएलसी बनाम एफ-पेसजीएलसी बनाम क्यू5जीएलसी बनाम एमजी साइबरस्टर

    मर्सिडीज जीएलसी 2026: लेटेस्ट न्यूज़ articles

    • रोड टेस्ट
    • 2023 मर्सिडीज बेंज जीएलसी रिव्यू
      2023 मर्सिडीज बेंज जीएलसी रिव्यू

      मर्सिडीज बेंज जीएलसी कार के जीएलसी 300 मॉडल की कीमत 73.5 लाख रुपये और जीएलसी 220डी की कीमत 74.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है जो पिछले जनरेशन मॉडल से ज्यादा है। 

      भानुon अगस्त 24, 2023

    explore मर्सिडीज जीएलसी दूसरा hand कारें

    • मर्सिडीज जीएलसी 300
      मर्सिडीज जीएलसी 300
      Rs67.90 लाख
      202615,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • मर्सिडीज जीएलसी 300
      मर्सिडीज जीएलसी 300
      Rs65.75 लाख
      202510,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • मर्सिडीज जीएलसी 300
      मर्सिडीज जीएलसी 300
      Rs67.50 लाख
      202523,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • मर्सिडीज जीएलसी 300
      मर्सिडीज जीएलसी 300
      Rs64.00 लाख
      20249,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • मर्सिडीज जीएलसी 300
      मर्सिडीज जीएलसी 300
      Rs64.00 लाख
      202417,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • मर्सिडीज जीएलसी 300
      मर्सिडीज जीएलसी 300
      Rs62.95 लाख
      202430,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • मर्सिडीज जीएलसी 300
      मर्सिडीज जीएलसी 300
      Rs56.50 लाख
      202335,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें


    मर्सिडीज जीएलसी यूज़र रिव्यू

    4.5/5
    पर बेस्ड30 यूजर रिव्यू
    रिव्यू लिखें और 1000 रुपये जीतें
    लोकप्रिय उल्लेख
    • सभी (30)
    • स्टाइलिंग से जुड़े (9)
    • कंफर्ट (15)
    • माइलेज (4)
    • इंजन (3)
    • इंटीरियर (8)
    • स्पेस (1)
    • कीमत (8)
    • और...
    • नई
    • उपयोगी
    • critical
    • m
      majid raza on मई 04, 2026
      4.8
      My Excellent Experience
      Excellent experience with this beautiful suv, mileage with practically all need this car fulfill this suv has very nice looks from inside and outside and the white colour on this suv give a royal look. Mercedes maintain it legacy by making such beautiful suv. This suv is very good for single and family use.
      और देखें
      1
    • s
      saubhagya mishra on मई 04, 2026
      5
      MJ_0000001
      I've seen this car in Saurabh Joshi's videos, and I really like it. My personal experience is quite good. It offers performance, luxury, and features, making it my top choice. Mercedes cars have always been known for their performance and luxury. The CLC 300 has a good boot space, which makes it even better.
      और देखें
      1
    • य
      यूज़र on अप्रैल 20, 2026
      5
      Simply SUPERB!!!
      It is wise decision to have Mercedes Benz GLC. Its Interior feels luxurious and Exterior make you feel on the top. Looks of dash board is premium. Big media screen and multiple dash screen options provides almost all the details one wish to have. MB connectivity app is superb. Long wheel base make you feel sticked to roads at higher speed. Ever best car in segment. Must to for it.
      और देखें
    • ब
      बीएमडब्ल्यू ji on फरवरी 12, 2026
      4.3
      Best In Luxury With Comfert And With Powerful Cyl
      Best comfortable car for long drive and very luxury interior best car I ever had. And best part is seat comfort very good and back seat comfort is also good. Not any  issue with height it has enough height with sunroof, it just change the mood. If u want best car under 1cr just go for it mercedes provide everything what it should be in this much price. once more just love the comfort and interior lighting.
      और देखें
    • g
      gayatree mohanty on दिसंबर 20, 2025
      4.7
      GLC (feature)
      In terms of comfort, luxury, class and style it is the best suv(better crossover due to less ground clearance than hard core off roader/ real suv) under 1 crore(on road). As it come under a middle level luxury car has service cost greater than ?55,000/-.gives 7-9 km/l in crowded city but 13-17 km/litre mileage in highway. Great power of 256hp.Good handling. Great driving pleasure.
      और देखें
    • अधिक देखें

    मर्सिडीज जीएलसी माइलेज

    मर्सिडीज जीएलसी का माइलेज 19.4 किमी/लीटर है। डीजल मॉडल का माइलेज 19.4 किमी/लीटर है। पेट्रोल मॉडल का माइलेज 8 किमी/लीटर है।

    फ्यूल टाइपट्रांसमिशनwltp माइलेज
    डीजलऑटोमेटिक19.4 किमी/लीटर
    पेट्रोलऑटोमेटिक-
    Ask Questionक्या आप उलझन में हैं?

    अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।

      मर्सिडीज जीएलसी प्रश्न और उत्तर

      • हाल ही में पूछे गए सवाल
      Q ) मर्सिडीज जीएलसी की ऑन-रोड प्राइस क्या है ?
      A ) दिल्ली में जीएलसी की ऑन-रोड कीमत 91,47,453 से शुरू होती है।इसमें आरटीओ चार्ज और इंश्योरेंस चार्ज भी शामिल है |
      Q ) मर्सिडीज जीएलसी पर अक्टूबर महीने में चल रहे लेटेस्ट ऑफर्स कौन से हैं?
      A ) अक्टूबर 2026 के महीने में दिल्ली में मर्सिडीज जीएलसी पर 1 ऑफ़र उपलब्ध है।
      Q ) जीएलसी और एक्ससी60 में से कौनसी कार ज्यादा बेहतर है ?
      A ) जीएलसी की कीमत 77 लाख रुपये एक्स-शोरूम और एक्ससी60 की कीमत 68.90 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है. दोनों कारों को प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन के आधार पर यहां कंपेयर करें।.
      Q ) मर्सिडीज जीएलसी के लिए ईएमआई और डाउन पेमेंट कितना होगा ?
      A ) 60 महीनों की अवधि के लिए 84.05 Lakh लाख रुपये के लोन पर 9.8% की ब्याज दर से मर्सिडीज जीएलसी की ईएमआई ₹1.78 Lakh रुपये प्रति माह होगी और इसके लिए आपको ₹9.34 लाख रुपये का डाउन पेमेंट देना होगा।
      अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न
      Altafhussain asked on 27 Nov 2022
      Q ) What is the seating capacity?
      By CarDekho Experts on 27 Nov 2022

      A ) It would be unfair to give a verdict here as the Mercedes Benz GLC 2023 is not l...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      प्रशन
      calculate जीएलसी ईएमआई
      आपकी मासिक ईएमआई
      ₹2,12,352ईएमआई में संशोधन
      48 महीनों के लिए 9.8% की दर से ब्याज की गणना की गई है
      Emi
      ईएमआई ऑफर देखें
      मर्सिडीज जीएलसी ब्रोशर
      प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन की विस्तृत जानकारी के लिए ब्रोशर डाउनलोड करें।
      download brochure
      ब्रोशर डाउनलोड करें

      मर्सिडीज जीएलसी में ऑन रोड प्राइस पॉपुलर cities

      सिटीओन रोड कीमत
      बैंगलोरRs.96.44 लाख*
      मुंबईRs.91.45 - 93.05 लाख*
      पुणेRs.91.45 - 93.05 लाख*
      हैदराबादRs.94.92 लाख*
      चेन्नईRs.96.46 लाख*

      ट्रेंडिंग मर्सिडीज कारें

      • अपकमिंग

      पॉपुलर लग्ज़री कारें

      • लेटेस्ट
      • अपकमिंग
      • जीप रैंगलर
        जीप रैंगलर
        Rs.66.20 - 73.55 लाख*
      • मर्सिडीज एस-क्लास
        मर्सिडीज एस-क्लास
        Rs.2.20 - 2.38 करोड़*
      • एस्टन मार्टिन डीबीएक्स
        एस्टन मार्टिन डीबीएक्स
        Rs.4.15 करोड़*
      • मर्सिडीज जीएलई
        मर्सिडीज जीएलई
        Rs.1 - 1.17 करोड़*
      • रेंज रोवर स्पोर्ट
        रेंज रोवर स्पोर्ट
        Rs.1.43 - 2.35 करोड़*
      सभी लेटेस्ट लग्ज़री कारें देखें

      पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारें

      संपर्क डीलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है