• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई मोटर्स ने यू-ट्यूब पर दिखाई थर्ड जनरेशन आई20 के परफॉर्मेंस बेस्ड वर्जन की एक झलक

    यह हाल ही में शोकेस की गई थर्ड जनरेशन आई20 (Third Generation i20) का एक परफॉर्मेंस ओरिएंटेड वर्जन होगा। 

    भानु
    भानु
    Published On मार्च 06, 2020 20:09 ist
    info icon
    published onMar 06, 2020 16:56 IST
    last updated onMar 06, 2020 20:09 IST
    4.2K Views
    • Write a कमेंट

    • थर्ड जनरेशन आई20 का परफॉर्मेंस बेस्ड वर्जन है आई20एन
    • वीडियो में नज़र आया ऊंचा बोनट, डब्ल्यूआरसी (वर्ल्ड रैली कार) टाइप व्हील और बड़ा स्पॉइलर
    • 1.6 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है आई20एन में 
    • भारत में शायद ही लॉन्च होगी यह कार

    हुंडई मोटर्स ऑस्ट्रिया (Austria) ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर अपकमिंग आई20एन से जुड़ा वीडियो पोस्ट कर इस कार की एक झलक दिखाई है। यह हाल ही में शोकेस की गई थर्ड जनरेशन आई20 (Third Generation i20) का एक परफॉर्मेंस ओरिएंटेड वर्जन होगा। 

    टीज़र में कार के साइड प्रोफाइल की हल्की सी झलक देखने को मिली है। इसमें शायद बड़ा इंजन देने के लिहाज़ से बोनट को थोड़ा ऊंचा रखा गया है और इसके ​अलॉय व्हील का डिज़ाइन भी काफी अलग नज़र आ रहा है। यह हुंडई की डब्ल्यूआरसी (वर्ल्ड रैली कारों) के अलॉय व्हील जैसे लग रहे हैं। हुंडई आई20एन (Hyundai i20N) में निश्चित तौर पर एक और जो बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा वो इसके बैक साइड में बड़ा स्पॉइलर होगा। साइज़ में यह कार थर्ड जनरेशन आई20 से बड़ी भी होगी। 

    आई20एन (i20N) में हुंडई वेलोस्टर (Hyundai Veloster) वाला 1.6 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है जो 204 पीएस की पावर और 265 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस इंजन के रहते यह कार इंटरनेशनल मार्केट में फोर्ड फिएस्टा एसटी (Ford Fiesta ST), फोक्सवैगन पोलो जीटीआई (Volkswagen Polo GTI) और टोयोटा जीआर यारिस (Toyota GR Yaris) जैसी कारों को टक्कर देने में सक्षम होगी। 

    यह भी पढ़ें: फोक्सवैगन ने लॉन्च किया पोलो और वेंटो का बीएस6 वर्जन, अब केवल पेट्रोल इंजन के साथ होगी उपलब्ध

    ​बता दें कि हुंडई आई20एन को भारत में शायद ही लॉन्च किया जाएगा। लेकिन राहत की बात यह है कि आई20 में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए कंपनी इसके अपकमिंग थर्ड जनरेशन मॉडल के इंडियन वर्जन में हुंडई वेन्यू (Hyundai Venue) वाला 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन देने जा रही है। यह इंजन मौजूदा मॉडल में दिए गए 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के 83 पीएस पावर आउटपुट के मुकाबले 120 पीएस का पावर आउटपुट देने में सक्षम होगा।

    यह भी पढ़ें: 2020 हुंडई आई20 में मिलेगा रेगुलर मॉडल से ज्यादा पॉवरफुल बीएस6 डीजल इंजन

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई आई20 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    R
    rajesh
    Mar 7, 2020, 8:44:37 AM

    When it launch in india

      जवाब
      Write a Reply

      और देखें on हुंडई आई20 2020-2023

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है