• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई वेन्यू एडवेंचर एडिशन हुआ लॉन्च,कीमत 10.15 लाख रुपये से शुरू

    इस नए एडिशन को टॉप वेरिएंट एस(ओ) प्लस और एसएक्स वेरिएंट्स में पेश किया गया है जिसमें 1 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है।

    भानु
    भानु
    Published On सितंबर 16, 2024 19:35 ist
    info icon
    published onSep 16, 2024 19:35 IST
    last updated onSep 16, 2024 19:35 IST
    1.3K Views
    • Write a कमेंट

    हुुंडई वेन्यू का ए​डवेंचर एडिशन भारत में लॉन्च किया गया है जिसकी शुरूआती कीमत 10.15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) रखी गई है। इस एडिशन की कीमत इस प्रकार से है:

    इंजन ऑप्शंस 

    वेरिएंट्स

    स्टैंडर्ड वेरिएंट कीमत 

    एडवेंचर एडिशन कीमत 

    कीमत में अंतर

    1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल 

    एस (ओ) प्लस

    10 लाख रुपये

    10.15 लाख रुपये

    + 15,000

    एसएक्स

    11.05 लाख रुपये

    11.21 लाख रुपये

    + 16,000

    1-लीटर टर्बो पेट्रोल

    एसएक्स (ओ)

    13.23 लाख रुपये

    13.38 लाख रुपये

    + 15,000


    कीमत एक्सशोरूम पैन इंडिया के अनुसार

    इसके ओवरऑल प्रोफाइल तो रेगुलर मॉडल के समान है मगर वेन्यू एडवेंचर एडिशन के एक्सटीरियर में रग्ड एलिमेंटस ​और नई इंटीरियर थीम दी गई है। क्या कुछ दिया गया है खास इस नए एडवेंचर एडिशन में?ये आप विस्तार से जानेंगे आगे:

    हुुुंडई वेन्यू एडवेंचर एडिशन: क्या नया दिया गया है इसमें

    Hyundai Venue Adventure Edition blacked out grille
    Hyundai Venue Adventure Edition blacked out alloy wheels

    हुंडई वेन्यू एडवेंचर एडिशन में ब्लैक कलर के डिजाइन एलिमेंट्स दिए गए हैं। इसमें ब्लैक कलर की ग्रिल और ब्लैक पेंटेड अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें दमदार सी ब्लैक डोर क्लैडिंग,ब्लैक फ्रंट और रियर स्किड प्लेट,ब्लैक ओआरवीएम्स और ब्लैक रूफ रेल्स दी गई है। साथ ही इसमें रेड फ्रंट ब्रेक कैलिपर्स भी दिए गए हैं। 

    Hyundai Venue Adventure Edition blacked out interior
    Hyundai Venue Adventure Edition black and green semi-leatherette seat upholstery

    इंटीरियर की बात करें तो इसमें ग्रीन कलर के इंसर्ट्स के साथ ऑल ब्लैक थीम दी गई है। इसके अलावा इसमें कॉन्ट्रास्टिंग ग्रीन स्टिचिंग के साथ ड्युअल टोन ब्लै एंड ग्रीन थीम दी गई है। इए एसयूवी में ब्लैक 3डी मैटस और मैटल पैडल्स दिए गए हैं। फीचर्स की बात करें तो वेन्यू के इस स्पेशल एडिशन में ड्युअल कैमरा के साथ डैशकैम भी दिया गया है। 

    Hyundai Venue Adventure Edition badge

    हुंडई वेन्यू एडवेंचर एडिशन 4 मोनोटोन एक्सटीरियर कलर: रेंजर खाकी,एबिस ब्लैक,एटलस व्हाइट और टाइटन ग्रे में उपलब्ध है। एबिस ब्लैक कलर को छोड़कर इस एडिशन के एसएक्स और एसएक्स(ओ) में एडिशनल 15,000 रुपये की ब्लैक​ रूफ का भी ऑप्शन दिया गया है।

    हुंडई वेन्यू एडवेंचर एडिशन: फीचर्स

    इसके एस(ओ) वेरिएंट में एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, एलईडी टेललाइट्स और कवर के साथ 15 इंच के स्टील व्हील दिए गए हैं जबकि इंटीरियर में  वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ 8-इंच टचस्क्रीन, एक सनरूफ और हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट दी गई है। सेफ्टी के लिए इसमें छह एयरबैग और एक टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    Hyundai Venue Glovebox

    इसके एसएक्स वेरिएंट में इन फीचर्स के अलावा वायरलेस फोन चार्जी,कूल्ड ग्लवबॉक्स और पडल लैंप्स दिए गए हैं। साथ ही इसमें रिक्लाइनिंग और 60:40 स्प्ल्टि फंक्शन वाली रियर सीट्स के साथ पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप का फीचर भी दिया गया है। 

    इसके एसएक्स (ओ) वेरिएंट में सेमी लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री,एंबिएंट लाइटिंग और पावर्ड ड्राइवर सीट दी गई है। साथ ही इसमें एयर प्योरिफायर भी दिया गया है। 

    हुंडई वेन्यू एडवेंचर एडिशन: पावरट्रेन ऑप्शंस

    Hyundai Venue 1-litre turbo-petrol engine

    मैकेनिकल पार्ट पर हुंडई वेन्यू एडवेंचर एडिशन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसमें दो तरह के इंजन ऑप्शंस दिए गए हैं। इसमें बेस ऑप्शन के तौर पर 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है जिसके साथ मैनुअल ट्रांसमिशन का ही ऑप्शन दिया गया है।  ज्यादा परफॉर्मेंस के लिए इस कार में डीसीटी ऑटोमैटिक ट्रंासमिशन के साथ 1 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का भी ऑप्शन दिया गया है। इस इंजन के साथ मैनुअल गियरबॉक्स का भी विकल्प दिया गया है। 

    इसके दूसरे वेरिएंट्स में 1.5 लीटर डीजल इंजन की भी चॉइस दी गई है जिसके साथ केवल मैनुअल गियरबॉक्स का ही ऑप्शन दिया गया है। 

    मुकाबला

    Hyundai Venue Adventure Edition rear

     इसका मुकाबला टाटा नेक्सन, मारुति ब्रेजा, किआ सोनेट, महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ, निसान मैग्नाइट, और रेनो काइगर से है। इसके अलावा इसकी टक्कर अपकमिंग स्कोडा कायलाक से भी रहेगी।

    यह भी देखें: हुंडई वेन्यू ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई वेन्यू 2022-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है