• English
    • लॉगिन / रजिस्टर
    बंद कर दिया गया
    • हुंडई आयनिक 5 2023-2026 आगे बाईं ओर image
    • हुंडई आयनिक 5 2023-2026 हेडलाइट image
    1/2
    बंद कर दिया गया on apr, 2026

    हुंडई आयनिक 5 2023-2026

    4.285 रिव्यूजरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 46.05 लाख*
    अंतिम दर्ज कीमत in 2026
    पुरानी हुंडई कारें खरीदें
    लेटेस्ट generation लेटेस्ट लॉन्च in अप्रैल 2026
    हुंडई आयनिक 5
    55.70 लाख*
    View More Details

    समान कारों का विकल्प देखें

    हुंडई आयनिक 5 2023-2026 के प्रमुख स्पेसिफिकेशन

    रेंज631 किमी
    पावर214.56 बीएचपी
    बैटरी कैपेसिटी72.6 केडब्ल्यूएच
    चार्जिंग टाइम डीसी350 किलोवाट चार्जर के साथ 18 मिनट (10-80%)
    चार्जिंग टाइम एसी11 किलोवाट चार्जर के साथ 6 घंटे (0-100%)
    बूट स्पेस584 लीटर

    हुंडई आयनिक 5 2023-2026 प्राइस लिस्ट (वेरिएंट)

    आखिरी बार दर्ज की गई निम्नलिखित जानकारियां, और कीमतें कार की कंडीशन के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।

    आयनिक 5 2023-2026 लॉन्ग रेंज रियर व्हील ड्राइव72.6 केडब्ल्यूएच, 631 किमी, 214.56 बीएचपी46.05 लाख* 

    हुंडई आयनिक 5 2023-2026 रिव्यू

    Hyundai Ioniq 5

    पूरी दुनिया में हुंडई आयोनिक 5 को काफी सराहना मिली है। इसका डिजाइन काफी आकर्षक है और इंटीरियर काफी कंफर्टेबल है और ड्राइव करने में तो ये कार काफी आसान लगती है। ये बैट्री से चलने वाली कार है जिसे पेट्रोल डीजल की कोई जरूरत नहीं है। तो क्या इस कार को लेना चाहिए या नहीं, ये आप जानेंगे इस फर्स्ट ड्राइव रिव्यू में:

    Hyundai Ioniq 5साइज से तो ये एसयूवी के बजाए हैचबैक जैसी है और ये कुछ कुछ फोक्सवैगन गोल्फ एमके2 जैसी नजर आती है। हालांकि यदि आप इसे बिल्कुल गौर से देखेंगे तो आपको ये कार बड़ी नजर आएगी। ऊंचाई के मामले में ये हुंडई की ट्यूसॉन से भी ज्यादा ऊंची नजर आती है।

    Hyundai Ioniq 5 Alloy Wheel and Headlamps

    हुंडई आयोनिक 5 में दो ऐसी बातें जिससे इसका साइज छुप जाता है। पहला तो ये कि इसकी बॉडी पर आपको रेजर शार्प लाइनें नजर आएंगी और दूसरा इसमें बड़े से 20 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें स्कवायर शेप के डेटाइम रनिंग लैंप्स, फ्लश फिटिंग डोर हैंडल्स, और रियर लैंप्स पर 'पिक्सल' ट्रीटमेंट दिया गया है जिससे आयोनिक 5 से एक अच्छी रेट्रो वाइब मिलती है। इसमें काफी दिलचस्प कलर ऑप्शंस दिए गए हैं जिनमें मैट गोल्ड, डीप ब्लैक और ब्राइट व्हाइट शामिल है।

    Hyundai Ioniq 5 Floorफंक्शनैलिटी के मोर्चे पर आयोनिक5 में कोई समझौता नहीं किया गया है जो इसके चौड़े चौड़े दरवाजों, फ्लैट फ्लोर और केबिन के अंदर कई तरह के स्टोरेज स्पेस को देखकर समझ भी आता है। आप चाहें तो केबिन में चल फिर सकते हैं।

    Hyundai Ioniq 5 Front Seats

    इसमें आगे की तरफ दो पावर्ड सीट्स दी गई है और ड्राइवर के लिए दो मेमोरी फंक्शंस भी दिए गए हैं। इसके स्टीयरिंग में रेक और रीच की एडजस्टेबिलिटी भी दी गई है। डैशबोर्ड के नीचे होने और कॉम्पैक्ट होने के चलते कार से बाहर का अच्छा व्यू मिलता है। इसकी फ्रंट सीट पर 6 फुट तक का लंबा व्यक्ति आराम से बैठ सकता है। वहीं पीछे की सीट पर बैठने वालों को भी अच्छा खासा नीरूम और हेडरूम स्पेस मिल जाता है। 

    Hyundai Ioniq 5 Front & Rear SeatsHyundai Ioniq 5 Rear Seat

    इस कार में एक कमी ये है कि आगे बैठने वाले पैसेंजर को पैर रखने के लिए कम जगह मिलती है। वहीं पीछे की तरफ बीच में बैठने वाले पैसेंजर को ऊंचाई पर बैठना पड़ता है जिससे उससे दाएं बाएं बैठने वाले पैसेंजर्स के मुकाबले कम हेडरूम स्पेस मिलता है। इसके अलावा फ्लोर के ऊंचा होने के कारण पैसेंजर को अंडरथाई सपोर्ट से भी समझौता करना पड़ता है। आयोनिक 5 की रियर सीट में भी पावर का फंक्शन दिया गया है जिससे आप ज्यादा बूट स्पेस के लिए सीट को आगे खिसका सकते हैं। 

    Hyundai Ioniq 5 Center Console

    सेंटर स्लाइडिंग कंसोल के बीच में काफी ज्यादा स्पेस दिया गया है, वहीं एयर कॉन कंट्रोल्स के नीचे की तरफ एक कंपार्टमेंट और छिटपुट सामान रखने के लिए काफी सारे स्टोरेज स्पेस दिए गए हैं।

    Hyundai Ioniq 5 Boot
    Hyundai Ioniq 5 Front Boot

    इस कार में 527 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है जिसे 1587 लीटर तक एक्सपेंड किया जा सकता है। इसका बूट काफी गहरा मगर इसकी ऊंचाई कम है। ऐसे में आपको बड़े बैग्स को हॉरिजॉन्टल रखना पड़ता है। इसमें 57 लीटर का फ्रंक भी दिया गया है जिसमें पंक्चर रिपेयर किट या टायर इंफ्लेटर जैसे छोटे मोटे आइटम रखे जा सकते हैं। 

    फीचर्स 

    Hyundai Ioniq 5 Interior

    हुंडई आयोनिक 5 को केवल फुल लोडेड सिंगल वेरिएंट में पेश किया गया है। इस कार में डुअल 12.3-इंच डिस्प्ले, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, हीटेड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एंबिएंट लाइटिंग, बोस साउंड सिस्टम और फिक्स्ड ग्लास रूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    Hyundai Ioniq 5 Ottoman Feature

    'रिलेक्सेशन' इस कार की फ्रंट सीटों पर दिया गया सबसे यूनीक फीचर है। बटन टच करने से ही सीट पीछे की तरफ मूव होकर पूरी तरह रिक्लाइन हो जाती है और ओटोमन उठ जाता है। ऐसे में कार चार्ज करते वक्त आप कुछ देर के लिए झपकी ले सकते हैं। 

    Hyundai Ioniq 5 V2L

    इसके अलावा एक और हाइलाइटेड फीचर 'व्हीकल टू लोड' फंक्शन (वी2एल) है जिसके तहत रियर सीट्स के नीचे 3 पिन सॉकेट दिया गया है। आप इसके चार्जिंग पोर्ट का उपयोग करते हुए दूसरे बिजली के उपकरणों या अन्य इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को पावर दे सकते हैं। इसमें एक्सटर्नल वी2एल अडेप्टर स्टैंडर्ड दिया गया है। 

    Hyundai Ioniq 5 Instrument Panel

    सेफ्टी के लिए इस इलेक्ट्रिक कार में 6 एयरबैग्स, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, 360 डिग्री कैमरा और यहां तक कि एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम दिया गया है। यूरो और ऑस्ट्रेलियन एनकैप टेस्ट में इसे 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है।

    बैट्री एवं मोटर

    Hyundai Ioniq 5 Motor

    इसकी कीमत को अफोर्डेबल बनाने के लिए हुंडई इंडिया ने आयोनिक 5 में 72.6 केडब्ल्यूएच का बैट्री पैक दिया है और ये एक रियर व्हील ड्राइव कार है। इसके इंटरनेशनल मॉडल में छोटे बैट्री पैक 58 केडब्ल्यूएच का ऑप्शन भी दिया गया है और ये ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम में भी उपलब्ध है। खास बात ये है कि आयोनिक 5 जैसी ही किआ ईवी6 भी एक ऑल व्हील ड्राइव इलेक्ट्रिक कार है। आयोनिक 5 ईवी की एआरएआई सर्टिफाइड रेंज 631 किलोमीटर बताई गई है जबकि रियल वर्ल्ड में ये 500 किलोमीटर तक की रेंज तो दे ही देगी। 

    Hyundai Ioniq 5 Tracking

    इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 217 पीएस की पावर और 350 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। ये आउटपुट किसी बड़ी सी डीजल एसयूवी कार के बराबर सा ही है। 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने में  यहदूसरी एसयूवी कारों से भी तेज है जिसे 7.6 सेकंड्स का समय लगता है। और इस दौरान आपको ये महसूस नहीं होता है कि ये कार स्पीड पकड़ने में कोई जल्दबाजी दिखा रही है। इसका एक्सलरेशन उतना आक्रमक नजर नहीं आता जितना दूसरी इलेक्ट्र्रिक कारों में हम महसूस कर चुके हैं। वैसे ये कार आराम से भी 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ती है और ये इतनी पावरफुल है कि आप चाहें तो इससे स्पोर्टी ड्राइविंग का मजा भी उठा सकते हैं। 

    Hyundai Ioniq 5

    कई इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में रीजनरेशन के होने से आपको शुरू में ब्रेकिंग का आदि होना पड़ता है। मगर हुंडई ने इस कार को काफी शानदार तरीके से आसान बना दिया है। इसमें तीन सलेक्टेबल लेवल्स दिए गए हैं ​और तीनों में किसी तरह की हार्शनैस आपको महसूस नहीं होगी। आप इस कार को सिंगल 'आई पैडल' पर मोड पर भी रख सकते हैं जिससे कार केवल एक्सलरेटर देकर ही ड्राइव की जा सकती है और एक्सलरेटर से पैर हटाते ही ये पूरी तरह रुक जाएगी। 

    आयोनिक 5 को चार्ज होने मेंं लगने वाला समय कुछ इस प्रकार से है:

    350केडब्ल्यू डीसी* (10-80 प्रतिशत) 18 मिनट्स
    150केडब्ल्यू डीसी *(10-80 प्रतिशत) 25 मिनट्स
    50केडब्ल्यू डीसी (10-80 प्रतिशत) 1 घंटा
    11केडब्ल्यू एसी होम चार्जर 7 घंटे

    *फरवरी 2023 तक, भारत में उपलब्ध सबसे ज्यादा चार्जिंग स्पीड 240केडब्ल्यू है

    Hyuindai Ioniq 5 Charging Port

    इन दिनों कई मॉल्स और पब्लिक चार्जिंग स्टेशनों पर 50 किलोवॉट की डीसी चार्जिंग आपको मिल जाती है। 300 से 350 किलोमीटर की ड्राइव के लिए आपको घंटेभर की चार्जिंग काफी है। यदि आप इसे 50 किलोमीटर रोजाना ड्राइव करते हैं तो पूरे सप्ताह आप इसे ड्राइव कर सकते हैं और फिर भी थोड़ी बहुत रेंज बच ही जाएगी। अगले सप्ताह के लिए आप इसे पूरी रात चार्ज पर लगाकर भी फुल कर सकते हैं। 

    Hyundai Ioniq 5 Front Tracking

    इस कार में 20 इंच के व्हील्स दिए गए हैं तो राइड क्वालिटी काफी बेहतर है। सपाट सड़कों पर आयोनिक से आपको कोई शिकायत नहीं रहने वाली है। ये स्पीड ब्रेकर्स और उबड़ खाबड़ रास्तों का सामना आराम से कर लेती है और इसकी बॉडी भी जल्द ही सैटल हो जाती है। हमें इसे कुछ खराब सड़कों पर ड्राइव करने का मौका तो नहीं मिला, ऐसे में हम इसके इस पहलू से भी थोड़े समय बाद पर्दा उठाएंगे। मगर इतना जरूर कहा जा सकता है कि 163 मिलीमीटर के ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ आपको खराब रास्तों की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

    Hyundai Ioniq 5

    इसके साइज को देखें तो आयोनिक 5 ड्राइव करने मेंं आपको कोई परेशानी नहीं आएगी। ड्राइविंग पोजिशन, विजिबिलिटी, 360 डिग्री कैमरा और स्टीयरिंग का हल्का वजन इसमें शानदार ड्राइविंग एक्सपीरियंस देते हैं। वहीं ये कार काफी शांत भी है। हालांकि साइलेंट मोटर होने से होता ये है कि आपको रोड, टायर और नॉइस जरूर सुनने को मिलेगी तो बता दें कि आयोनिक 5 ईवी में आपको ये चीज भी नजर नहीं आएगी।

    हमारी राय

    Hyundai Ioniq 5

    आयोनिक 5 को एक ऑल राउंडर कार कहा जा सकता है। हालांकि इसका डिजाइन आपको थोड़ा कम आकर्षक लग सकता है, मगर एक समय के साथ आपको ये अच्छी लगने लग जाएगी। ये ड्राइव करने में आसान है और रेंज काफी अच्छी है। यदि आप 50 लाख रुपये के बजट वाली कोई कार देख रहे हैं तो आयोनिक 5 ईवी ना आपकी केवल जरूरतें पूरी करेगी बल्कि ये आपकी उम्मीदों से भी बढ़कर आपको कुछ देगी।

    हुंडई आयनिक 5 2023-2026 की खूबियां और खामियां

    पसंद की जाने वाली चीज़े

    • काफी शार्प है इसका डिजाइन जिसके चलते सबका ध्यान अपनी ओर खींचती है ये कार
    • काफी ज्यादा स्पेस दिया गया है इसमें, आराम से बैठ सकते हैं 6 फुट तक के लंबे व्यक्ति
    • 631 किलोमीटर है इसकी सर्टिफाइड रेंज,रियल वर्ल्ड में तो 500 किलोमीटर तक की कर सकते हैं उम्मीद
    अधिक देखें

    नापसंद की जानें वाली चीज़ें

    • रियर सीट पर कम मिलता है अंडरथाई सपोर्ट और फुटरूम
    • बड़े बैग्स को आड़ा करके रखना पड़ता है इसके बूट स्पेस में

    हुंडई आयनिक 5 2023-2026 न्यूज़

    • रोड टेस्ट
    • हुंडई आयोनिक 5 रिव्यू: पहली बार में कितना इंप्रेस करती है ये कार, जानिए यहां
      हुंडई आयोनिक 5 रिव्यू: पहली बार में कितना इंप्रेस करती है ये कार, जानिए यहां

      आयोनिक 5 को एक ऑल राउंडर कार कहा जा सकता है। हालांकि इसका डिजाइन आपको थोड़ा कम आकर्षक लग सकता है, मगर एक समय के बाद आपको ये अच्छी लगने लग जाएगी।

      भानुon मार्च 14, 2023

    हुंडई आयनिक 5 2023-2026 यूज़र रिव्यू

    4.2/5
    पर बेस्ड85 यूजर रिव्यू
    लोकप्रिय उल्लेख
    • सभी (85)
    • स्टाइलिंग से जुड़े (29)
    • कंफर्ट (25)
    • माइलेज (4)
    • इंजन (5)
    • इंटीरियर (33)
    • स्पेस (12)
    • कीमत (19)
    • और...
    • नई
    • उपयोगी
    • m
      md saif ali on फरवरी 28, 2026
      5
      Love U Hyundai
      This car has very comfortable seats and it feels good to drive. When it takes to the road, it feels like a VIP car. It is a very good car, I give it full rating, it is a very comfortable car and the lights are also good, the front and rear lights of the car are also very good. The steering and display inside it are also very good.
      और देखें
    • y
      yashraj mali on मई 27, 2025
      4.2
      All About The Car Info
      This car comes with more comfortable and relaxed mode their white colour is most beautiful in car their exterior and interior very nice we can buy this car for value for money hyundai can't west the money which we invested in this car who planing the buy the car they can buy absolutely buy and we can say thank you to hyundai
      और देखें
      1
    • h
      harsh raj on मई 24, 2025
      5
      CAR IS VERY COMFORTABLE AND
      CAR IS VERY COMFORTABLE AND LUXURIOUS. A NICE FAMILY CAR . MY BROTHER HAD JUST BOUGHT . LIKE ITS DESIGN PERFORMENCE COMFORT EVERYTHINGS WAO. IT'S LOOK IS COOL AND CLASSY. A GOOD GROUND CLEARANCE VERY GOOD BOOT SPACE . IT CAN TRAVEL AROUND 600-650 KM . ITS BEST COLOUR VARIENT IS WHITE THAT'S I THINK.
      और देखें
    • b
      bhujanga bhargav जी shet on जनवरी 08, 2025
      4.8
      This Is A More Comfortable Car Nowadays.
      This is a more comfortable car that I have experienced , It is the only car which give more range under 50 lakhs. I seems Hyundai is making good and efficient cars till now.
      और देखें
    • s
      shantanu on नवंबर 13, 2024
      4
      A Revolutionary EV
      The Hyundai Ioniq 5 is a fantastic ev with a futuristic design and top notch performance. The simple and minimalistic interiors are spacious and filled with latest tech, connected dual touchscreen for infotainment and driver information. The ride quality is smooth and silent and has an effective driving range of about 400 km on a single charge. The fast charging capability is very helpful on the highway. On the performance front, the Ioniq 5  is quick and responsive. It is a brilliant all rounder EV.
      और देखें
    • सभी आयनिक 5 2023-2026 रिव्यूज देखें

    हुंडई आयनिक 5 2023-2026 वीडियो

    • Kia EV6 Yaa Hyundai Ioniq5

      किया ईवी6 Yaa Hyundai Ioniq5

    हुंडई आयनिक 5 2023-2026 की रेंज 631 किमी है, जो वेरिएंट पर निर्भर है।

    मोटर और ट्रांसमिशनएआरएआई रेंज
    इलेक्ट्रिक - ऑटोमेटिक631 किमी

    सवाल और जवाब

    Imrankhan asked on 13 Dec 2024
    Q ) How long does it take to charge the Hyundai Ioniq 5?
    By CarDekho Experts on 13 Dec 2024

    A ) The Hyundai Ioniq 5 can charge from 10% to 80% in about 18 minutes with DC fast ...और देखें

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
    Anmol asked on 24 Jun 2024
    Q ) What is the range of Hyundai ioniq 5?
    By CarDekho Experts on 24 Jun 2024

    A ) The Hyundai Ioniq 5 has ARAI claimed range of 631 km. But the driving range depe...और देखें

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
    Devyanisharma asked on 8 Jun 2024
    Q ) What is the boot space of Hyundai ioniq 5?
    By CarDekho Experts on 8 Jun 2024

    A ) The Hyundai IONIQ 5 has boot space of 584 litres.

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
    Anmol asked on 5 Jun 2024
    Q ) Who are the rivals of Hyundai ioniq 5?
    By CarDekho Experts on 5 Jun 2024

    A ) The Hyundai Ioniq 5 rivals the Kia EV6 and BYD Seal while also being an alternat...और देखें

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
    Anmol asked on 28 Apr 2024
    Q ) What is the top speed of Hyundai Ioniq 5?
    By CarDekho Experts on 28 Apr 2024

    A ) The Hyundai IONIQ 5 has top speed of 185 km/h.

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
    प्रशन

    ट्रेंडिंग हुंडई कारें

    • अपकमिंग
    अगस्त ऑफर देखें

    हुंडई आयनिक 5 2023-2026 लेटेस्ट अपडेट

    • 4 सितंबर 2025: जीएसटी 2.0 का हुंडई आयोनिक 5 गाड़ी की प्राइस पर कोई असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि इलेक्ट्रिक कार पर टैक्स में बदलाव नहीं हुआ है।

    • 2 सितंबर 2025: यदि आप हुंडई आयोनिक 5 को सितंबर 2025 में बुक करवाते हैं तो आपको इसकी डिलीवरी 2 महीने में मिल सकेगी। 

    • 13 अगस्त 2025: इस ओणम केरल के ग्राहक हुंडई आयोनिक 5 इलेक्ट्रिक एसयूवी की एमवाय24 (मॉडल ईयर) यूनिट्स पर 4 लाख रुपये से ज्यादा के फायदे प्राप्त कर सकते हैं।

    • 06 अगस्त 2025: अगस्त में हुंडई आयोनिक 5 इलेक्ट्रिक एसयूवी की एमवाय'24 (मॉडल ईयर) यूनिट्स पर 4 लाख रुपये से ज्यादा के फायदे मिल रहे हैं।

    और देखें
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है