• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई ने दिखाई नई वरना की झलक

    होंडा सिटी को देगी टक्कर

    रौनक
    रौनक
    Published On जून 20, 2017 19:09 ist
    info icon
    published onJun 20, 2017 19:09 IST
    last updated onJun 20, 2017 19:09 IST
    33 Views
    • Write a कमेंट

    हुंडई ने नई वरना सेडान की टीज़र इमेज़ जारी की है, संभावना है कि आने वाले हफ्तों में कंपनी इसकी दूसरी जानकारियों से भी पर्दा उठायेगी।

     

    नई वरना का डिजायन काफी हद तक हुंडई की एलांट्रा से मिलता है, इस में हुंडई की नई कास्केडिंग ग्रिल दी गई है, इसके दोनों ओर स्वेप्टबैक प्रोजेक्टर हैडलैंप्स लगे हैं, एलांट्रा की तरह इन में भी जे आकार वाली डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें दी गई हैं। नई वरना में प्रोजेक्टर फॉग लैंप्स भी लगे हैं।

     

    मौजूदा मॉडल की तरह नई वरना में भी कूपे स्टाइल वाली रूफलाइन दी गई है, इस में एलांट्रा से मिलते-जुलते स्प्लिट एलईडी टेललैंप्स भी दिए गए हैं।

     

    पीछे वाले बंपर पर ड्यूल-टोन ट्रीटमेंट के साथ रिफ्लेक्टर्स दिए गए हैं, केबिन में एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट करने वाला हुंडई का नया 7 इंच इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है।

     

    पुरानी वरना की तुलना में नई वरना की चौड़ाई को 29 एमएम, लंबाई को 15 एमएम और व्हीलबेस को 10 एमएम बढ़ाया गया है, ऊंचाई दोनों की एक समान है।

     

    इंजन से जुड़ी जानकारी अभी तक नहीं मिली है, संभावना है कि इस में मौजूदा मॉडल वाले 1.4 लीटर और 1.6 लीटर (पेट्रोल और डीज़ल) इंजन आ सकते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि नई वरना में 4-स्पीड ऑटोमैटिक की जगह हुंडई क्रेटा वाला 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जा सकता है।

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    हुंडई वरना 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है