• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई हुंडई ऑरा से उठा पर्दा, बुकिंग भी हुई शुरू

    फेसलिफ्ट हुंडई ग्रैंड आई10 निओस से पर्दा उठाने के साथ-साथ हुंडई ने अब ऑरा सेडान के अपडेट वर्जन से भी पर्दा उठा दिया है। इसे 11,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक कराया जा सकता है और हमारा मानना है कि कंपनी इसकी कीमतों से जल्द पर्दा उठाएगी।

    भानु
    भानु
    Published On जनवरी 09, 2023 20:39 ist
    info icon
    published onJan 09, 2023 20:39 IST
    last updated onJan 09, 2023 20:39 IST
    1.2K Views
    • Write a कमेंट

    इस सबकॉम्पैक्ट सेडान के एक्सटीरियर और इंटीरियर में बदलाव करने के साथ कई नए फीचर शामिल किए गए हैं।

    Hyundai Aura facelift

    फेसलिफ्ट हुंडई ग्रैंड आई10 निओस से पर्दा उठाने के साथ-साथ हुंडई ने अब ऑरा सेडान के अपडेट वर्जन से भी पर्दा उठा दिया है। इसे 11,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक कराया जा सकता है और हमारा मानना है कि कंपनी इसकी कीमतों से जल्द पर्दा उठाएगी।

    एक्सटीरियर में हुए हैं ये बदलाव

    प्री फेसलिफ्ट मॉडल के मुकाबले हुंडई ऑरा के फेसलिफ्ट मॉडल के फ्रंट का लुक काफी अलग नजर आ रहा है। इसमें नई ग्रिल, नया बंपर और एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स दे दिए गए हैं। इन सब बदलावों के कारण ये काफी स्पोर्टी नजर आ रही है। इसके साइड और रियर प्रोफाइल में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

    इंटीरियर में क्या कुछ है नया?

    Hyundai Aura facelift

    इसमें पहले की तरह ड्युअल टोन इंटीरियर दिया गया है, मगर अब इसमें नई लाइट ग्रे अपहोल्स्ट्री और हेडरेस्ट पर 'ऑरा' नाम की बैजिंग दे दी गई है।

    फीचर

    फीचर्स की बात करें तो हुंडई ऑरा 2023 मॉडल में फुटवेल लाइटिंग, प्री-फेसलिफ्ट मॉडल के सीएनजी और मैग्ना वेरिएंट के साथ उपलब्ध रहे 3.5-इंच एमआईडी के साथ एक एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर , यूएसबी सी-टाइप फास्ट चार्जर और ऑटोमैटिक हेडलैंप दे दिए गए हैं। पहले की तरह इसमें 8-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले, वायरलेस चार्जर, क्रूज़ कंट्रोल, पुश-बटन स्टार्ट-स्टॉप और ऑटोमैटिक एसी जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

    यह भी पढ़ें: ऑटो एक्सपो 2023 में हुंडई शोकेस कर सकती है ये कारें

    पहले से मिलेंगे ज्यादा सेफ्टी फीचर्स

    नई हुंडई ऑरा में 4 एयरबैग्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं। वहीं टॉप वेरिएंट एस एक्स (ऑप्शनल) में 6 एयरबैग्स दिए गए हैं। इन सबके अलावा इसमें रियर पार्किंग कैमरा और आईएसओफिक्स एंकरेज के एडिशन के साथ ईएससी (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल), हिल स्टार्ट असिस्ट और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

    Hyundai Aura facelift

    मैकेनिकल पार्ट में क्या कुछ हुए बदलाव?

    2023 हुंडई ऑरा सेडान में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 83पीएस की पावर और 113.8एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा। इसमें इसी इंजन के साथ सीएनजी पावरट्रेन भी दी गई है। सीएनजी मॉडल में केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है और इसका पावर आउटपुट 69पीएस और 95 एनएम है। हुंडई ने इस बार इसमें 1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन नहीं दिया है।

    संभावित कीमत और कंपेरिजन

    प्री फेसलिफ्ट मॉडल के मुकाबले नई हुंडई ऑरा कार की कीमत ज्यादा रखी जा सकती है जो अभी 6.20 लाख रुपये से लेकर 8.97 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। इसका मुकाबला होंडा अमेज और टाटा टिगॉर से रहेगा।

    यह भी देखें: हुंडई ऑरा ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई ऑरा 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on हुंडई ऑरा 2020-2023

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है