• English
• लॉगिन / रजिस्टर

ऐतिहासिक इमारतों और धरोहरों के लिए हुंडई चला रही है जागरूकता अभियान

ऐतिहासिक और संस्कृति के महत्व की इमारतों के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए हुंडई ने एक अभियान शुरू किया है। इसका नाम है हैप्पी मूव इन इंडिया। कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत कंपनी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के साथ यह अभियान चला रही है।

कोणार्क
कोणार्क
Published On जनवरी 14, 2016 14:09 ist
info icon
published onJan 14, 2016 14:09 IST
last updated onJan 14, 2016 14:09 IST
24 Views
• Write a कमेंट

अभियान के मुख्य तौर पर चार लक्ष्य हैं  ‘सेफ मूव, हैप्पी मूव, ग्रीन मूव और ईजी मूव’। 100 युवा वॉलिंटियर इस इवेंट का हिस्सा बने हैं। इनमें 80 वॉलिंटियर कोरिया और 20 भारत से हैं। यह कैंपेन 10 दिन का होगा जो 11 जनवरी से 21 जनवरी तक चलेगा। इसमें दिल्ली के सफदरजंग मकबरे, फिरोज़शाह कोटला, कुतुब मीनार और पुराने किले के आस-पास जागरुकता फैलाई जाएगी।

हुंडई मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक वाई.के. कू ने बताया कि ‘हुंडई एक जिम्मेदार कार निर्माता कंपनी है। यह भारत में पसंदीदा व भरोसेमंद कार ब्रांड है। हमारा दायित्व है कि हम अपनी विरासतों का महत्व समझें। हैप्पी मूव एक विश्वस्तर का कार्यक्रम है। भारत में इस पहल के लिए हम भारतीय पुरातत्व सवेक्षण (एएसआई) से जुड़े हैं।’

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने बयान जारी कर कहा है कि ‘ऐतिहासिक विरासतों के संरक्षण और उनके प्रति लोगों को जागरूक के लिए हुंडई का हैप्पी मूव एक स्वागत योग्य कदम है। इस तरह के अभियान की देश में काफी जरुरत भी है। ताकि लोग इन विरासतों का महत्व और बेहतर ढंग से जान पाएं।’

युवाओं और किशोरों तक पहुंचने के लिए चाणक्य पुरी, दरियागंज, मेहरौली और आईएमए के सर्वोदय स्कूलों में एक संपर्क कार्यक्रम भी चलाया जाएगा। इसके दौरान स्कूलों में सफाई, वॉल पेंटिंग, बागीचों के रख-रखाव व डिजायनिंग जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :

नई हुंडई ट्यूसॉन से ऑटो एक्सपो 2016 में उठेगा पर्दा

https://www.cardekho.com/hi/car-news/hyundai-tucson-to-be-revealed-at-auto-expo-2016-17452-17452

was this article helpful ?

कोणार्क

Konark has had an avid interest and passion for automobiles since he was a kid. A degree in philosophy has further helped him in critically analyzing and structuring his interest, which shows in his love for automobile journalism. He can analyze and construct sound arguments and pays great attention to each and every minute detail. His enthusiasm regarding automobiles prodded him to take up this job. Konark has been of part of many go-karting events and has also participated in a few car rallies. Beyond work, Konark is a state level cricketer, movie buff, and a fitness enthusiast.
और देखें

Write your कमेंट

कार न्यूज़

• ट्रेंडिंग न्यूज़
• ताजा खबरें

ट्रेंडिंग कारें

• लेटेस्ट
• अपकमिंग
• पॉपुलर
*नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस

हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है