• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई ग्रैंड आई10 निओस Vs मारुति स्विफ्ट: जानिए कैसी है इन दोनों कारों की ऑन रोड परफॉर्मेंस

    इससे पहले हमनें हुंडई ग्रैंड आई10 निओस और मारुति स्विफ्ट का माइलेज कंपेरिज़न किया था। इस बार हमने इन दोनों कारों को ऑन रोड परफॉर्मेंस के मोर्चे पर कंपेयर किया है।

    भानु
    भानु
    Published On अक्टूबर 11, 2019 19:03 ist
    info icon
    published onOct 11, 2019 19:03 IST
    last updated onOct 11, 2019 19:03 IST
    2.4K Views
    • Write a कमेंट

    वैसे तो एसयूवी सेगमेंट को लेकर दुनियाभर में ग्राहकों के बीच एक अलग ही क्रेज़ रहता है। मगर मिड साइज़ हैचबैक सेगमेंट की कारें भी अपने स्पोर्टी और दमदार लुक एवं कंफर्ट फीचर्स के कारण ग्राहकों को आकर्षित कर ही लेती हैं।इस सेगमेंट में हुंडई ग्रैंड आई10 निओस और मारुति स्विफ्ट काफी लोकप्रिय है। इससे पहले हमनें हुंडई ग्रैंड आई10 निओस और मारुति स्विफ्ट का माइलेज कंपेरिज़न किया था। इस बार हमने इन दोनों कारों को ऑन रोड परफॉर्मेंस के मोर्चे पर कंपेयर किया है।  इस कंपेरिज़न के लिए हमनें दोनों कारों के पेट्रोल एमटी वेरिएंट को चुना । तो इस कंपेरिज़न का फाइनल रिज़ल्ट जानने से पहले डालते हैं नज़र दोनों कारों के इंजन स्पेसिफिकेशन पर:

     

    ग्रैंड आई10 निओस

    मारुति स्विफ्ट

    इंजन

    1197सीसी

    1197सीसी

    पावर

    83पीएस

    83पीएस

    टॉर्क

    113एनएम

    113एनएम

    गियरबॉक्स

    5एमटी/5एएमटी

    5एमटी/ 5एएमटी

    दावाकृत माइलेज

    20.7किमी/लीटर/20.5किमी/लीटर

    21.21किमी/लीटर

    इंजन नॉर्म्स

    बीएस6

    बीएस6 

     ऊपर दी गई टेबल पर गौर करें तो इन दोनों कारों के इंजन स्पेसिफिकेशन में कोई खास फर्क नहीं है। हालांकि,माइलेज कंपेरिज़न में हुंडई ग्रैंड आई10 निओस के मुकाबले मारुति स्विफ्ट आगे रही है। क्या परफॉर्मेंस के मोर्चे पर भी स्विफ्ट ने निओस को दी मात, ये जानेंगे यहां:

    परफॉर्मेंस कंपेरिज़न

    एक्सलरेशन:

     

    0-100किमी/घंटा

    30-80किमी/घंटा

    40-100किमी/घंटा

    हुंडई ग्रैंड आई10 निओस

    13.04सेकेंड

    11.28सेकेंड

    22.06सेकेंड

    मारुति स्विफ्ट

    12.71सेकेंड

    10.46सेकेंड

    19.73सेकेंड

     टेबल में देखा जा सकता है कि एक्सलरेशन टेस्ट में ​मारुति स्विफ्ट ने हुंडई ग्रैंड आई10 निओस को पीछे छोड़ दिया। चाहे बात 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने की हो या फिर थर्ड गियर पर 30 किमी घंटे या चौथे गियर पर 40 किमी घंटे से 100 किमी घंटे की। हर मोर्चो पर मारुति स्विफ्ट, ग्रैंड आई10 निओस से आगे रही है। 

    ब्रेकिंग परफॉर्मेंस:

     

    100-0किमी/घंटा

    80-0किमी/घंटा

    हुंडई ग्रैंड आई10 निओस

    44.67मीटर

    28.06मीटर

    मारुति स्विफ्ट

    47.37मीटर

    30मीटर

     भले ही मारु​ति स्विफ्ट ने एक्सलरेशन के मामने में हुंडई ग्रैंड आई10 निओस को पीछे छोड़ दिया हो। मगर, ब्रेकिंग परफॉर्मेंस के मोर्चे पर ग्रैंंड आई10 निओस, मारुति स्विफ्ट से अच्छी है। 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पर ब्रेक लगाने के बाद निओस, मारुति स्विफ्ट से 3 मीटर पहले रुक जाती है। ऐसे ही 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के बाद ग्रैंड आई10 निओस, स्विफ्ट से 2 मीटर पहले रुक जाती है। 

    निष्कर्ष

    जहां मारुति स्विफ्ट कम समय में तेज गति हासिल करने में आगे है वहीं, ग्रैंड आई10 निओस की ब्रेकिंग परफॉर्मेंस स्विफ्ट से बेहतर है। यदि आप स्पीड को प्राथमिकता देते हैं तो हम आपको स्विफ्ट लेने की सलाह देंगे। यदि आपको कार में ब्रेकिंग अच्छी चाहिए तो हमारी राय में आपके लिए ग्रैंड आई10 निओस बेहतर ऑप्शन साबित होगी।

    यह भी पढ़ें: हुंडई दिवाली ऑफर्स: कीजिए 2 लाख रुपये तक की बचत

    मारुति कार की खरीददारी पर कीजिए 1.13 लाख रुपये तक की बचत, ऑफर 10 अक्टूबर तक मान्य

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई ग्रैंड आई10 निओस 2019-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    4 कमेंट्स
    1
    R
    rjk
    Jan 18, 2020, 7:59:41 PM

    Fuel efficiency not as claimed by company. Brake be careful when u are on high speed about 80kmph

      जवाब
      Write a Reply
      1
      V
      vijay kumar verma
      Oct 21, 2019, 4:39:04 PM

      This is beautiful with its performance onroad with mileage 14km/ltr ... top quality interior wrk...solid body which feel alive

        जवाब
        Write a Reply
        1
        G
        gaurav sharma
        Oct 18, 2019, 7:18:44 PM

        I must say this quite a foolish way of comparing 2 cars in the same segment...

          जवाब
          Write a Reply

          explore similar कारें

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है