• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई ग्रैंड आई10 निओस Vs मारुति स्विफ्ट: जानिए ऑन रोड कितना माइलेज देती हैं ये दोनों कारें

    यहां हमनें कार दोनों कारों के मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आने वाले पेट्रोल और डीज़ल मॉडल को टेस्ट में शामिल किया है।

    भानु
    भानु
    Published On अक्टूबर 10, 2019 17:36 ist
    info icon
    published onOct 10, 2019 17:35 IST
    last updated onOct 10, 2019 17:36 IST
    1.8K Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Grand i10 Nios vs Maruti Swift: Real-world Mileage Comparison

    हुंडई मोटर्स ने हाल ही में ग्रैंड आई10 निओस को भारत में लॉन्च किया है। प्रीमियम स्टाइलिंग और ज्यादा फीचर के साथ आने वाली इस कार का मुकाबला मारुति स्विफ्ट से है। यदि आप इन दोनों कारों में से कोई एक कार लेने की योजना बना रहे हैं तो हमनेें यहां मारुति स्विफ्ट और ग्रैंड आई10 निओस का वेरिएंट कंपेरिज़न भी किया है। इससे दोनों कारों में मिलने वाले फीचर के बारे में आपको ज्यादा जानकारी मिल सकती है। 

    Hyundai Grand i10 Nios vs Maruti Swift: Real-world Mileage Comparison

    बहरहाल, इस बार हमनें इन दोनों कारों का माइलेज टेस्ट किया है। तो क्या रहे इस कंपेरिज़न के नतीजे, ये जानेंगे यहां:
     

    Hyundai Grand i10 Nios vs Maruti Swift: Real-world Mileage Comparison

    पेट्रोल इंजन

     

    ग्रैंड आई10 निओस

    मारुति स्विफ्ट

    इंजन

    1197सीसी

    1197सीसी

    पावर

    83पीएस

    83पीएस

    टॉर्क

    113एनएम

    113एनएम

    गियरबॉक्स

    5एमटी/5एएमटी

    5एमटी/ 5एएमटी

    दावाकृत माइलेज

    20.7किमी/लीटर/20.5किमी/लीटर

    21.21किमी/लीटर

    इंजन नॉर्म्स

    बीएस6

    बीएस6 

    डीज़ल इंजन

     

    ग्रैंड आई10 निओस

    मारुति स्विफ्ट

    इंंजन

    1186सीसी

    1248सीसी

    पावर

    75पीएस

    75पीएस

    टॉर्क

    190एनएम

    190एनएम

    गियरबॉक्स

    5एमटी/5एएमटी

    5एमटी/5एएमटी

    दावाकृत माइलेज

    26.2किमी/लीटर

    28.40किमी/लीटर

    इंजन नॉर्म्स

    बीएस4

    बीएस4 

    यदि एआरएआई द्वारा प्रमाणित माइलेज के आंकड़ो पर गौर करें तो यहां मारुति स्विफ्ट के पेट्रोल और डीज़ल मॉडल माइलेज देने में अव्वल साबित होते हैं। मगर माइलेज के ये आंकड़े कार को बेहतर परिस्थिति में चलाने के बाद प्राप्त होते हैं। ऐसे में हमनें इन दोनों कारों को अलग अलग परिस्थितियों में चलाकर देखा जिसके बाद नतीजे कुछ ऐसे रहे:

    पेट्रोल कंपेरिज़न 

     

    माइलेज (सिटी)

    माइलेज (हाईवे)

    हुंडई ग्रैंड आई10 निओस

    15.12किमी/लीटर

    18.82किमी/लीटर

    मारुति स्विफ्ट

    16.10किमी/लीटर

    22.43किमी/लीटर

    हमारे द्वारा किए गए टेस्ट में भी मारुति स्विफ्ट से हमें सिटी और हाईवे पर सबसे अच्छे माइलेज के आंकड़े प्राप्त हुए

     

    25% सिटी, 75% हाईवे

    50% सिटी, 50% हाईवे

    75% सिटी, 25% हाईवे

    हुंडई ग्रैंड आई10 निओस

    17.74किमी/लीटर

    16.77किमी/लीटर

    15.9किमी/लीटर

    मारुति स्विफ्ट

    20.42किमी/लीटर

    18.74किमी/लीटर

    17.32किमी/लीटर

    चाहे आप लगातार सिटी में ड्राइव करें या फिर सिटी और हाइवे पर बराबर चले, यहां मारुति स्विफ्ट पेट्रोल एमटी ही सबसे ज्यादा माइलेज देती है।

    डीज़ल

     

    माइलेज (सिटी)

    माइलेज (हाईवे)

    हुंडई ग्रैंड आई10 निओस

    19.39किमी/लीटर

    21.78किमी/लीटर

    मारुति स्विफ्ट

    19.74किमी/लीटर

    27.38किमी/लीटर

    सिटी और हाईवे पर अच्छा माइलेज देने के मोर्चे पर एक बार फिर से मारुति स्विफ्ट ही अव्वल साबित हुई। हालांकि, सिटी में ये इन दोनों कारों के असली माइलेज आंकड़े लगभग समान ही रहे मगर हाईवे पर स्विफ्ट अच्छा माइलेज देने में आगे रही।  

     

    25% सिटी,, 75% हाईवे

    50% सिटी, 50% हाईवे

    75% सिटी, 25% हाईवे

    हुंडई ग्रैंड आई10 निओस

    21.13किमी/लीटर

    20.52किमी/लीटर

    19.94किमी/लीटर

    मारुति स्विफ्ट

    24.96किमी/लीटर

    22.94किमी/लीटर

    21.22किमी/लीटर

    आप चाहे सिटी या हाईवे या फिर दोनों परिस्थ्तियों में बराबर से चलें,आपको इन दोनों कारों में से मारुति स्विफ्ट से ही सबसे बेहतर माइलेज के आंकड़े प्राप्त होंगे। 

    निष्कर्ष

    यदि आप हुंडई ग्रैंड आई10 निओस या मारुति स्विफ्ट में से कोई एक कार चुनते समय माइलेज को प्राथमिकता दे रहे हैं तो, हम आपको स्विफ्ट का पेट्रोल या डीज़ल वर्जन लेने की सलाह देंगे। हुंडई ग्रैंड आई10 निओस की तुलना में स्विफ्ट के दोनों ही वर्जन सबसे अच्छा माइलेज देते हैं।

    यह भी पढ़ें: 30 लाख से सस्ती इन बीएस6 कारों पर डालिए एक नज़र

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई ग्रैंड आई10 निओस 2019-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है