• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    यूरोपीय मॉडल से कितनी अलग है हमारी एलीट आई20, जानिये यहां...

    यूरोपीय मॉडल में 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है

    रौनक
    रौनक
    Published On मई 01, 2018 13:25 ist
    info icon
    published onMay 01, 2018 13:25 IST
    last updated onMay 01, 2018 13:25 IST
    29 Views
    • Write a कमेंट

    2018 Hyundai i20 (Euro-spec)

    हुंडई ने हाल ही में यूरोप में लॉन्च होने वाली आई20 फेसलिफ्ट से पर्दा उठाया है, भारत में इसे एलीट आई20 नाम से जाना जाता है। डिजायन के मामले में यह भारतीय मॉडल से मिलती-जुलती है। भारत में ऑटो एक्सपो-2018 में नई एलीट आई20 को दुनिया के सामने पेश किया गया था। यहां हमने कई मोर्चों पर भारत में बिकने वाली एलीट आई20 की तुलना यूरोपीय मॉडल से की है, तो क्या रहे इस तुलना के नतीजे जानेंगे यहां...

    Hyundai Elite i20

    यूरोपीय मॉडल में 1.0 लीटर का टी-जीडीआई टबोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन, दो पावर ट्यूनिंग के साथ दिया गया है। एक की पावर 100 पीएस और टॉर्क 172 एनएम है, वहीं दूसरे की पावर 120 पीएस और टॉर्क 172 एनएम है।

    2018 Hyundai i20 (Euro-spec)

    120 पीएस वर्जन में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। जबकि 100 पीएस वर्जन में 5-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड ड्यूल-क्लस ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प रखा गया है।

    Hyundai Elite i20 facelift

    भारतीय मॉडल की बात करें तो यहां 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले समय में कंपनी इस में सीवीटी गियरबॉक्स का विकल्प जोड़ सकती है। एलीट आई20 के मुकाबले में उपलब्ध बलेनो और जैज़ में भी सीवीटी गियरबॉक्स का विकल्प रखा गया है।

    2018 Hyundai i20 Active

    डिजायन के मामले में ये दोनों कारें करीब-करीब एक जैसी है। यूरोपीय मॉडल में नए एलईडी टेल लैंप्स दिए गए हैं। भारतीय मॉडल में इनका अभाव है। यूरोपीय मॉडल में पैसेंजर सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए लैन डिपार्चर वार्निंग और लैन-कीप असिस्ट, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, ड्राइवर अटेंशन अर्ल्ट और हाई-बीम असिस्ट दिया गया है। भारत में उपलब्ध एलीट आई20 में इन फीचर का अभाव है।

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है