• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई ने बीजिंग ऑटो शो में उतारी नई एलांट्रा

    हुंडई ने चीन में चल रहे बीजिंग मोटर शो-2016 में नई एलांट्रा को पेश किया है। यह छठी जनरेशन की एलांट्रा है। दक्षिण कोरिया में इस मॉडल को अवांत नाम दिया गया है। नई एलांट्रा के भारत में इस साल के मध्य तक लॉन्च होने की उम्मीद है।

    सुमित
    सुमित
    Published On अप्रैल 29, 2016 14:09 ist
    info icon
    published onApr 29, 2016 14:09 IST
    last updated onApr 29, 2016 14:09 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    नई एलांट्रा में काफी बदलाव देखने को मिलेंगे। सबसे बड़ा बदलाव कार के अगले हिस्से के डिजायन में होगा। यहां मौजूदा ग्रिल से अलग हेक्सोगोनल शेप की बड़ी ग्रिल देखने को मिलेगी। फीचर्स में भी बदलाव देखने को मिलेंगे। सेफ्टी के लिए इसमें ब्लाइंट स्पॉट डिटेक्शन, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट, ऑटोनॉमस एमरजेंसी ब्रेक्रिंग और हाई बीम असिस्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे।

    चीन में नई एलांट्रा को तीन पेट्रोल इंजन ऑप्शन में उतारा गया है। इनमें 1.6 लीटर एमपीआई, 1.6 लीटर जीडीआई और 1.4 लीटर का टी-जीडीआई इंजन शामिल है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह 2.0 लीटर के एमपीआई पेट्रोल और 1.6 लीटर के वीजीटी सीआरडीआई डीज़ल इंजन के साथ उपलब्ध है। भारत की बात करें तो यहां 1.4 लीटर का टी-जीडीआई पेट्रोल और 1.6 लीटर का वीजीटी सीआरडीआई डीज़ल इंजन आने की उम्मीद है। डीज़ल इंजन में सेवन स्पीड ईको शिफ्ट ड्यूल क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलने की उम्मीद है। पेट्रोल इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 6- स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा होगा।

    नई एलांट्रा 4,610 एमएम लंबी, 1,800 एमएम चौड़ी और 1450 एमएम ऊंची होगी। इसका व्हीलबेस 2,700 एमएम का है। चीन में कार की कीमत 99,800 युआन (10.22लाख रूपए) से शुरू होगी। हालांकि भारत में टैक्स और ड्यूटी लगने के बाद इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है। नई एलांट्रा का मुकाबला रेनो फ्लुएंस और टोयोटा कोरोला जैसी कारों से होगा।

    यह भी पढ़ें : हुंडई ने दिखाया वरना सेडान का नया अवतार
     

    इमेज सोर्स : इंडियनआॅटोब्लाॅग

    was this article helpful ?

    सुमित
    <p><span>The latest addition to our CarDekho Team, Sumit is an automobile fanatic who keeps in good touch with recent developments in the automobile sector. His passion for vehicles forced him to write a research paper on the recent development in the field and initiate an automobile club in his university. By joining CarDekho, he is able to converge his passion and profession successfully.</span></p>और देखें

    हुंडई एलांट्रा 2015-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है