• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई क्रेटा एन लाइन में मिलेंगे ये कलर ऑप्शन, देखिए पूरी लिस्ट

    हुंडई क्रेटा एन लाइन की कीमत और कलर ऑप्शन से पर्दा उठ चुका है। यह आई20 एन लाइन और वेन्यू एन लाइन के बाद हुंडई का भारत में तीसरा एन लाइन मॉडल है। यदि आप नई हुंडई क्रेटा एन लाइन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको इस गाड़ी के साथ छह कलर ऑप्शन मिलेंगे जो इस प्रकार हैं:

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मार्च 13, 2024 10:55 ist
    info icon
    published onMar 13, 2024 10:55 IST
    last updated onMar 13, 2024 10:55 IST
    267 Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Creta N Line colour options

    • क्रेटा एन लाइन हुंडई का भारत में तीसरा एन लाइन मॉडल है।

    • यह तीन मोनोटोन कलर ऑप्शन : टाइटन ग्रे मेट, एबिस ब्लैक और एटलस व्हाइट में उपलब्ध है।

    • इस एसयूवी कार के साथ तीन ड्यूल-टोन कलर ऑप्शन: थंडर ब्लू, शैडो ग्रे, एटलस व्हाइट (सभी ब्लैक रूफ के साथ) दिए गए हैं।

    • इसमें 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड एमटी और 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है।

    • इसमें ड्यूल-कैमरा डैशकैम, ड्यूल10.25-इंच स्क्रीन और एडीएएस जैसे फीचर दिए गए हैं।

    • क्रेटा एन लाइन की कीमत 16.82 लाख रुपये से 20.30 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम पैन इंडिया) के बीच रखी गई है।

    हुंडई क्रेटा एन लाइन की कीमत और कलर ऑप्शन से पर्दा उठ चुका है। यह आई20 एन लाइन और वेन्यू एन लाइन के बाद हुंडई का भारत में तीसरा एन लाइन मॉडल है। यदि आप नई हुंडई क्रेटा एन लाइन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको इस गाड़ी के साथ छह कलर ऑप्शन मिलेंगे जो इस प्रकार हैं:

    मोनोटोन ऑप्शन

    Hyundai Creta N Line Titan Grey Matte

    • टाइटन ग्रे मेट

    Hyundai Creta N Line Abyss Black

    • एबिस ब्लैक

    Hyundai Creta N Line Atlas White

    • एटलस व्हाइट 

    ड्यूल टोन ऑप्शन

    Hyundai Creta N Line Thunder Blue with Abyss Black roof

    • थंडर ब्लू के साथ एबिस ब्लैक रूफ

    Hyundai Creta N Line Shadow Grey with Abyss Black roof

    • शैडो ग्रे के साथ एबिस ब्लैक रूफ 

    Hyundai Creta N Line Atlas White with Abyss Black roof

    • एटलस व्हाइट के साथ एबिस ब्लैक रूफ

    ऐसा पहली बार है जब कंपनी क्रेटा कार के साथ मैट फिनिश ऑप्शन दे रही है। क्रेटा एन लाइन में रेगुलर मॉडल वाले कई कलर ऑप्शंस दिए गए हैं जिनमें एबिस ब्लैक और एटलस व्हाइट के साथ एबिस ब्लैक रूफ शामिल है। थंडर ब्लू के साथ एबिस ब्लैक रूफ पेंट ऑप्शन क्रेटा एन लाइन कार में नया दिया गया है, लेकिन यह कलर ऑप्शन हुंडई के दूसरे एन लाइन मॉडल्स में भी मिलता है। इन सभी पेंट ऑप्शंस के एक्सटीरियर पर रेड एक्सेंट्स दिए गए हैं।

    क्रेटा एन लाइन पावरट्रेन 

    स्पेसिफिकेशन 

    1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल 

    पावर 

    160 पीएस 

    टॉर्क 

    253 एनएम 

    ट्रांसमिशन 

    6-स्पीड एमटी, 7-स्पीड डीसीटी*

    सर्टिफाइड माइलेज 

    18 किलोमीटर प्रति लीटर, 18.2 किलोमीटर प्रति लीटर

    फीचर और सेफ्टी

    Hyundai Creta N Line interior

    हुंडई क्रेटा एन लाइन में ड्यूल-कैमरा डैशकैम, 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम, एम्बिएंट लाइटिंग, ड्यूल 10.25-इंच डिस्प्ले (एक इंफोटेनमेंट के लिए और दूसरा इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए), पैनोरमिक सनरूफ और वायरलेस फोन चार्जिंग जैसे फीचर दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), 360-डिग्री कैमरा और एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) दिया गया है।

    कीमत व मुकाबला

    Hyundai Creta N Line rear

    भारत में क्रेटा एन लाइन की कीमत 16.82 लाख रुपये से 20.30 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम पैन इंडिया) के बीच रखी गई है। सेगमेंट में इसका मुकाबला किया सेल्टोस जीटीएक्स+ और एक्स-लाइन, फोक्सवैगन टाइगन जीटी लाइन, स्कोडा कुशाक और एमजी एस्टर के टॉप वेरिएंट्स से है।

    यह भी पढ़ेंः हुंडई क्रेटा एन लाइन ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई क्रेटा एन लाइन पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है