• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई क्रेटा एसयूवी के दो पॉपुलर वेरिएंट्स हुए बंद

    हुंडई अपनी क्रेटा एसयूवी के टॉप से नीचे वाली एसएक्स वेरिएंट को पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ देती थी।  एसएक्स पेट्रोल एमटी की प्राइस 13.96 लाख रुपए थी, वहीं डीजल इंजन की कीमत इससे एक लाख रुपए ज्यादा थी।  इसमें एसएक्स एग्ज़िक्युटिव वेरिएंट से मिलती-जुलती फीचर लिस्ट दी गई थी, लेकिन इसकी सबसे बड़ी खासियत टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम था।  ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन से लैस एसएक्स वेरिएंट बिक्री के लिए अब भी उपलब्ध रहेगा।  भारत में हुंडई क्रेटा की प्राइस 9.99 लाख रुपए से 17.70 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जुलाई 01, 2021 10:24 ist
    info icon
    published onJul 01, 2021 10:24 IST
    last updated onJul 01, 2021 10:24 IST
    393 Views
    • Write a कमेंट

    • हुंडई अपनी क्रेटा एसयूवी के टॉप से नीचे वाली एसएक्स वेरिएंट को पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ देती थी। 

    • एसएक्स पेट्रोल एमटी की प्राइस 13.96 लाख रुपए थी, वहीं डीजल इंजन की कीमत इससे एक लाख रुपए ज्यादा थी। 

    • इसमें एसएक्स एग्ज़िक्युटिव वेरिएंट से मिलती-जुलती फीचर लिस्ट दी गई थी, लेकिन इसकी सबसे बड़ी खासियत टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम था। 

    • ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन से लैस एसएक्स वेरिएंट बिक्री के लिए अब भी उपलब्ध रहेगा। 

    • भारत में हुंडई क्रेटा की प्राइस 9.99 लाख रुपए से 17.70 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। 

    हुंडई क्रेटा में नया मिड-वेरिएंट एसएक्स एग्ज़िक्युटिव हाल ही में शामिल किया गया था।  इस वेरिएंट के साथ पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शंस दिए गए हैं। अब हमारे डीलर्स से जानकारी मिली है कि कंपनी ने एसएक्स एग्ज़िक्युटिव वेरिएंट शामिल होने के चलते इस गाड़ी का टॉप से नीचे वाला एसएक्स वेरिएंट एमटी पेट्रोल और एमटी डीजल बंद कर दिया है।  

    इस गाड़ी के मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस एसएक्स वेरिएंट को बंद करने की वजह एसएक्स एग्ज़िक्युटिव वेरिएंट के साथ मिलने वाले ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन की कमी हो सकती है। इसके एसएक्स एग्ज़िक्युटिव वेरिएंट में टचस्क्रीन सिस्टम का अभाव है, लेकिन यह एसएक्स वेरिएंट वाले ही कई फीचर्स जैसे पैनोरमिक सनरूफ, क्रूज़ कंट्रोल और ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल साझा करता है। कंपनी ने इसके एसएक्स एग्ज़िक्युटिव वेरिएंट्स की प्राइस एसएक्स पेट्रोल और डीजल एमटी से 78,000 रुपए कम रखी है। क्रेटा एसएक्स पेट्रोल और डीजल एमटी की प्राइस क्रमशः 13.96 लाख रुपए और 14.96 लाख रुपए थी।

    इस 5-सीटर एसयूवी के एसएक्स वेरिएंट में 1.5-लीटर पट्रोल इंजन (115 पीएस/144 एनएम) और डीजल इंजन (115 पीएस/250 एनएम) दिए गए थे।  इंजन के साथ इसमें यह ट्रांसमिशन ऑप्शंस दिए गए थे:-

    • 1.5-लीटर पेट्रोल- 6-स्पीड एमटी और सीवीटी 

    • 1.5-लीटर डीजल- 6-स्पीड एमटी और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर

    भारत में हुंडई क्रेटा कार की प्राइस 9.99 लाख रुपए से 17.70 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। सेगमेंट में इसका मुकाबला स्कोडा कुशाक, किया सेल्टोस, रेनॉल्ट डस्टर, निसान किक्स, मारुति एस-क्रॉस और अपकमिंग फॉक्सवैगन टाइगन से है।

    यह भी पढ़ें : हुंडई ने पूरा किया भारत में 1 करोड़ कारों का प्रोडक्शन

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई क्रेटा 2020-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    5 कमेंट्स
    1
    K
    krishna murari soni
    Sep 13, 2021, 9:43:15 AM

    I booked one of my favorite SUV creta SX PETROL but till I am unable to get it.I request honda company to pls continue the production of thtat specific model it is one of the best of them .

      जवाब
      Write a Reply
      1
      V
      vikash chauhan
      Jul 18, 2021, 7:36:42 PM

      Will creta sx model continue after some time?? Is there any raw material issue regarding infotainment system for sx varient??

        जवाब
        Write a Reply
        1
        k
        krishnendu das
        Jul 15, 2021, 9:21:18 PM

        I booked SX in February. After waiting almost 24 weeks they are giving us the option of SX Executive with lacking features. I cancelled my booking in disgust!

          जवाब
          Write a Reply

          और देखें on हुंडई क्रेटा 2020-2024

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है